‘उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा…’,गरबा-डांडिया, दशहरे को लेकर CM योगी का सख्त फरमान

Summary :

Yogi Adityanath in Action: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरबा, दशहरे के मौके पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कई सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के अंत का प्रतीक है, और यही समय है जब समाज में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। Yogi Adityanath in Action: अराजक तत्वों पर सख्ती मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुछ जिलों में विशेष समुदाय द्वारा किए गए जुलूस और प्रदर्शनों के जरिए उत्पन्न अराजकता पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर…

Yogi Adityanath in Action: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरबा, दशहरे के मौके पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कई सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के अंत का प्रतीक है, और यही समय है जब समाज में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Yogi Adityanath in Action: अराजक तत्वों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुछ जिलों में विशेष समुदाय द्वारा किए गए जुलूस और प्रदर्शनों के जरिए उत्पन्न अराजकता पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जातीय तनाव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Garba Dandiya security: वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जोनल एडीजी, आईजी, मंडलायुक्तों, डीएम और एसपी के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की “जीरो टॉलरेंस नीति” का पालन किया जाए और आम नागरिक की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Yogi Adityanath Statement: मिशन शक्ति 5.0 और महिला सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति 5.0 की प्रगति पर संतोष जताया और गरबा-डांडिया जैसे आयोजनों में अराजक तत्वों की घुसपैठ रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने को कहा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि छेड़छाड़, चैन स्नैचिंग और एसिड अटैक जैसी घटनाओं में संबंधित थाने और पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Yogi Adityanath in Action
Yogi Adityanath in Action

थानावार समीक्षा का आदेश

दशहरे के बाद जोनल एडीजी थानों का अलग-अलग स्तर पर निरीक्षण करेंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी पुलिस की लापरवाही कानून-व्यवस्था को न बिगाड़े।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती और प्रयागराज में फैलाई जा रही चोरी और ड्रोन की अफवाहों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, गश्त बढ़ाई जाए और चौकीदारों को ज्यादा सक्रिय किया जाए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने को कहा गया ताकि गलत जानकारी से लोगों में डर का माहौल न बने।

Yogi Adityanath in Action
Yogi Adityanath in Action

त्योहारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्गा प्रतिमाएं निर्धारित ऊंचाई से अधिक न हों और नदियों में जलस्तर अधिक होने पर विसर्जन के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं। साथ ही, दुर्गा पूजा समितियों से संवाद कर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Yogi Adityanath in Action
Yogi Adityanath in Action

गोकशी और बूचड़खानों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने गोकशी और अवैध बूचड़खानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस कप्तानों को औचक निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि बूचड़खाने नियमों के अनुसार ही चलें। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नागरिकों से बने कोर ग्रुप के सुझावों को प्राथमिकता दें और उनकी बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजें। वहीं अंत में, मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने को कहा।

यह भी पढ़ें: I Love Muhammad: जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरे लोग, बरेली में तनावपूर्ण हालात

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।