एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले वह दिल्ली पहुंची, जहां फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म को दिल्ली में टैक्स करने की घोषणा की है।
कंगना रनौत फिल्म रिलीज से पहले देश भर में टीम के साथ यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं जो चुपचाप देश की सेवा करते हैं। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद वह दिल्ली पहुंची।
दिल्ली में टैक्स फ्री की गई फिल्म
दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इनमें अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद शामिल है। स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की अपकमिंग फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ”भारत भाग्य विधाता’ एक बेहतरीन फिल्म है। यह प्रासंगिक विषय पर आधारित है। उन्होंने लोगों से यह फिल्म देखने की अपील की है। इसके साथ दिल्ली सरकार ने इस फिल्म को शहर में टैक्स-फ्री कर दिया है।
कंगना रनौत ने जताया दिल्ली की CM का आभार
इस अवसर पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया और दिल्ली के विकास और प्रशासन में उनके द्वारा किए गए बदलावों की सरहाना की। कंगना ने कहा कि “मैं हमारी पूरी टीम की तरफ से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। जब मैंने उन्हें विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। इसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।”


Download Android App
Download iOS App






