महिला ने चुकाया मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज-Chinese Woman Pays Dead Boyfriend One Million Yuan Debt

महिला ने चुकाया मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड का कर्ज, फिर हुआ कुछ ऐसा खिसक गई पैरों तले जमीन

chinese woman pays dead boyfriend one million yuan debt

कहते है प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं, वह अपने पार्टनर के प्यार में इतना डूब जाते है कि यह भी पता नहीं लगाते कि वह शख्स करता क्या है। अब ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर लाखों रुपये उड़ा दिए फिर उसके सामने कुछ ऐसा सच आया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

chinese woman pays dead boyfriend one million yuan debt

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली झांग नामक महिला का है। जिसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ऐसा बेवाकूफ बनाया कि वह शायद ही जल्दी से किसी पर भरोसा कर पाएगी। बता दें, झांग के ब्वॉयफ्रेंड ने उससे 1 करोड़ से ज्यादा पैसे लिए और फिर मरने का नाटक किया।

कर्ज में डूबा था ब्वॉयफ्रेंड

मीडिया से बात करते हुए झांग ने बताया कि उसे साल 2017 में यू नाम के शख्स से प्यार हो गया था। बाद में उसे पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड पर तो काफी कर्जा है। दरअसल, लड़की के पार्टनर ने उसे बताया था कि एक बिजनेस के चक्कर में उसे नुकसान हो गया और फिर वो कर्ज के बोझतले दब गया। अब झांग भी बिजनेस से ही जुड़ी हुई थीं, इसलिए उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने का फैसला करते हुए शख्स को कहा कि वह उसका कर्ज चुकाने में मदद करेगी। हालांकि उसे क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला बन जाएगा।

chinese woman pays dead boyfriend one million yuan debt

मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड का ऐसे समाने आया सच

झांग के मुताबिक, उन्होंने अपने प्रेमी को एक साल में ही 28 हजार डॉलर यानी करीब 23 लाख रुपये वापस करने में मदद की और फिर अगले चार सालों तक यानी फरवरी 2022 तक किश्तों में उसका कर्ज चुकाया। इस दौरान वह नहीं जानती थी कि उसका ब्वॉयफ्रेंड आखिर काम क्या करता है। इन सबके बीच झांग ने अपने पार्टनर से शादी को कहा तो वो तरह-तरह के बहाने मारने लगा। उसने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी के गिरोह से जुड़ा है और उस गिरोह ने उसे एक लाख 40 हजार डॉलर की कीमत की चोरी की दवाओं के साथ पकड़ा है। आगे उसने कहा कि अगर अगर वह फिरौती की रकम नहीं देगी तो वो उसे मार देंगे।

chinese woman pays dead boyfriend one million yuan debt

फिर क्या था झांग भी डर गई और उसने बिना किसी हिचकिचाहट के फिरौती की रकम दे दी और ये उम्मीद करने लगी कि अब उसका ब्वॉयफ्रेंड घर आ जाएगा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पर इसके दो महीने बाद झांग तब हैरान रह गई जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को एक दूसरी लड़की के साथ घूमते देखा। जिसके बाद उसने तुरंत सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने उस शख्स को उसके घर से धर दबोचा। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

.देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।