बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ा एक बड़ा बयान दे दिया है। राज्यपाल ने कहा कि राजीव गांधी एक ईमानदार शख्सियत थे। राज्यपाल पटना के मौर्या होटल में आयोजित शिक्षा जगत से जुड़ल एगो कार्यक्रम में लोग के संबोधित करते हुए ये बयान दिया। राज्यपाल मलिक ने इस दौरान ये दावा किया है कि बोफोर्स घोटाले में राजीव गाधी नहीं बल्कि उनके नजदीकी लोग शामिल थे।
उन नजदीकी लोगों ने ही राजीव गाधी को फंसा दिया। राज्यपाल सत्यापल मलिक के मुताबिक वह उन नजदीकी लोगों का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते। मालूम हो कि बोफोर्स तोप सौदे के चलते 1980 के दशक में देश की राजनीति में भूचाल सा आ गया था। 1989 में काग्रेस को इसकी वजह से सत्ता तक गंवानी पड़ी थी। मामले में आरोपी इटली के बिजनसमैन ओत्तावियो क्वात्रोकी की गांधी परिवार से कथित नजदीकी सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में बिहार के राज्यपाल का ये बयान काफी चौंकाने वाला है।
मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि यदि प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव उनसे मिलने आते है तो उनका वेलकम है। वह एक कप चाय तो जरूर ही पिलाएंगे। मालूम हो कि बोफोर्स तोप सौदे के चलते 1980 के दशक में देश की राजनीति में भूचाल सा आ गया था। 1989 में कांग्रेस को इसकी वजह से सत्ता तक गंवानी पड़ी थी। मामले में आरोपी इटली के बिजनसमैन ओत्तावियो क्वात्रोकी की गांधी परिवार से कथित नजदीकी सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में बिहार के राज्यपाल का ये बयान काफी चौंकाने वाला है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



