Bangalore Wall Collapse Update: बेंगलुरु में बारिश काल बनकर सामने आई है जहां बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक परिसर की दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई जिससे पूरे अस्पताल में चीख पुकार मच गई है। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब PM मोदी ने दुख जताया है साथ ही आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।
Bangalore Wall Collapse Update: PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया दौरा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उस स्थल का दौरा किया जहां परिसर की दीवार गिरने से सात लोगों की जान चली गई। घटनास्थल का निरीक्षण पूरा होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों की अंतिम पुष्टि की। बोवरिंग अस्पताल परिसर के पास हुई दुखद दीवार गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने सात मौतों की पुष्टि की है।
Hospital Wall Collapse News: सरकारी अस्पताल की दीवार गिरी

कर्नाटक विधानसभा के विपक्ष के सांसद आर अशोक ने कहा कि यह सरकारी अस्पताल की दीवार है। उन्होंने कोई सावधानी नहीं बरती, इसीलिए यह घटना घटी। मरने वाले लोग बारिश और बिजली गिरने से बचने के लिए इस दीवार के नीचे शरण लिए हुए थे। यह दीवार 25-30 साल पहले बनी थी, लेकिन इतनी कमजोर नहीं लग रही थी कि गिर जाए। सरकार ने जांच शुरू कर दी है, इसलिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: बिहार: सिवान में रोड रेज बना जानलेवा, भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या


Download Android App
Download iOS App




