देशभर में आज मनाई जा रही है बकरीद, राज्यों की सरकार अलर्ट पर

Summary :

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती

देशभर में आज बकरीद मनाई जा रही है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और शांति समिति की बैठकों के ज़रिए लोगों से संवाद किया गया है।

बकरीद के मद्देनजर देश के विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके साथ ही सड़कों, गलियों और खुले स्थलों पर कुर्बानी नहीं की जा सकेगी, केवल अधिकृत स्थानों पर ही इसकी अनुमति होगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले को सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। पीएसी की छह कंपनियां की लगाई गई हैं और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पीस कमेटियों की गली-मोहल्लों से लेकर थाना स्तर तक बैठकें आयोजित की गई हैं।

देशभर में आज बकरीद की धूम

बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है और जिले को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। अलीगढ़ एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि बकरीद को लेकर आरएएफ और पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। कई थानों की पुलिस और सीओ स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। सर्विलांस, ड्रोन और इंटेलिजेंस यूनिट की सहायता से निगरानी की जाएगी।

गाय, बछड़ा-ऊंट की कुर्बानी बैन…’, बकरीद पर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि मेरठ में ईद पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग खुद एसएसपी और डीएम करेंगे। पीएसी, सिविल पुलिस और एलआईयू की टीमें तैनात की गई हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर रोक रहेगी।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि जिले में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और शांति समिति की बैठकों के ज़रिए लोगों से संवाद किया गया है। किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.