भारत मानवता के लिए मजबूती के साथ खड़ा है: कौसर जहां

Summary :

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से निपटने के लिए भारत की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इस संबंध में सोमवार को लोकसभा को भी संबोधित किया था। पश्चिम एशिया संघर्ष पर पीएम मोदी के संबोधन पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, यह याद दिलाते हुए कि कोविड-19 महामारी के दौरान एक वैश्विक…

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से निपटने के लिए भारत की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इस संबंध में सोमवार को लोकसभा को भी संबोधित किया था।

पश्चिम एशिया संघर्ष पर पीएम मोदी के संबोधन पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, यह याद दिलाते हुए कि कोविड-19 महामारी के दौरान एक वैश्विक संकट का सामना करने के लिए पूरा देश कैसे एकजुट होकर खड़ा हुआ था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज फिर से वैसी ही एकता की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि भारत संवाद और मानवता के लिए मजबूती के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर जहां सरकार अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए प्रयासरत है, वहीं इंतजाम भी पुख्ते कर रहा है।

महिला आरक्षण विधेयक पर कौसर जहां ने कहा कि ये देश की आधी आबादी और महिलाओं को सशक्त करने का बहुत बड़ा निर्णय है जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिया जा रहा है। इसका असर बहुत सकारात्मक दिखेगा। इससे महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ेगी। विकास को नई गति मिलेगी। इस कदम का मैं स्वागत करती हूं। देश की महिलाएं इस कदम का स्वागत कर रही हैं। वे पीएम मोदी का आभार जता रही हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार के प्रमुख मार्गों में से एक है। विशेष तौर पर कच्चे तेल, गैस और फर्टिलाइजर से जुड़ा परिवहन इस क्षेत्र से बहुत बड़ी मात्रा में होता है। युद्ध के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का आना-जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से रास्ता बनाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है, उससे रिकवर होने में दुनिया को काफी समय लगेगा। भारत पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था के सिद्धांत मजबूत हैं और सरकार पल-पल बदलते हालात पर नजर रखे हुए है।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.