Bank Holidays in January 2026: साल 2026 आने में बस आज का ही दिन शेष रह गया है। ऐसे में नए साल के साथ ही आम लोगों के लिए बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करना जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस लिस्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में बैंकों में कुल 16 दिन छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays in January 2026: जनवरी 2026 में क्यों बंद रहेंगे बैंक?
जनवरी महीने में कई राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार और क्षेत्रीय आयोजन आते हैं, जिनकी वजह से बैंक बंद रहते हैं। इनमें नया साल, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, स्वामी विवेकानंद जयंती, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन शामिल हैं। इन अवसरों पर सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में लगातार त्योहार पड़ने की वजह से बैंक दो से तीन दिन तक भी बंद रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपको चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करानी है या कोई अन्य जरूरी बैंकिंग काम है, तो पहले अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

New Year Bank Holidays: जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 जनवरी: नए साल का दिन / गान-नगाई
(आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग)
2 जनवरी: नए साल का उत्सव / मन्नम जयंती
(आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
3 जनवरी: हजरत अली का जन्मदिन
(कानपुर, लखनऊ)
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती
(कोलकाता)
14 जनवरी: मकर संक्रांति / माघ बिहू
(मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर)
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघी संक्रांति
(बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा)
16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस
(चेन्नई)
17 जनवरी: उझावर थिरुनल
(चेन्नई)
23 जनवरी: नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
(अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
(पूरे देश में)

Bank Holiday Calendar India: वीकेंड पर भी बंद रहेंगे बैंक
जनवरी 2026 में वीकेंड के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। इस महीने कुल 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। नियम के अनुसार, हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। भले ही बैंक ब्रांच बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। आप घर बैठे ही पैसे भेजने, बिल भरने और बैलेंस चेक करने जैसे काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BREAKING: Swiggy-Zomato के डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल से डरी कंपनी! अब बढ़ा दिए कर्मचारियों के इंसेंटिव


Download Android App
Download iOS App




