India News Today Live: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुआ एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। UCADA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने ‘एएनआई’ को फोन पर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
ट्रांस भारत एविएशन के इस हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बद्रीनाथ सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही दोपहर 1:14 बजे जोशीमठ के पास इसका रडार से संपर्क टूट गया था।
ताजा अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करते रहे….
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
October 30, 2026 6:45 pm
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुआ एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। UCADA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने 'एएनआई' को फोन पर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
ट्रांस भारत एविएशन के इस हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बद्रीनाथ सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही दोपहर 1:14 बजे जोशीमठ के पास इसका रडार से संपर्क टूट गया था।
मद्रास हाई कोर्ट ने सौरव दास और केंद्र सरकार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया
October 30, 2026 4:39 pm
मद्रास हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता सौरव दास और केंद्र सरकार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है। इस याचिका में सौरव दास की नागरिकता की जांच करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग की गई है। यह याचिका कांचीपुरम जिले के एक व्यवसायी गणेश कुमार ने दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुलमुुरुगन की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।
विजेंद्र गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
October 30, 2026 3:56 pm
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "आज इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा में शपथ ग्रहण हुआ और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है... प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाने के लिए भी हमने शपथ ली है।"
चाई गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग
October 30, 2026 3:40 pm
14:21 बजे, जोशीमठ के SDM से सूचना मिली कि जोशीमठ इलाके में चाई गांव के ऊपर एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस संबंध में, UCADA के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे 'ट्रांस भारत' हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास दिख रही है। इसमें 05 यात्री और 01 पायलट सवार हैं। क्रैश या क्रैश लैंडिंग के बारे में अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है: सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल, जोशीमठ पोस्ट
नागपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में क्रेन गिरने से 2 लोगों की मौत
October 30, 2026 3:15 pm
नागपुर में निर्माणाधीन MHADA बिल्डिंग में क्रेन के गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए हैं।
जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने पर CM धामी का बयान आया सामने
October 30, 2026 3:05 pm
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मैं स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं..."
जोशीमठ में हेलिकॉप्टर हुआ लापता
October 30, 2026 2:37 pm
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच अचानक लापता हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के दौरान हेलीकॉप्टर से अचानक संपर्क टूट गया और उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
कांग्रेस का मॉक पार्लियमेंट कार्यक्रम कल के लिए स्थगित
October 30, 2026 2:34 pm
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमने आज का अपना कार्यक्रम(मॉक पार्लियमेंट) कल के लिए स्थगित कर दिया है। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हमारी एक रैली है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है चाहे आप राजनीति से जुड़े हों या नहीं इसके अलावा आप कारोबारी हैं या नौकरी करते हैं, आप भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि जो लोग आ रहे हैं, उन्हें रोका जाए यह एक विरोध प्रदर्शन है और पूरा विपक्ष यहां मौजूद है।"
MLC चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर लगाए आरोप
October 30, 2026 2:34 pm
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने MLC चुनाव पर कहा, "गिनती में 5 सीटे हैं लेकिन ये लोग 50 जिलों में हारे हैं। आम जनता में यह बात चली गई है कि भाजपा के लोग बेईमान है। सपा के लोग जनता के बल से जीते हैं और ये लोग 6 सीटे छल से जीते हैं। अगर इन्होंने छल नहीं किया होता तो शायद ये इतना भी नहीं जीतते।"
मैं कोर्ट में सरेंडर करूंगा- अनंत सिंह
October 30, 2026 1:20 pm
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिए जाने पर कहा, "मैं सरेंडर करूंगा। कोर्ट(का फैसला) मेरे लिए मान्य है...कोर्ट मुझे फिर से बेल देगा, मुझे न्यायालय पर भरोसा है।"
वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
October 30, 2026 12:36 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि "आज यहां मातृ शक्ति के लिए, बच्चों, किसानों और पशु पालकों के लिए अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। देश के करोड़ों छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त भी पहुंची है।"
सरकार बदलने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा- सांसद अभिषेक बनर्जी
October 30, 2026 12:23 pm
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED, CBI) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह पुलिस अधिकारियों के नामों की एक लिस्ट बना रहे हैं और "सरकार बदलने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।"
SC ने अनंत सिंह की जमानत खारिज की
October 30, 2026 12:04 pm
