पटना : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार ने आज तीन तलाक बिल पर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी ने कहा कि तीन तलाक के हक में भारतीय जनता पार्टी का यह बहुत बड़ा एक सराहनीय कदम है इस बिल को लोक सभा में पास किया गया है।
इसे राज्य सभा में भी पास कराने की प्रयास जारी रहे। बिहार में भी इस बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाए। मुस्लिम महिलाओं के हक में उनकी सुरक्षा की लड़ाई में भाजपा ने जो भी कदम उठाया है उसे इतिहास के पन्ने में याद किया जायेगा। तीन तलाक शरियत के अनुसार सही है लेकिन इसका इस्तेमाल करने का तरीका गलत है।
यह हदीस की बुनियाद पर कहा गया है सिर्फ इसे समझने की आवश्यकता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी जमाल हसनैन ने कहा कि 21 देश ऐसे है जहां पर तीन तलाक को प्रतिबंधित करते हुए सजा दी जाती है। हमारे पैगम्बर ने तीन तलाक के मसले को बताया उसे लोगों ने तोड़-मड़ोड़ कर पेश किया गया है।
यह मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जायज है क्योंकि हुकम है कि नाजायज करने पर अल्लाह भी सजा देगा और कानून भी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, साकीब जमानी, अब्दुर रहमान मिस्टर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खालिद कमाल प्रदेश महामंत्री युसुफ रसुल, प्रवक्ता नुर आलम, फरहत इमाम, राजन रहमान तथा मौलाना हैदर बंजारा उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



