दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा , एयर इंडिया विमान से टकराया ट्रैक्टर

Summary :

NULL

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। आपको बता दे की राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली से शंघाई के बीच उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 348 से इलेक्ट्रिक बैगेज ट्रैक्टर टकरा गया। इस टक्कर में एयर इंडिया विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा है। वही खबरों के मुताबिक अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है ।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से शंघाई के लिए रवाना कर दिया गया है तथा दुर्घटनाग्रस्त विमान की जाँच की जा रही है। साथ ही बैगेज लेकर जाने वाले वाहन को हैंडल कर रहे कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उड़ान संख्या एआई-348 को 11.40 बजे शंघाई के लिए रवाना होना था। प्रवक्ता ने बताया कि विमान उस समय बे में खड़ा था और उसमें बैगेज रखे जाने थे। लेकिन, दुर्घटना की वजह से उड़ान करीब 50 मिनट की देरी से रवाना हुई।

जानकारी मिलने के फौरन बाद जांच शुरू कर दी गई है। वही आपको बता दे की इससे पहले बीते माह में भी हादसा हुआ था जिसमे टैक्सी बे में जाने के दौरान एयर इंडिया का एक विमान ग्राउंड कूलिंग यूनिट ट्रक से टकरा गया था।

Desk Team