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में जेडीयू विधायक अनंत सिंह की जमानत को खारिज कर दिया है। अदालत ने उन्हें 1 दिसंबर, 2026 या उससे पहले पुलिस के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है।
PM मोदी ने किया BBBRC के पशु फार्म का दौरा
October 30, 2026 11:39 am

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (BBBRC) के पशु फार्म का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
भूटान में झील फटने से असम के CM ने ट्वीट कर लोगों से की अपील
October 30, 2026 11:07 am
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "हम भूटान में ग्लेशियल झील के फटने से धूबरी और कोकराझार के संवेदनशील राजस्व क्षेत्रों पर पड़ने वाले संभावित असर पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हमारी टीमें NDRF और अन्य एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई के लिए तैयार हैं। लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें, आधिकारिक अपडेट पर ध्यान दें और स्थानीय अधिकारियों का सहयोग करें।"
पीएम मोदी ने बनासकांठा में ET-IVF लैब और पशु फार्म का दौरा किया
October 30, 2026 11:01 am

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' (ET-IVF) प्रयोगशाला और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (BBBRC) पशु फार्म का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
मुंबई के वीएन स्फीयर मॉल में लगी आग
October 30, 2026 10:29 am
मुंबई के बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दिल्ली में ठंडा हुआ मौसम, कई इलाकों में हुई बारिश
October 30, 2026 8:56 am
रात भर हुई लगातार बारिश से दिल्ली-NCR में मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे तापमान कम हुआ और आज सुबह सर्दी का एहसास हुआ। साथ ही, हवा की क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। बता दें कि आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश और हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास दिला दिया है और बताया जा रहा है कि आज दिनभर भी मौसम रहने वाला है।
कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ाई
October 29, 2026 5:39 pm
कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर से दूध की कीमतें 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला किया है, मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने पर चर्चा की और फैसला किया है। इस फ़ैसले के बारे में बताते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्य सूखे के हालात का सामना कर रहा है, और किसान गन्ने की कीमतों को लेकर विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि मौजूदा रेट काफ़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह किसानों की मदद करे, जिनमें से कई अपनी रोज़ी-रोटी के लिए डेयरी फार्मिंग पर निर्भर हैं।
दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की लूट
October 29, 2026 5:32 pm
दिल्ली में त्योहारी सीजन के समय बड़ी लूटकांड की घटना सामने आई है जहां दिन दहाड़े लाहौरी गेट में चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास 4 बदमाश पूरी योजना के साथ ऑफिस के अंदर घुसे और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को डरा-धमकाकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये बैग में लूटकर फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि यह घटना 28 अक्टूबर की है जहां बदमाशों ने करोड़ों रूपये की लूटपाट करके कार में सवार होकर फरार हो गए है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है औऱ सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।
पढ़ें पूरी खबर: https://www.punjabkesari.com/delhi-ncr-news/delhi-lahori-gate-2-30-crore-daylight-robbery-4-armed-robbers/
MP में सिलबट्टे से वार करके पति ने की पत्नी की हत्या
October 29, 2026 5:32 pm
करवाचौथ के दिन महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आज के दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपनी पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था लेकिन मामूली विवाद के बाद पति ने सिलबट्टे से कूचकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है और खुद पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें पूरी खबर: https://www.punjabkesari.com/top-news/mp-husband-kills-wife-with-grinding-stone-after-minor-dispute-karwa-chauth/
शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
October 29, 2026 2:45 pm
न्यायपालिका के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिरे शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली है।
राउत ने अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा है कि उनका उद्देश्य कभी भी न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाना या उसकी छवि खराब करना नहीं था। हालांकि, सुनवाई के दौरान उनका यह माफीनामा कोर्ट के रिकॉर्ड पर नहीं आ सका और बुधवार को उनकी तरफ से कोई वकील भी पेश नहीं हुआ।
इस स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें आने वाले 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट इसी दिन उनके इस हलफनामे और माफीनामे पर विचार करेगा।
महाराष्ट्र के विरार में बंद फ्लैट में मिले तीन भाई और बहन के शव, आत्महत्या की आशंका
October 29, 2026 12:19 pm
महाराष्ट्र के विरार में महाराष्ट्र के विरार में एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले हैं। मृतकों में दो भाई और उनकी बहन शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले हैं। मृतकों में दो भाई और उनकी बहन शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
बेगूसराय में बड़ा हादसा: ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लोग लापता
October 29, 2026 8:48 am
बिहार के बेगूसराय में ढाब नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जो परवल बुनाई का काम करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव नदी में पलट गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद 18 लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लापता लोगों की तलाश को लेकर चिंता बढ़ गई। नदी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर नाव से सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढेर, पुलिसकर्मी भी घायल
