हिमाचल के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, 18 की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

Summary :

Bilaspur Landslide: देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से जुड़ा है। यहां मंगलवार को भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकला भारी मलबा यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पर आ गिरा। इस घटना में 18 लोगों की मौत की खबर आई। बताया जाता है कि इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। Bilaspur Landslide: बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा घटना…

Bilaspur Landslide: देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से जुड़ा है। यहां मंगलवार को भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकला भारी मलबा यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पर आ गिरा। इस घटना में 18 लोगों की मौत की खबर आई। बताया जाता है कि इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Bilaspur Landslide: बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह घटना बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तहत बल्लू पुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अभी तक मलबे से 18 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

Himachal Landslide: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Himachal Latest News: सीएम सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 18 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।”

Bilaspur Landslide
Bilaspur Landslide

पोस्ट में आगे लिखा गया, ”रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।” इससे पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-बिहार में सर्दी, जानिए आज आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Neha Singh