Ayodhya: इन दिनों अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी उमड़ रही है। चारों तरफ अयोध्या की चर्चा चल रही है। वहीं, देश के राम भक्त अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन पूजन करने के लिए व्याकुल हो रहे हैं।
- अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ रही भीड़
- चारों तरफ हो रही अयोध्या की चर्चा
- श्रद्धालुओं को Ram Mandir परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं
अगर आप भी अपने परिवार के साथ अयोध्या आने का प्लान कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
मुख्य द्वार से राम मंदिर तक मैटिंग का काम किया गया है ताकि श्रद्धालु इस सर्दी में राम मंदिर तक फर्श पर बिना जूतों के चल सकें।
भक्तों को इस शीत लहर और सर्द मौसम से बचाने के लिए मुख्य द्वार से राम मंदिर तक गैस हीटर लगाए गए हैं।
दर्शन के बाद मंदिर से रामलला का प्रसाद कैसे लिया जाए इसकी भी व्यवस्था की गई है।क्योंकि रामलला को बाहर से कोई भी प्रसाद नहीं चढ़ाया जा सकता है।
राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं, जिसमें श्रद्धालु मल्टी डायवर्जन से होकर जा सकते हैं।
किसी भी असुविधा की स्थिति में राम मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट सुविधा भी लगाई गई है, ताकि एनाउंसमेंट के जरिए पुलिस की मदद ली जा सके।
पीली पर्ची लेने के बाद श्रद्धालु अपना सामान (मोबाइल आदि उपकरण) राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाए गए क्लॉक रूम के अंदर सुरक्षित रूप से रख सकते हैं।
मुख्य द्वार से सुरक्षा चौकी तक एक फास्ट-ट्रैक लेन बनाई गई है, जहां श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सीधे पहुंच सकते हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक, हमने राम मंदिर में दान के लिए कई विकल्प दिए हैं। जहां श्रद्धालु यूपीआई, कैश, चेक और ऑनलाइन माध्यम से दान कर सकते हैं।
राम मंदिर परिसर में भक्तों के लिए बैठने की जगह भी बनाई गई है।
श्रद्धालुओं की मदद और किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति के लिए भक्ति पथ पर हर 10 कदम पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
22 जनवरी को प्रभु श्रीराम राम मंदिर में हुए विराजमान
दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम विराजमान हो गए हैं। प्रभु राम के विराजमान होने के साथ ही अयोध्या में लाखों की संख्या में राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। आप अगर अयोध्या आ रहे हैं, तो आपको दो प्रमुख मार्ग मिलेंगे। इसमें पहला मार्ग राम पथ होते हुए जन्मभूमि पथ पर मिलेगा, तो दूसरा मार्ग राम पथ होते हुए भक्ति पथ पर मिलेगा। इन दोनों मार्ग से आप रामलला के आसानी से दर्शन पूजन करने के लिए जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





