जम्मू-कश्मीर: दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 515 ग्राम हेरोइन बरामद

Summary :

कठुआ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस स्टेशन ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बिलावर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व आईपीएस मोहिता शर्मा ने किया। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने इनके पास से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ का पता लगाने की कोशिश की। पुलिस की ओर से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ को पकड़ने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के संबंध में पूरी रूपरेखा…

कठुआ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस स्टेशन ने दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बिलावर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व आईपीएस मोहिता शर्मा ने किया।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने इनके पास से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ का पता लगाने की कोशिश की। पुलिस की ओर से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ को पकड़ने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी थी। इसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, ताकि इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

पूछताछ के आधार पर जो जानकारी मिली, उसे आधार बनाकर पुलिस पंजाब के अन्य इलाकों में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस इस कार्रवाई के तहत यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज्य में नशीले पदार्थों की आपूर्ति में कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस टीम ने कार्रवाई के बाद ड्रग्स तस्करी में शामिल आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अविनाश ने एक अन्य आरोपी जगमोहन सिंह के बारे में बताया। उसने बताया कि जगमोहन भी उसके साथ ड्रग्स तस्करी में शामिल था।

इस तरह से पुलिस ने अपनी कार्रवाई के तहत कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कठुआ जिले में हम नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत काम कर रहे हैं। हम जिले नशे की आपूर्ति के तंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करके रहेंगे। हमारा मकसद युवाओं को नशे से पूरी तरह से दूर रखना है, ताकि वो देश के विकास में अपनी तरफ से संपूर्ण योगदान दे सकें।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.