Kolkata: महिला डॉक्टर से Rape-Murder Case में अस्पताल के अधीक्षक को हटाया गया, फोन में मिला अश्लील वीडियो

Summary :

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामले में जूनियर डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने अपराधी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। मामले में आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। Highlights महिला डॉक्टर से Rape-Murder Case में अस्पताल के अधीक्षक को हटाया गया आरोपी के फोन में मिला अश्लील वीडियो आरोपी को 14 दिन के लिए हुआ पुलिस कस्टडी जांच के दौरान आरोपी के फोन से मिला अश्लील वीडियो पश्चिम बंगाल…

Kolkata

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामले में जूनियर डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने अपराधी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। मामले में आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Highlights

  • महिला डॉक्टर से Rape-Murder Case में अस्पताल के अधीक्षक को हटाया गया
  • आरोपी के फोन में मिला अश्लील वीडियो
  • आरोपी को 14 दिन के लिए हुआ पुलिस कस्टडी

जांच के दौरान आरोपी के फोन से मिला अश्लील वीडियो

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता(Kolkata) में महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी गुनाह कबूल कर चुका है। आरोपी को सियालदाह अदालत में पेश किया गया, जहां उसे भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग मामलों से जुड़ी धाराओं के तहत 23 अगस्त, 2024 तक(14 दिन) की पुलिस कस्टडी में है। उसे 9 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। संजय हॉस्पिटल में पुलिस की मदद के लिए सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। उसका हॉस्पिटल के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आना-जाना था। उसके फोन की जांच की तो उसमें पोर्न वीडियो भी मिले।

Kolkata Doctor Rape and Murder: FORDA to Halt Elective Services in  Hospitals Nationwide on Monday | Times Now

 Rape-Murder Case में अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को हटाया गया

इस खौफनाक कांड के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर संजय वशिष्ठ को स्वास्थ्य विभाग ने हटाने का आदेश दिया है। वो लंबे समय से वहां के प्रभारी थे। उनकी जगह अस्पताल की डीन बुलबुल मुखोपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को लेडी डॉक्टर का शव बरामद होने के बाद से ही सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग हो रही थी। लेकिन 48 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनको हटाने का आदेश जारी किया।

IMA ने जांच पूरी करने के लिए दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को जांच पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस बीच अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डॉक्टर के रेप और हत्या से जुड़े केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के कई डॉक्टर्स और छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और धरना भी दिया।

लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर एक्शन, हड़ताल पर गए  जूनियर डॉक्टर, ममता ने कहा... - Kolkata Woman doctor rape and murder case  RG Kar Hospital to ...

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta