Aaj Ka Mausam 8 October: देशभर के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश हुई है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। आज से दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Delhi NCR Weather: आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण यहां मौसम ठंडा होने लगा है। कुछ दिन पहले की बात करें तो जहां लोग गर्मी से बचने के लिए AC और कूलर के सहारा ले रहे थे अब लगभग घरों में कूलर-एसी पैक कर दिए गए हैं। वहीं पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फ़बारी से सुबह और शाम के दौरान दिल्ली में ठंडक महसूस हो रही है। बदलते मौसम को देखते हुए दिल्लीवासियों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने जा रहा है। आगामी दिनों में बहुत गर्मी होने की संभावना है। आज 8 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी को छोड़कर 13 अक्टूबर तक राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश की कारण से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आज बुधवार को यूपी का मौसम साफ़ रहने के आसार हैं।
Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बर्फ़बारी शुरू है। हेमकुंड साहिब और बाबा केदारनाथ में बर्फ पड़ी है। वहीं बद्रीनाथ धाम के पीछे की पहाड़ियों और गंगोत्री- यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है। आज बुधवार को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Bihar Weather: आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 8 अक्टूबर के बाद बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज (बुधवार) खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि शेष जिलों में धूप और हल्की हवाओं के साथ मौसम साफ रहेगा।
Aaj Ka Mausam 8 October, Punjab Weather: पंजाब का मौसम

पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी होने से पंजाब- चंडीगढ़ का मौसम भी बदल गया है। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। इस दौरान तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा पहले के अपेक्षा कम हो गया है। आने वाले दिनों में लोगों को जल्द ही अच्छी ठंड का एहसास होगा।
Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में 12 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद जयपुर, अलवर, जोधपुर, करौली, सीकर, पिलानी, चूरू, नागौर, बीकानेर और अजमेर में हल्की बारिश हुई। साथ ही आज 8 अक्टूबर को जयपुर दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सहित सीकर, कोटा, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली समेत कुल 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हैं.
ये भी पढ़ें- छाता लेकर निकले दिल्लीवालें, UP-बिहार में गिर सकती है बिजली, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट


Download Android App
Download iOS App




