पटना : बिहार प्रदेश राहुल विचार मंच के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी है। बिहार के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा होता है उसी प्रकार 2019 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता राहुलगांधी के चेहरे पर विपक्षी दलों को एकमत होना चाहिए।
तृणमुल कांग्रेस नेत्री ममता बनर्जी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व नहीं स्वीकारना अहंकार भरी बयान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमारके विशेष राज्य के दर्जा की मांग बिहार हित के साथ साथ भाजपा सरकार का वादा अनुरूप है।
बिहारको विशेष राज्य का दर्जा मिलनी चाहिए। भाजपा देश धार्मिक उन्माद पैदा कर चुनाव जीतना चाहती है। क्षेत्रिय दलों का सहयोग लेकर भाजपा सरकार बना लेती है। फिर अपना मतलब निकाल सहयोगी दलों को दूध में गिरे मक्खी की तरह निकाल बाहर कर देती है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



