पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को हो सकता है। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनकर बिहार भेजा गया है। दोपहर दो बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, “आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो ऐसा नीतीश कुमार के कारण है।”
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को बिहार की जनता ‘विकास पुरुष’ के नाम से जानती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इस तरह से किया है कि आज हम इस राज्य में आराम से और पूरी आजादी के साथ रह पा रहे हैं। कहीं न कहीं, आज हम जो सकारात्मक बदलाव और ‘बेहतर बिहार’ देख रहे हैं, उसका श्रेय काफी हद तक नीतीश कुमार के प्रयासों को जाता है।
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर से जब पूछा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की जगह कौन लेगा, तो उन्होंने कहा, “जो कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा और हम भी यह देखने के लिए काफी उत्सुक और उत्साहित हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जो कुछ भी तय होगा, उसे आप सभी के सामने स्पष्ट रूप से रखा जाएगा। अभी सभी लोग बिहार में हैं और अगले दो दिनों तक पटना में ही रहेंगे, ताकि हम भी इस पूरी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।”
भाजपा नेता ने कहा, “बिहार में हर व्यक्ति मुख्यमंत्री को ‘विकास पुरुष’ के रूप में जानता है। कई मायनों में, नीतीश कुमार ने बिहार का विकास इतनी प्रभावी ढंग से किया है। अगर आज हम बिहार में आजादी से रह पा रहे हैं, तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है।”
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11:00 बजे अपनी वर्तमान सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर सकते है। इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफे के साथ ही बिहार में भारतीय जनता पार्टी को इतिहास में पहली बार उसका कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
–आईएएनएस
एसएके/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