October 28, 2026 7:36 pm
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र की है। इस मुठभेड़ में बावरिया गैंग का सदस्य धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज थे। घटना के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी, अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा एरियर
October 28, 2026 4:42 pm
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होने की जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी के साथ जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिल सकता है। इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार पर इस बढ़ोतरी के कारण सालाना लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। जानिए DA बढ़ोतरी से आपकी सैलरी और पेंशन पर कितना असर पड़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: 18 ग्राहकों की शिकायत पर FIR दर्ज, खातों से करोड़ों रुपये गायब होने का आरोप
October 28, 2026 3:27 pm
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से करोड़ों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। खाताधारकों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। शिकायतों के बाद मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले सामने आई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक खाते में 94 लाख रुपये की जगह सिर्फ 16 हजार रुपये बचे थे। बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थोड़ी देर में जामिया पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्र संघ चुनाव की मांग पर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से करेंगे मुलाकात
October 28, 2026 1:52 pm
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी जाएंगे। इस दौरान, वे उन छात्रों से मुलाकात करेंगे जो छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र लंबे समय से यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा छात्रों के आंदोलन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राहुल गांधी छात्रों की मांगों और चिंताओं पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, और आगे क्या कदम उठाते हैं।
MLC Election Results 2026: कर्नाटक में bjp ने 2 सीट जीत ली
October 28, 2026 12:00 pm
कर्नाटक की 4 सीटों में से बीजेपी ने 2 और JDS ने 1 सीट जीत ली है। वहीं, चौथी सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है। इस तरह चारों सीटों पर NDA की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
MLC Election Results 2026: पुणे में बीजेपी आगे
October 28, 2026 11:57 am
पुणे शिक्षक सीट पर 26वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े को अब तक 18,385 वोट मिले हैं और वे आगे चल रहे हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को 11,983 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।
Uttarakhand: सीएम धामी ने किया 231 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
October 28, 2026 11:33 am

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरारीसैंण में विधानसभा भवन में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस पर उन्होंने कहा, "आज 231 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे इस पूरे क्षेत्र को बहुत सुविधा होगी, यहां सभी प्रकार की सुविधाएं बनें"
तय समय पर जेल नहीं पंहुचा आसाराम
October 28, 2026 11:23 am
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम मंगलवार को पैरोल खत्म होने के बाद तय समय पर जेल में सरेंडर नहीं कर सका। वह रात करीब 10 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर पहुंचा, लेकिन देर रात होने की वजह से जेल प्रशासन ने उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। जेल अधीक्षक के अनुसार, सरेंडर की समयसीमा पहले शाम 5 बजे से बढ़ाकर साढ़े 7 बजे की गई थी। अब उसके बुधवार को सरेंडर करने की संभावना है।
दिल्ली में जाम छलकाना होगा आसान, शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए लॉन्च हुआ ऐप
October 28, 2026 8:40 am
नंवबर में कई बड़े त्योहार से पहले दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए DSIIDC ने ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए शराब ऑनलाइन बुक करने से लेकर पेमेंट तक सब डिजिटल किया गया है। शराब बुक करने के बाद 48 घंटे के अंदर उसी दुकान से लेनी होगी। जिसके चलते ठेके की लंबी लाइनों से बचा सकता है।
30 अक्टूबर को होने वाली मॉक पार्लियामेंट कांग्रेस अध्यक्ष के घर संभव
October 27, 2026 8:15 pm
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की 30 अक्टूबर को होने वाली मॉक पार्लियामेंट (मॉक संसद) अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सरकारी आवास (10 राजाजी मार्ग) पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल या रामलीला मैदान में होना तय हुआ था, लेकिन दिल्ली पुलिस और प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण विपक्ष ने इसके आयोजन स्थल को बदलने का फैसला किया है।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी और डीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान, बनाई जा रही नई पोलिसी
October 27, 2026 7:02 pm
चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने गंभीर रुख दिखाया है। मंगलवार को अदालत में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे से निपटने के लिए एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क तैयार कर रही है।
इस प्रस्तावित फ्रेमवर्क का दायरा केवल चाइल्ड पोर्नोग्राफी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें वयस्कों की बिना सहमति के अश्लील कंटेंट साझा करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार मॉर्फ्ड तस्वीरों और आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट जैसी गंभीर चुनौतियों को भी पूरी सख्ती के साथ शामिल किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें - चाइल्ड पोर्नोग्राफी और डीपफेक पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान, बनाई जा रही नई पोलिसी
इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत
October 27, 2026 5:14 pm
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 'लीव इंडिया' (देश छोड़ने) के नोटिस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तक इस नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई सोमवार तक टालने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने अदालत को मौखिक रूप से यह आश्वासन भी दिया कि तब तक अभिनेता इमरान खान के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस फैसले से अभिनेता को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है।
जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की संदिग्ध मौत
October 27, 2026 4:46 pm
जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सोमवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से अचानक लापता हो गए थे। मंगलवार दोपहर को रांची जिले के मुरी जंक्शन के पास जंगल वाले इलाके में रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला।
ट्रिपल मर्डर केस से जुड़े पीड़ित परिवार से के उपमुख्यमंत्री ने की मुलाकात
October 27, 2026 4:41 pm
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस से जुड़े पीड़ित परिवार से मुलाकात पर कहा, "ये बहुत ही हृदय विदारक घटना है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बहुत ही कड़ी कार्रवाई होगी, NSA लगेगा। पूरे मामले को हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएंगे। परिवार ने जो मांग पत्र दिया है, उससे सरकार सहमत है। हर स्थिति में परिवार को न्याय मिलेगा।"
बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान की याचिका पर सुनवाई 2 नवंबर तक टाली
October 27, 2026 4:22 pm
बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता इमरान खान की उस याचिका पर सुनवाई सोमवार, 2 नवंबर तक के लिए टाल दी है, जिसमें उन्होंने अपने "लीव इंडिया नोटिस" (भारत छोड़ने के नोटिस) को चुनौती दी है। इससे पहले, फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया था। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कोर्ट को मौखिक आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Jammu Kashmir: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में नाराजगी
October 27, 2026 4:21 pm
जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ ही घंटों बाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सीनियर नेताओं मुबारक अहमद गुल और अब्दुल मजीद लारमी को मंत्री पद न मिलने से उनके समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने पार्टी दफ्तर 'नवा-ए-सुबह कॉम्प्लेक्स' में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इस विरोध से साफ पता चलता है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और नेताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में लगी भीषण आग
October 27, 2026 2:20 pm
गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। होटल में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
आसाराम को फिर जाना होगा जेल
October 27, 2026 12:03 pm
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर पैरोल बढ़ाने से मना कर दिया है, जिससे उनकी 20 दिन की पैरोल आज शाम 5 बजे खत्म होने पर उन्हें सरेंडर करना होगा। हालांकि, अदालत ने राजस्थान सरकार को उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
PM मोदी ने लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष और उनकी पत्नी से की मुलाकात
October 27, 2026 12:00 pm

लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस और उनकी पत्नी हेरेडिटरी प्रिंसेस सोफी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश का रेड अलर्ट
October 27, 2026 11:55 am
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम विभाग ने भारी बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 28 अक्टूबर को यहां अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
West Bengal: लिफ्ट ख़राब होने से जमीन के नीचे फंसे 12 मजदूर
October 27, 2026 10:12 am
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में कोयला खदान में सोमवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आसनसोल की कुमारडीह ‘ए’ कोलियरी में लिफ्ट खराब होने से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के 12 मजदूर जमीन से करीब 200 फीट नीचे फंस गए। मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह सभी 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
E-100 एथेनोल फ्यूल को सरकार की मंजूरी, कहा - घटेगा प्रदूषण
October 26, 2026 4:10 pm
100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल को केंद्र सरकार ने देश में मंजूरी दे दी है। इस फ्यूल का इस्तेमाल उन स्पेशल व्हीकल्स में ही किया जा सकता है, जो खासतौर पर इसके लिए डिजाइन और सर्टिफाइड किए गए हों।
यह फैसला कुछ कार कंपनियों के E100 कारों को बाजार में लॉन्च करने से ठीक पहले आया है। सरकार ने इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करके सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव किया है।
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन
October 26, 2026 3:56 pm
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक विवादित बयान के बाद जम्मू में सियासी पारा चढ़ गया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि 'पाकिस्तान कश्मीरियों की रक्षा कर रहा है, वरना भारत के इरादे ठीक नहीं हैं।' इस बयान को देशविरोधी बताते हुए जम्मू में सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन
October 26, 2026 2:50 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में भाजपा महासचिव ने प्रदर्शन किया।
दंगाइयों का इलाज सिर्फ बीजेपी के पास ही है- CM योगी आदित्यनाथ
October 26, 2026 1:01 pm
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में आयोजित एक जनसभा और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया। "दंगाइयों का इलाज सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास ही है।"
दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में उठा धुआं
October 26, 2026 11:58 am
दिल्ली अग्निशमन विभाग को नॉर्थ ब्लॉक में धुआं दिखने की सूचना मिली, जिसके बाद 6 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं । फिलहाल आग बुझा दी गई है, अंदर कुछ तोड़-फोड़ का काम चल रहा था, आग छोटी थी, कोई हताहत नहीं हुआ है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को राहत
October 26, 2026 11:41 am
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में उन्हें दोषमुक्त किया है।
बस्ती में बाइक पर ट्रक पलटने से तीन लोगों की मौत
October 26, 2026 10:39 am
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
पार्टी के अध्यक्ष का प्रधानमंत्री का अपमान करना ठीक नहीं है- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
October 26, 2026 10:35 am
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे एक बड़े पार्टी के अध्यक्ष हैं, ऐसी पार्टी के अध्यक्ष का प्रधानमंत्री का अपमान करना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह की टिप्पणियां करने से पीएम का अपमान हुआ है जो हम सहन नहीं करेंगे।"
हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए- CM रेखा गुप्ता
October 26, 2026 10:19 am
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरु की है तो हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए। अन्य शहरों में हम कहीं गंगा जी पर, कहीं यमुना जी पर या फिर किसी और नदी पर जाते हैं तो नाव में जाकर बहुत सुकून मिलता है। ऐसा ही यहां यमुना सफारी करते हुए लोगों को सुकून मिलेगा। वो मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे और यहां पर परिवार आएंगे। एक बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में इसको बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए, मां यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे। दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए हमारी केंद्र सरकार, दिल्ली राज्य, हमारे पर्यटन विभाग और DDA को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।"
CM रेखा गुप्ता ने किया नमो यमुना रिवर सफारी का निरीक्षण
October 26, 2026 10:19 am
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले 'नमो यमुना रिवर सफारी' का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे।
दिल्ली के हर्ष विहार में शाम को डाला लेंटर अचानक ढहा, दो लोगों की मौत
October 26, 2026 8:39 am
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक इमारत की स्लैब गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। यह घटना तब हुई जब एक पुराने घर के ऊपर एक नई मंजिल बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य के दौरान, पुरानी छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे उसके ऊपर डाली गई नई स्लैब भी गिर गई और 2 लोग मलबे के नीचे दब गए।
सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्री, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
October 25, 2026 7:36 pm
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उड़ानों के बाधित होने के कारण सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह यात्रियों के परिजन और टूर ऑपरेटर लगातार उनकी सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हाजियों के रहने और खाने की व्यवस्था तो है, लेकिन उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है, जिससे चिंता बढ़ती जा रही है।
खड़गे के कार्यक्रम में युवक की पिटाई का मामला
October 25, 2026 6:04 pm
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब खुद को कांग्रेसी बताने वाले एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की। युवक ने कथित तौर पर कहा कि इस तरह की लड़ाई से पीएम मोदी नहीं जाने वाले। इस पर खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द बोल दिए, जिस पर हंगामा हो गया। साथ ही, कुछ लोगों ने युवक के साथ हाथापाई भी की।
सपा की सरकार कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे- मंत्री ओम प्रकाश राजभर
October 25, 2026 2:51 pm
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "हर आदमी महसूस करता है कि पहले सपा की सरकार कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, आम जन की हानि होती थी। लेकिन योगी सरकार में ना दंगे हो रहे हैं, ना कर्फ्यू लग रहे हैं, सब लोग अमन चैन से रहते हैं। जो अपराधी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होती है।"
Ranchi: एसएसपी आवास के बाहर पहुंची महिला ने दी आत्मदाह की धमकी
October 25, 2026 2:33 pm
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एसएसपी आवास के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पहुंचकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला का आरोप है कि रांची सदर अस्पताल से उसका एक बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की तलाश में लगातार प्रयास और पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से वह परेशान है।
मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। उसके बच्चों को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया।
वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' देख रहे PM मोदी
October 25, 2026 2:28 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' (वायु सेना दिवस हवाई प्रदर्शन-2026) देख रहे हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
नीतीश कुमार चले गए तो पार्टी खत्म हो गई- अनंत सिंह
October 25, 2026 1:24 pm
जेडीयू से निकाले जाने पर मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कहा, "जनता बता देगी। खाता नहीं खुलेगा। नीतीश कुमार भगवान थे जो इतने दिन चल गया। नीतीश कुमार चले गए तो पार्टी खत्म हो गई। मैंने हमेशा साथ दिया है। मेरे जितना किसी ने कुर्बानी नहीं दी है। नीतीश कुमार कुछ नहीं जान रहे हैं। मेरे लिए जनता भगवान है। इस बार भी सरकार गिर रही थी। कोई इनसे पूछे कि सरकार किसने बचाई है?..."
