BRICS Summit के बीच 11 सितंबर को बैंकों में काम रहेगा ठप, थम सकती हैं सेवाएं, जानिए किन कामों पर पड़ेगा असर?

Summary :

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने साफ कर दिया कि हफ्ते में 5 दिन काम की मांग पर जब तक कोई ठोस निर्णय या निश्चित समयसीमा तय नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा।

Bank Strike 11 September

Bank Strike 11 September : कल शुक्रवार यानी 11 सितंबर को देश भर के बैंक हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल स्ट्राइक का कॉल दिया है। मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय में वित्तीय सेवा विभाग (DFS), आईबीए (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच हुई सुलह वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रही।

वार्ता के दौरान अधिकारियों ने दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की दुहाई देकर हड़ताल टालने की अपील की थी, लेकिन यूनियनों ने इसे ठुकरा दिया। इसके चलते शुक्रवार को देश भर के सरकारी बैंकों में सेवाएं प्रभावित रहने के आसार हैं।

5-डे बैंकिंग पर अड़ीं बैंक यूनियनें

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने साफ कर दिया कि हफ्ते में 5 दिन काम की मांग पर जब तक कोई ठोस निर्णय या निश्चित समयसीमा तय नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। इस हड़ताल के कारण चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और काउंटर सर्विस जैसे अहम कामकाज ठप हो सकते हैं।

दिल्ली में ब्रिक्स की छुट्टी?

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन के चलते केंद्र और दिल्ली सरकार ने अपने सरकारी दफ्तरों व पीएसयू (PSUs) में 11 तारीख की छुट्टी घोषित की है। हालांकि, आरबीआई (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली में बैंकों की अलग से छुट्टी नहीं है। फिर भी यूनियनों की हड़ताल की वजह से दिल्ली समेत देशभर की शाखाओं में काम ठप रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।