बदरुद्दीन अजमल के बिगड़े बोल, कहा- चुनाव बाद चाय-पकौड़े की दुकान चलाएंगे मोदी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के इस मौसम में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल हर हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं के सामने खुद को ज्यादा शुभचिंतक साबित करने में नेता एक-दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं इसी कारण में कई बार नेताओं की जुबान फिसल जाती है और वह विवादास्पद बयान दे देते हैं।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के नेता बदरुद्दीन अजमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय वाले की छवि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। बदरुद्दीन ने असम में सवादाताओ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सारे विपक्षी दल मिलकर मोदी को देश से बाहर निकालेंगे और इसके बाद किसी कोने में मोदी चाय की दुकान चलाएंगे। साथ में पकौड़ भी बेचेंगे।

बता दें, अजमल 12 साल पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) बनाया। वह असम के धुबरी से सांसद हैं। इससे पहले होशंगाबाद से बीजेपी सांसद उदय प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया था।

Desk Team