आज से बैंकों में लगा ताला, जानिए कब तक नहीं होगा कोई लेनदेन

Summary :

Bank Holiday Today: देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के कर्मचारियों को छुट्टियां दी जाती हैं। त्योहारों के कारण आज, 27 सितंबर, 2025 से बैंक लगातार 10 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आने वाले अक्टूबर महीने में भी कई त्योहारों के कारण छुट्टियां रहेंगी। तो आइए जानें कब और कहां हैं ये छुट्टियां। Is Today is Bank Holiday: हर महीने इस दिन बंद रहते हैं बैंक बैंकों में महीने के दो शनिवार- दूसरा और चौथा शनिवार को छुट्टी होती है। आज 27 सितंबर…

Bank Holiday Today: देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के कर्मचारियों को छुट्टियां दी जाती हैं। त्योहारों के कारण आज, 27 सितंबर, 2025 से बैंक लगातार 10 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आने वाले अक्टूबर महीने में भी कई त्योहारों के कारण छुट्टियां रहेंगी। तो आइए जानें कब और कहां हैं ये छुट्टियां।

Is Today is Bank Holiday: हर महीने इस दिन बंद रहते हैं बैंक

बैंकों में महीने के दो शनिवार- दूसरा और चौथा शनिवार को छुट्टी होती है। आज 27 सितंबर है और यह शनिवार का दिन है, जिससे लोगों में यह भ्रम हो सकता है कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। चूंकि आज 27 सितंबर है और यह महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अक्टूबर 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, इन छुट्टियों का प्रभाव केवल बैंक की फिजिकल शाखाओं पर पड़ेगा। ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह बिना किसी बाधा के उपयोग कर सकेंगे।

Bank Holiday Today: यहां देखें सितंबर-अक्टूबर माह की छुट्टियों की सूची

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी या दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

Bank Holiday Today: वीकली छुट्टियां

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

5 अक्टूबर (रविवार)

1 अक्टूबर 2025

इस दिन विजयदशमी (दशहरा), आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में लागू होगी।

2 अक्टूबर 2025

महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

3 और 4 अक्टूबर 2025

सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर 2025

त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2025

यह दिन कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यहां महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर में राज्यवार कई छुट्टियां निर्धारित हैं, ऐसे में बैंकिंग कार्यों में कोई रुकावट न आए, इसके लिए ग्राहकों को समय रहते अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लेने चाहिए। ध्यान दें कि इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से बंद नहीं होंगी-कुछ स्थानों पर सेवाएं चालू रहेंगी।

📅 तारीख 🕘 दिन 🎉 अवसर / त्योहार 📍 राज्य/शहर जहां छुट्टी है
27 सितंबर शनिवार चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी) सभी राज्य
28 सितंबर रविवार रविवार (साप्ताहिक छुट्टी) सभी राज्य
29 सितंबर सोमवार महा सप्तमी / दुर्गा पूजा अगरतला, गंगटोक, कोलकाता
30 सितंबर मंगलवार महा अष्टमी / दुर्गा अष्टमी अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची
1 अक्टूबर बुधवार विजयदशमी / आयुध पूजा / दुर्गा पूजा त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय
2 अक्टूबर गुरुवार महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) पूरे भारत में छुट्टी
3 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा सिक्किम
4 अक्टूबर शनिवार दुर्गा पूजा + साप्ताहिक छुट्टी सिक्किम + सभी राज्य (शनिवार)
5 अक्टूबर रविवार रविवार (साप्ताहिक छुट्टी) सभी राज्य
6 अक्टूबर सोमवार लक्ष्मी पूजा त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबर मंगलवार वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश

ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।