Bihar: मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार में गूंजे छठ के गीत

Summary :

बिहार में महापर्व छठ की गीत और त्योहार का उल्लास राज्य के कोने – कोने में छाया हुआ हैं इसके साथ ही बिहार के खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में तमाम बंदी भी महापर्व छठ को जेल के अंदर ही हर्षो उल्लास से मना रहे हैं | Highlights बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में गूंजे छठ के गीत 126 बंदी कर रहे हैं महापर्व छठ महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से सभी मुकम्मल व्यवस्था   62 पुरुष और 64 महिलाओं कर रहे हैं महापर्व छठ मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में 62 पुरुष और 64 महिलाओं…

बिहार में महापर्व छठ की गीत और त्योहार का उल्लास राज्य के कोने – कोने में छाया हुआ हैं इसके साथ ही बिहार के खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में तमाम बंदी भी महापर्व छठ को जेल के अंदर ही हर्षो उल्लास से मना रहे हैं |

Highlights

  • बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में गूंजे छठ के गीत
  • 126 बंदी कर रहे हैं महापर्व छठ
  • महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से सभी मुकम्मल व्यवस्था

 

62 पुरुष और 64 महिलाओं कर रहे हैं महापर्व छठ

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में 62 पुरुष और 64 महिलाओं समेत कुल 126 बंदी छठ महापर्व कर रहे हैं, जिसमें दो मुस्लिम धर्म के भी बंदी शामिल हैं। छठ पूजा के लिए सभी व्रतियों को जेल प्रशासन के तरफ से पूजा सामग्री के साथ-साथ पूजा करने के लिए नए-नए कपड़े भी दिए गए हैं। जेल के अंदर ही छठ घाट बनाया गया है, जिस पर तरह-तरह की आकृतियां बनाई गई हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हर साल जेल प्रशासन बंदियों को पूजा पाठ करने की सभी सामग्री उपलब्ध कराती है और पूरे विधि विधान के साथ छठ व्रती बंदी अपना पूजा पाठ करते हैं। जेल अधीक्षक बृजेश मेहता ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं के साथ-साथ छठ पूजा कर रहे बंदियों के बीच पूजन सामग्री के साथ-साथ पूजा पाठ करने के लिए कपड़ा भी मुहैया कराया गया है। छठ घाट से लेकर व्रत कर रहे बंदियों के रहने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छठ कर रहे बंदियों की मदद में अन्य बंदी भी लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team