चीन की हवा-हवाई बातें, Ind-Pak War रुकवाने का किया दावा, भारत ने दिया करारा जवाब

Summary :

China Claims India Pakistan Ceasefire:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार यह दावा करने के बाद कि वाशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, चीन ने अब दावा किया है कि उसने इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सैन्य झड़पों के बाद तनाव को कम करने में मध्यस्थता की। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर संगोष्ठी में बोलते हुए, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि बीजिंग ने भारत-पाकिस्तान गतिरोध सहित कई वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। चीन ने दावा करते हुए कहा कि दोनों देशों के…

China Claims India Pakistan Ceasefire:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार यह दावा करने के बाद कि वाशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, चीन ने अब दावा किया है कि उसने इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सैन्य झड़पों के बाद तनाव को कम करने में मध्यस्थता की।

अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर संगोष्ठी में बोलते हुए, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि बीजिंग ने भारत-पाकिस्तान गतिरोध सहित कई वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। चीन ने दावा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने के लिए, हमने एक वस्तुनिष्ठ और न्यायसंगत रुख अपनाया है और लक्षणों और मूल कारणों दोनों को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

China Claims India Pakistan Ceasefire
China Claims India Pakistan Ceasefire

China Claims India Pakistan Ceasefire

China Claims India Pakistan Ceasefire
China Claims India Pakistan Ceasefire

संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए चीन के इसी दृष्टिकोण को समझते हुए उत्तरी म्यांमार, ईरान के परमाणु मुद्दे, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फिलिस्तीन और इज़राइल के बीच मुद्दों और कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हालिया संघर्ष में मध्यस्थता की। वांग की ये टिप्पणियां भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य टकराव के कुछ महीनों बाद आई हैं, जिसकी शुरुआत 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर की पहलगाम घाटी में हुए आतंकी हमले से हुई थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।

India Pakistan Conflict

China Claims India Pakistan Ceasefire
China Claims India Pakistan Ceasefire

भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावों को खारिज किया है, और यह दावा किया है कि चार दिनों तक चले टकराव का समाधान सीधे सैन्य-से-सैन्य संचार के माध्यम से हुआ था। इस सैन्य ऑपरेशन में घुटनों पर आकर पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया और दोनों पक्ष 10 मई से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी रोकने की गुहार लगाई थी।

ALSO READ: पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई अपनी बेटी की शादी, भतीजे को बनाया दामाद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।