पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डा. सी. पी. ठाकुर ने बिहार में लगातार बढ़ रहे साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि ऐसा लग रहा है बिहार में सुनियोजित ढंग से शांति के वातावरण को विगाडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
भागलपुर, औरंगाबाद, नालंदा और समस्तीपुर के बाद अब नवादा जिले में भी साम्प्रदायिक तनाव दुखद है। डा. ठाकुर ने कहा नवादा में जो घटना घटी, जिसमें वहांहनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया गया, वह निन्दनीय है। उन्होंने कहा पूरे बिहार में आसमाजिक तत्वो द्वारा अशांति पफैलाने की साजिश की जा रही है।
इसपर विशेष ध्यान रखकर शतर्कता के साथ ऐसे असमाजिक तत्वों को नियंत्राण में रखने की आवश्यकता है। ऐसे लोगो पर अविलम्ब कार्रवाई किया जाये। डा. ठाकुर ने समाज के सभी लोगो से अपील किया कि अपने विवेक का परिचय देते हुये आपसी सौहाद्र्र बनाये रखें।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



