Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में आतंकियों ने वाहनों को रोका, 23 यात्रियों को गोलियों से भूना

Summary :

Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान(Pakistan) के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बेरहमी से 23 लोगों की हत्या कर दी है। बता दें कि आतंकियों ने लोगों को वाहनों से उतारा और फिर पहचान जांचने के बाद उन्हें गोलियों से भूना। वहीं बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की निंदा की है। Highlights . पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कोहराम . 23 यात्रियों को दिनदहाड़े गोलियों से भूना . सभी मृतक पंजाब प्रांत के बताए जा रहे हैं . हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कोहराम Balochistan…

Balochistan Terrorist Attack

Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान(Pakistan) के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बेरहमी से 23 लोगों की हत्या कर दी है। बता दें कि आतंकियों ने लोगों को वाहनों से उतारा और फिर पहचान जांचने के बाद उन्हें गोलियों से भूना। वहीं बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की निंदा की है।

Highlights
. पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कोहराम
. 23 यात्रियों को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
. सभी मृतक पंजाब प्रांत के बताए जा रहे हैं
. हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी

Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कोहराम

Balochistan Terrorist Attack : पाकिस्तान(Pakistan) के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने बेरहमी से 23 लोगों की हत्या कर दी है। बता दें कि आतंकियों ने लोगों को वाहनों से उतारा और फिर पहचान जांचने के बाद उन्हें गोलियों से भूना। रिपोर्ट में सहायक आयुक्त मूसाखेल नजीब काकर के हवाले से बताया गया कि पहले हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल के राराशाम जिले में अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया। इसके बाद वहां से गुजरने वाली बसों को रोक कर यात्रियों को नीचे उतार दिया। उनकी पहचान पूछने के बाद यात्रियों को गोली मार दी गई। सभी मृतक पंजाब प्रांत के बताए जा रहे हैं।

Baluchistan Post' fabricates story of attack on FC Personnel - Global  Village Space

Balochistan Terrorist Attack : मृतक पंजाब प्रांत के बताए जा रहे हैं

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से अधिकांश की पहचान पंजाब के लोगों के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में भी आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद शवों को अस्पताल भेजा। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवाद की इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। बुगती ने कहा कि आतंकवाद और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे, बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों को पकड़ लेगी।

Balochistan Liberation Army kills over 100 Pakistani soldiers in 2 camps

Balochistan Terrorist Attack : 10 वाहनों में आग भी लगा दी

काकर के हवाले से बताया गया कि हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और संवेदना व्यक्त की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar