‘6 लाख तक जाएगा चांदी का भाव…’ क्या चांदी का बुलबुला फूटने वाला है? रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी ने बढ़ाई हलचल

Summary :

Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates: चांदी (Silver) साल 2025 में सबसे ज्यादा उबरी और अपने निवेशकों को मालामाल करने वाली धातु साबित हुई है। अगर अनुमानों की मानें तो 2026 में भी इसकी तेजी बरकरार रह सकती है। इस बीच, ‘रिच डैड-पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी को लेकर चेतावनी दी है और निवेशकों को एक बड़ी सलाह भी दी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कहीं चांदी की कीमत में यह बुलबुला तो नहीं बन रहा है। चांदी की इस असाधारण बढ़ोतरी पर बाजार के जानकार में इसकी चर्चा हो रही हैं। खासकर इसलिए क्योंकि चांदी…

Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates: चांदी (Silver) साल 2025 में सबसे ज्यादा उबरी और अपने निवेशकों को मालामाल करने वाली धातु साबित हुई है। अगर अनुमानों की मानें तो 2026 में भी इसकी तेजी बरकरार रह सकती है। इस बीच, ‘रिच डैड-पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी को लेकर चेतावनी दी है और निवेशकों को एक बड़ी सलाह भी दी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कहीं चांदी की कीमत में यह बुलबुला तो नहीं बन रहा है। चांदी की इस असाधारण बढ़ोतरी पर बाजार के जानकार में इसकी चर्चा हो रही हैं। खासकर इसलिए क्योंकि चांदी दूसरी धातुओं के मुकाबले बहुत तेजी से महंगी हो रही है।

Robert Kiyosaki Silver Prediction: चांदी का बुलबुला फूटने वाला है!

Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates
Robert Kiyosaki Silver Prediction (Image- Social Media)

रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में चांदी की कीमत को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने पोस्ट में पूछा, ‘क्या चांदी का बुलबुला फूटने वाला है?’ उन्होंने पोस्ट में बताया कि उन्हें चांदी पसंद है। 1965 में उन्होंने पहली बार चांदी खरीदी थी। लेकिन अब उनका मानना है कि अभी की चांदी में तेजी शायद FOMO (फियर ऑफ मिसिंग आउट) की वजह से है
उन्होंने कीमत में गिरावट की चेतावनी भी दी है।

Right Time To Invest In Silver: निवेशकों को दी ये चेतावनी

Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates
Right Time To Invest In Silver (Image- Social Media)

अपनी एक्स पोस्ट में कियोसाकी ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे सावधान रहें। उन्होंने कहा, ‘अगर आप चांदी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर धैर्य रखें। भविष्य में अवसर चूक जाने के डर से प्रेरित होकर खरीदारी न करें। गिरावट का इंतजार करें, फिर या तो निवेश करें या न करें।’ इस चेतावनी के बावजूद उन्होंने चांदी के भविष्य को लेकर भरोसा जताया।

उनका मानना है कि साल 2026 में चांदी 100 डॉलर प्रति औंस और शायद 200 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये किलो) तक पहुंच सकती है। उन्होंने अपनी ‘रिच डैड’ फिलॉसफी का एक अहम सिद्धांत दोहराया और कहा ‘आपका मुनाफा तब बनता है जब आप खरीदते हैं, न कि तब जब आप बेचते हैं।’

कहां पहुंची चांदी की कीमत?

Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates
Robert Kiyosaki Warning for Silver Rates (Image- Social Media)

आपको बता दें कि सोमवार को चांदी की कीमत में गिरावट के बाद इसमें सुधार भी शुरू हो गया। मंगलवार को शाम एमसीएक्स पर इसमें 17 हजार रुपये यानी 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई थी। इस तेजी के साथ चांदी का भाव 2.40 लाख रुपये के पार चला गया था। रॉयटर्स के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर चांदी में 3.7% की तेजी दर्ज की गई और ये 74.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि बीते कारोबारी दिन ये 83.62 डॉलर के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचकर फिसली थी।

यह भी पढ़ें: जापान को छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जानें 2030 का लक्ष्य

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।