New Year Eve Party Ideas: 6 शानदार तरीकों से खास बनाएं न्यू ईयर इव
1. Theme Based Decoration and Dress Code

न्यू ईयर इव पर अपने घर को बलून, लाइट्स और कैंडल्स से सजाएं। आप गोल्डन और ब्लैक शाइनी बलून्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ गोल्डन फेरी लाइट्स बेस्ट लगेंगी। अगर आप बड़े लेवल पर पार्टी ऑर्गनाइज कर रहे हैं तो, एक शानदार ड्रेस कोड रखें। परफेक्ट थीम और ड्रेस कोड से आपकी पार्टी न केवल शानदार बनेगी, बल्कि यादगार भी बन जाएगी।
2. Game and Movie Nights

इस न्यू ईयर इव अपने करीबियों के साथ ‘गेम नाइट’ प्लान करें। अलग-अलग राउंड में टीम-बेस्ड गेम्स खेलें। आप लूडो, कैरम, मोनोपॉली, अंताक्षरी, डंब शराड्स जैसे गेम खेल सकते हैं। खेल के बीच थोड़ी हंसी-ठिठोली और खूब सारी मस्ती पूरी रात को मनोरंजक बना देगी। अगर आपके दोस्त शांत मिजाज के हैं, तो प्रोजेक्टर या स्मार्ट टीवी पर साल की सुपरहिट फिल्में या कोई वेब सीरीज एक साथ बैठकर देखें।
3. Pajama Party

न्यू ईयर इव ‘पजामा पार्टी’ रख सकते हैं। अपने खास दोस्तों या कज़िन्स को घर बुलाएं और बिना किसी ड्रेस कोड के आरामदायक कपड़ों में खूब सारी मस्ती करें। गानें बजाएं और डांस करें। इसमें आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा, और यह तरीका न केवल सादगी भरा है, बल्कि इसमें आप अपनों के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस कर पाते हैं।
4. Dinner Party

5. Bonfire

कड़ाके की ठंड में बोनफायर का मजा ही अलग है। आप अपनी छत या गार्डन में आग जलाकर उसके चारों ओर बैठ सकते हैं। बोनफायर की गर्माहट के बीच नए साल का स्वागत करना एक बहुत ही सुकून देने वाला और यूनिक तरीका है। यहां पर भी आप गाने गा सकते हैं, गेम्स खेल सकते हैं या फिर मूंगफली का आनंद भी ले सकते हैं।
6. New Year Countdown



Download Android App
Download iOS App




