Bengal Rail Accident: कंचनजंगा रेल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, अब तक 8 लोगों की मौत

Summary :

Bengal Rail Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह हुए रेल हादसे में की जा रही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। Highlights Bengal Rail Accident में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा रेल हादसे में 8 लोगों की मौत ममता बनर्जी घटनास्थल की लेंगी जायजा Bengal Rail Accident में मालगाड़ी का लोको पायलट की मृत्यु जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने बताया कि बंगाल रेल हादसे(Bengal Rail Accident) में कुल मृतकों में उस मालगाड़ी का लोको पायलट में शामिल है जिसने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर…

Bengal Rail Accident

Bengal Rail Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह हुए रेल हादसे में की जा रही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

Highlights

  • Bengal Rail Accident में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा
  • रेल हादसे में 8 लोगों की मौत
  • ममता बनर्जी घटनास्थल की लेंगी जायजा

Bengal Rail Accident में मालगाड़ी का लोको पायलट की मृत्यु

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने बताया कि बंगाल रेल हादसे(Bengal Rail Accident) में कुल मृतकों में उस मालगाड़ी का लोको पायलट में शामिल है जिसने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी थी।उन्होंने कहा कि अब तक 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। बचाव कार्य अभी जारी है, तथा हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

Kanchanjunga Express accident: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी- 5 की मौत, 25 घायल Kanchanjunga Express collides with goods train west Bengal train ...

ममता बनर्जी घटनास्थल की लेंगी जायजा

बंगाल रेल हादसे(Bengal Rail Accident) की जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर एक ट्वीट कर बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। घायलों को उत्तर बंगाल के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सभी चिकित्सा कर्मियों और आपात विभाग से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वहां रक्त की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली है।

Bengal Rail Accident

कोलकाता के बीच विशेष बसें चलाने का फैसला

इस बीच, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम ने सिलीगुड़ी और कोलकाता के बीच विशेष बसें चलाने का फैसला किया है ताकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को कोलकाता पहुंचने में आसानी हो। पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर दुर्घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

हादसे के पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta