केंद्र की मोदी सरकार में मंत्रिमंडल के फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंदर ही अंदर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव होने की खबर है। केंद्रीय रक्षा मंत्री से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के प्रमोशन की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अगर मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हुए तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा इसलिए कि वे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से दावेदारी कर सकते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि अगर राजनाथ सिंह ने इस्तीफा दिया तो उनकी पारंपरिक लोकसभा सीट खाली हो जाएगी, ऐसे में इस सीट से उनके बेटे नीरज सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना हो सकती है। वहीं अमित शाह को नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
राजनाथ सिंह और शाह को लेकर चर्चा तेज

बता दें कि उत्तर प्रदेश, एमपी समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों तथा 2027 के राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को लेकर अलग-अलग तरह की राजनीतिक अटकलें सामने आ रही हैं, जिन पर सभी की नजर बनी हुई है।
केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच सबसे ज्यादा ध्यान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिकी हुई है। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बीजेपी कैबिनेट फेरबदल पर सबकी नजर, शाह को मिलेगा बड़ा पद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेतृत्व की नई टीम को लेकर मंथन तेज है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक अहम बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर तूल पकड़ा हुआ है। ऐसी भी अटकलें हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। राजनाथ सिंह को चर्चा है कि 2027 के राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। यदि ऐसा होता है तो उन्हें रक्षा मंत्री पद और लोकसभा सदस्यता छोड़नी पड़ सकती है। यदि राजनाथ सिंह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होते हैं तो लखनऊ लोकसभा सीट खाली हो सकती है। इस स्थिति में उनके बेटे नीरज सिंह के चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
दूसरी ओर अमित शाह को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खबर है कि शाह को उप-प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं संभावित इस्तीफे और केंद्रीय मंत्रियों में बदलाव से जुड़ी सभी चर्चाएं अटकलों पर टिकी हुई है तथा अंतिम फैसला भाजपा और केंद्र सरकार ही लेगी।
READ ALSO: शाह-नितिन नवीन की बैठक से बढ़ीं अटकलें! गडकरी को प्रमोशन, धर्मेंद्र प्रधान होंगे साइडलाइन?


Download Android App
Download iOS App




