Axiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला के साथ शामिल है यह अंतरिक्ष यात्री, जानें पूरी जानकारी

Summary :

आज फ्लोरिडा से Axiom 4 Mission सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। मिशन के लॉन्च होते ही देशभर में खुशी का माहौल है। यह एक्सिओम मिशन 4 फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया। बता दें कि भारत 41 साल बाद अंतरिक्ष में लौट रहा है और इस मिशन का संचालन ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे है। शुभांशु शुक्ला के साथ मिशन की कमांडर पेगी व्हिट्सन, पौलेंड देश के अंतरिक्ष यात्री स्लावोस उज्नांस्की-विस्निएव्स्की, हंगरी देश के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपु शामिल…

आज फ्लोरिडा से Axiom 4 Mission सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। मिशन के लॉन्च होते ही देशभर में खुशी का माहौल है। यह एक्सिओम मिशन 4 फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया। बता दें कि भारत 41 साल बाद अंतरिक्ष में लौट रहा है और इस मिशन का संचालन ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे है। शुभांशु शुक्ला के साथ मिशन की कमांडर पेगी व्हिट्सन, पौलेंड देश के अंतरिक्ष यात्री स्लावोस उज्नांस्की-विस्निएव्स्की, हंगरी देश के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपु शामिल है।

पेगी व्हिट्सन के बारे में

Axiom 4 Mission का नेतृत्व अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन कर रही है। बता दें कि पेगी व्हिट्सन को अंतरिक्ष का काफी अनुभव है और उन्होंने अंतरिक्ष में 675 दिन की यात्रा भी पूरी की है। कमांडर पेगी व्हिट्सन की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है।

शुभांशु शुक्ला के बारे में

Axiom 4 Mission में भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट की भूमिका निभा रहे है। बता दें कि शुभांशु शुक्ला का जन्म 1958 में लखनऊ में हुआ था और वह बचपन से ही काफी होनहार थे। विमानों की उड़ान में भी उन्हें 2 हजार घंटे का अनुभव है, साथ ही उन्होंने सुखोई-30, मिग 21, मिग 29, जैगुआर लड़ाकू विमान और हॉक लड़ाकू विमानों का सफलतापूर्वक उड़ाने का भी अनुभव है।

स्लावोस उज्नांस्की-विस्निएव्स्की के बारे में

स्लावोस उज्नांस्की-विस्निएव्स्की पौलेंड देश के अंतरिक्ष यात्री है। इन्हें भी अंतरिक्ष का काफी अनुभव है। बता दें पौलेंड देश की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है, इससे पहले पौलेंड देश के अंतरिक्ष यात्री ने 1978 में अंतरिक्ष की सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की थी।

टिबोर कपु के बारे में

हंगरी देश की भी यह 45 साल दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है। Axiom 4 Mission में हंगरी देश के टिबोर कपु भी शामिल है और इन्हें भी अंतरिक्ष का काफी अनुभव है। हंगरी का पहला ISS मिशन है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।