बिहार: कटिहार के कलेक्टर ने किया डांस, एसपी ने सर्विस रिवॉल्वर से की दनादन फायरिंग

Summary :

NULL

बिहार के कटिहार जिले के एसपी की विदाई समारोह में हर्ष फायरिंग कर विवादों में घिर गए हैं। विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अपनी ही फेयरवेल पार्टी में एसपी सिद्धार्थ जैन जमकर फायरिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ कटिहार के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा भी दिख रहे हैं। यह विडियो 1 मई का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने आईपीएस अफसर की हरकत पर सवाल उठाए।

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार द्वारा किए गए हालिया तबादले में कटिहार के एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन और जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा का भी ट्रांसफर हुआ है। इस मौके पर उनके जूनियर अधिकारियों ने एक पार्टी रखी थी और दोनों ने वहां पर जमकर मस्ती की। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएम मिथिलेश मिश्रा माइक लेकर फिल्म ‘शोले’ का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ गा रहे थे, अचानक एसपी जैन इतना उत्साहित हो गए कि उन्होंने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली और एक के बाद एक करके 10 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान डीएम मिथिलेश मिश्रा या अन्य किसी ने उन्हें रोकना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team