Bangladesh Crisis : अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ White House के बाहर प्रदर्शन

Summary :

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं(Hindu) पर हो रहे अत्याचार के लिए खिलाफ अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। Highlights . Bangladesh में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार . अत्याचार के खिलाफ White House के बाहर प्रदर्शन किया Bangladesh Crisis : अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं(Hindu) पर हो रहे अत्याचार के लिए खिलाफ अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों में…

Bangladesh Crisis

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं(Hindu) पर हो रहे अत्याचार के लिए खिलाफ अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।

Highlights
. Bangladesh में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार
. अत्याचार के खिलाफ White House के बाहर प्रदर्शन किया

Bangladesh Crisis : अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं(Hindu) पर हो रहे अत्याचार के लिए खिलाफ अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों में अमेरिकी हिंदू, भारतीय-अमेरिकन और बांग्लादेशी-अमेरिकन के लोग शामिल हैं। ये लोग बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व्हाइट हाउस  के बाहर प्रदर्शन

White House के बाहर प्रदर्शन

Bangladesh Crisis : प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश एंटनी ब्लिंकन से बांग्लादेश मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भारत और दक्षिण एशियाई मूल के करीब 100 से 150 लोग मौजूद थे। उसमें से कुछ 1971 में हुई हिंसा के पीड़ित भी थे। बता दें कि इससे पहले, देशव्यापी हिंसा, अराजकता और अशांति के बीच शनिवार को हजारों हिंदू बांग्लादेश के मध्य में चिट्टागोंग में एकत्र हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने देश के भीतर हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ एक विशाल विरोध रैली निकाली और सुरक्षा तथा समान अधिकारों की मांग की।

बांग्लादेश: हिंदू घरों और मंदिरों पर हमलों के खिलाफ बड़ी संख्या में हिंदू  प्रदर्शन कर रहे हैं

Bangladesh Crisis : बता दें 5 अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, विशेषकर हिंदुओं के उत्पीड़न की असंख्य घटनाएं सामने आई हैं।चिट्टागोंग के ऐतिहासिक चेरगी पहाड़ चौराहे पर आयोजित विशाल विरोध रैली को लेकर अनुमान लगाया गया कि इसमें सात लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ चल रही हिंसा का विरोध किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar