घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास दोपहर लगभग 2 बजे हुई. बताया जा रहा है कि ये युवक पिकनिक मनाने के लिए बाहर आए थे और नदी में नहाने के लिए उतरे. नदी की तेज धार और गहराई ने अचानक उनका पैर फिसलवा दिया, जिससे वे डूबने लगे.
Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां जहां जयपुर से घूमने आए 11 युवक बनास नदी में डूब जाने से आठ युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ये सभी युवक नदी में नहाने गए थे, लेकिन उनकी मस्ती अचानक मातम में बदल गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास दोपहर लगभग 2 बजे हुई. बताया जा रहा है कि ये युवक पिकनिक मनाने के लिए बाहर आए थे और नदी में नहाने के लिए उतरे. नदी की तेज धार और गहराई ने अचानक उनका पैर फिसलवा दिया, जिससे वे डूबने लगे. जैसे ही स्थिति गंभीर हुई, युवक चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोगों को पता चला. आसपास मौजूद लोग तेजी से घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचित किया.
घटना से अस्पताल में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. SDRF की टीम और गोताखोर भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. नदी से कुल 11 युवकों में से 8 को बाहर निकाला गया, जिनमें से सभी को तुरंत टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस खबर से अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया.
लापता युवकों की तलाश जारी
तीन युवकों की खोज जारी है, जिनके लिए SDRF और पुलिस टीम मौके पर मौजूद है. गोताखोर नदी में लगातार तलाश कर रहे हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. प्रशासन भी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है. अभी तक मृत युवकों की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस और प्रशासन मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयासरत हैं. परिवारों को सूचित करने के लिए भी जल्द कदम उठाए जा रहे हैं. इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है.


Download Android App
Download iOS App




