पटना : प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मेरी बिहार के सभी दलित, महादलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा भाईयों से करबद्ध प्रार्थना है कि वे सामंतवादियों का मोहरा बनने से बचें। वो सभी बैकवर्ड हिंदुओं को लड़ाकर सत्ता पर कब्जा जमा मनुवादी और ब्राह्मणवादी व्यवस्था को आक्रामकता से लागू करना चाहते है।
इनके जहरीले डिजाइन से बचना होगा। हम सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्वक रहना है, क्योंकि ये जातिवादी संघी हमें बांटकर राज करना चाहते हैं।
ये हमारे अधिकारों पर बात नहीं करना चाहते बल्कि हमें दूसरे मामलों में उलझायें रखना चाहते है। श्री यादव ने कहा कि हम युवाओं को नौकरी और बेरोजगारों को रोजगार की बात करते है तो बीजेपी ध्यान भटकाने के लिए हिंसा भड़काती है। मोदी जी बतायें भाजपा के घोषणा पत्र के कितने वायदे इन्होंने पूरे किए हैघ् युवाओं के साथ विश्वासघात क्यों किया?
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



