कांग्रेस ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए सोमवार को कहा इस पर चुनाव आयोग और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजम के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ”जया प्रदा पर आजम खान की टिप्पणी का स्तर भद्दा और तुच्छ है। ऐसे बयान एक जीवंत लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है।” उन्होंने कहा, ”आशा करता हूं कि चुनाव आयोग और अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेंगे तथा कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।”
सिंघवी ने कहा, ”निश्चित तौर पर आज़म खान का बयान निंदनीय है। राजनीति में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो विरोधियों की आलोचना करते हुए मर्यादित विमर्श बरकरार नहीं रख सकते हैं।”


Download Android App
Download iOS App





