नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2018 (Bihar Board 12th Result Commerce, Science, Arts) घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की साइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बीएसईबी द्वारा फरवरी 2018 में आयोजित बिहार इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए करीब 12 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड ने 3 महीने बाद रिजल्ट घोषित किया है। बिहार बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित किए हैं।
साइंस में 45 फीसदी,आर्ट्स में 50 फीसदी तथा कॉमर्स में 82 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। NEET ऑल इंडिया टॉपर कल्पना कमारी ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्होंने 434 अंक हासिल किए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम से निधी सिन्हा ने टॉप किया है। उन्होंने 434 अंक हासिल किए. आर्ट्स स्ट्रीम में कुसुम कुमारी ने टॉप किया है। उनके 424 अंक हासिल किए। इस साल करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 1,384 सेंटर्स पर परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। वहीं खबर है कि बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे 20 जून को जारी करने जा रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



