Tej Pratap Yadav New Party: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
Tej Pratap Yadav New Party: पार्टी के उद्देश्य और नाम की घोषणा
तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है। उन्होंने लिखा कि उनकी पार्टी बिहार के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है और वह नई व्यवस्था की स्थापना करना चाहते हैं। तेज प्रताप का कहना है कि वह राज्य में बदलाव लाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Bihar Elections 2025: पोस्टर में लालू और राबड़ी की तस्वीर नहीं
इस नई पार्टी के लॉन्च के समय जो पोस्टर जारी किया गया, उसमें एक बात ने लोगों का ध्यान खींचा — लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें पोस्टर में शामिल नहीं थीं। यह बात इस ओर इशारा करती है कि तेज प्रताप और उनके परिवार के बीच रिश्ते फिलहाल सामान्य नहीं हैं।
Tej Pratap yadav News: पोस्टर में किन नेताओं की तस्वीरें?
पार्टी पोस्टर में जिन पांच प्रमुख नेताओं की तस्वीरें हैं, वे हैं:
- महात्मा गांधी
- भीमराव अंबेडकर
- राम मनोहर लोहिया
- जय प्रकाश नारायण
- कर्पूरी ठाकुर
इन सभी नेताओं को सामाजिक न्याय और बदलाव का प्रतीक माना जाता है।

पार्टी का नारा और चुनाव चिह्न
पोस्टर में पार्टी का नारा है: “जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप”।
इसके अलावा, पार्टी का चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ बताया गया है। पोस्टर में सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव जैसे संदेश भी दिए गए हैं। पीले और हरे रंग में बने इस पोस्टर में लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क नंबर और सोशल मीडिया हैंडल भी दिए गए हैं।
पारिवारिक रिश्तों में खटास
बीते कुछ महीनों में तेज प्रताप यादव का अपने परिवार से रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था। कुछ तस्वीरों के वायरल होने के बाद तेज प्रताप को राजद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि वह खुद की पार्टी बना सकते हैं। तेज प्रताप कई मौकों पर अपने विरोधियों को ‘जयचंद’ कहकर निशाना भी बना चुके हैं। साथ ही, उन्होंने राजद की पारंपरिक हरी टोपी छोड़कर पीली टोपी पहनना शुरू कर दिया था। यह भी एक इशारा था कि वह कुछ अलग करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें: लालू परिवार में मचा घमासान, आखिर क्यों नाराज हुईं रोहिणी आचार्य? सामने आई बड़ी वजह!


Download Android App
Download iOS App




