Home Ministry Meeting Today: एयर इंडिया की सुरक्षा चूक पर होगा बड़ा एक्शन, MHA ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Summary :

एयर इंडिया से जुड़ी सुरक्षा चूक के मामले में गृह मंत्रालय ने अब सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि  दिल्ली एयरपोर्ट से तीन इतालवी नागरिक बिना अनिवार्य इमिग्रेशन जांच पूरी किए म्यूनिख की उड़ान में सवार हो गए थे।

एयर इंडिया से जुड़ी सुरक्षा चूक के मामले में गृह मंत्रालय ने अब सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से तीन इतालवी नागरिक बिना अनिवार्य इमिग्रेशन जांच पूरी किए म्यूनिख की उड़ान में सवार हो गए थे। बताया जा रहा है की यह घटना 4 सितंबर को हुई थी। तीनों यात्री अमृतसर से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और करीब एक घंटे के भीतर लुफ्थांसा की फ्लाइट से म्यूनिख रवाना हो गए।

गृह मंत्रालय ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

Home Ministry Meeting Today

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे। साथ ही इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, एयर इंडिया और दिल्ली एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ एयर इंडिया के CEO को भी बैठक में बुलाया गया है।

घटना रोकने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को 12 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था और 7 दिनों के दिनों के अंदर जवाब भी मांगा गया है। इस नोटिस में मंत्रालय ने हब-एंड-स्पोक संचालन के दौरान SOP के उल्लंघन और यात्रियों की हैंडलिंग में हुई चूक पर जवाब  मांगा है। वहीं अब इस MHA की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।