जहां एक तरफ देश में पेपर लीक को लेकर हंगामा मचा हुआ है, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल पर चर्चा हो रही है। ये संकेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हुई मुलाकात से मिले हैं; दोनों नेताओं के बीच कल लगभग दो घंटे तक बैठक चली, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट से कई वरिष्ठ मंत्रियों को हटाया जा सकता है, ताकि दूसरे नेताओं या हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए लोगों को जगह दी जा सके। ऐसी अटकलें हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को या तो किसी सहयोगी संगठन में भेजा जा सकता है या फिर उन्हें उनके मौजूदा पद पर ही बनाए रखा जा सकता है।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

बता दें कि केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या जानकारी फेरबदल या नए मंत्रियों को लेकर नहीं की गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रमोशन का भी भी तूल पकड़ लिया है। गडकरी वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कमान संभाल रहे हैं। राजनीतिक महकमे में यह भी सुगबुगाहट है कि कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह देकर NDA एक साफ मैसेज देने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल, अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ हो पाएगा।
इन मंत्रियों का हो सकता है प्रमोशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का नाम भी मोदी कैबिनेट में जोड़ा जा सकता है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नई जिम्मेदारी देने की भी खबर तेज हो गई हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा संगठन में भी बदलाव के आसार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हालिया मुलाकात के बाद नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम को लेकर ये सारी अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि संगठन में वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच बैलेंस बनाने की भी तैयारी बीजेपी कर सकती है। साथ ही कुछ मंत्रियों के प्रमोशन दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें सरकार और भाजपा के आधिकारिक फैसले पर है। यह देखना बाकी है कि आने वाले दिनों में अगर मोदी कैबिनेट में फेरबदल होता है, तो किसे मौका मिल सकता है।


Download Android App
Download iOS App