राजस्थान के दो जिलों की दो अलग-अलग कंपनियों में लगी भीषण आग
October 25, 2026 12:38 pm
राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों में रविवार को दो कंपनियों में आग लग गई। इन घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दोनों ही कंपनियों में आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। एक घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां धानुका नाम की कंपनी में भीषण आग लग गई।
दूसरी घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां संचालित मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
वाराणसी में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन
October 25, 2026 12:15 pm
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री के रूप में एक बड़ा तोहफा देते हुए 'अरविंद मिल' का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां काम करने वाली 300 महिलाओं से बातचीत भी की। यह इकाई भारत के टेक्सटाइल और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' (वायु सेना दिवस हवाई प्रदर्शन-2026) देखेंगे।
लखनऊ कोर्ट के बाहर बुलडोज़र एक्शन शुरू
October 25, 2026 11:39 am
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला कोर्ट और पुराने हाई कोर्ट परिसर के बाहर अवैध रूप से बने वकीलों के चैंबरों और अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन चल रहा है।
देशभर में 1.90 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
October 25, 2026 11:35 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देशभर में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के जीवन में नई-नई सुविधाएं लेकर आए हैं | ये आरोग्य मंदिर एक प्रकार से, पंचायतों के वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित हो रहे हैं | सबसे सुखद बात यह है कि अब गाँवों के लोग भी नियमित जांच करवा रहे हैं, ताकि वे स्वस्थ रहें..."
हैदराबाद के बशीरबाग में हटाई गई भगवान राम की प्रतिमा
October 25, 2026 10:46 am
हेदराबाद के बशीरबाग (Basheerbagh) एक्स रोड्स पर दशहरा के अवसर पर हिंदू संगठनों द्वारा स्थापित भगवान राम की प्रतिमा को प्रशासन और अधिकारियों ने हटा दिया है।
नासिक में मिनी ट्रक और पिकअप की टक्कर
October 25, 2026 10:36 am
महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में दर्दनाक हादस हो गया। पुणे-इंदौर महामार्ग पर येवला तालुका के धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी जख्मी हुए हैं।
मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा- JDU पार्टी से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह
October 25, 2026 10:22 am
6 साल के लिए JDU पार्टी से निकाले जाने पर विधायक अनंत सिंह ने कहा, "जनता मालिक है। जो कार्रवाई हुई है अच्छी हुई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी वे नहीं हैं तो पार्टी में कौन है?...मैं कह रहा हूं कि निकाल दें। अब नीतीश कुमार नहीं हैं तो पार्टी खत्म हो गई। इनको 10 सीट आने में भी आफत होगी...मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा... मैं पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गया था पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया। जदयू का भविष्य खत्म है। मेरी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है। वे बीमार रहते हैं।"
दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी
October 25, 2026 10:02 am
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। वे प्रदेश के संगठन के पदाधिकारियों और सांसदों-विधायकों के साथ बैठक और समीक्षा करेंगी।"
गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में लगी आग
October 25, 2026 8:59 am
दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके के रानी गार्डन में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया गया कि आग में 8 से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
आग लगने की यह घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। आग कई झुग्गियों में फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
'पाकिस्तान हमें बचा रहा है, दिल्ली के इरादे ठीक नहीं...', फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल
October 24, 2026 7:58 pm
फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और दिल्ली को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें बचा रहा है, जबकि दिल्ली के इरादे अच्छे नहीं हैं। उनके इस बयान में दिल्ली की मंशा को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
मोकामा MLA अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी JDU से 6 साल के लिए निष्कासित, विधानसभा सदस्यता रद्द करने का भी प्रस्ताव
October 24, 2026 7:51 pm
बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मेरठ नीले ड्रम कांड में बड़ा अपडेट, मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती
October 24, 2026 5:48 pm
: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल इस मामले में फांसी की सजा पाने वाले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने मेरठ की जिला अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने अपनी अपील में दोषी ठहराए जाने और फांसी की सजा रद्द करने की मांग की है। अब इस मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते हाईकोर्ट की डबल बेंच इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।
नोएडा के पांच अस्थायी दुकानों में आग
October 24, 2026 4:42 pm
नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर में पांच अस्थायी दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान वह व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jamia University में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बवाल, ऑनलाइन हुईं क्लासेज!
October 24, 2026 2:59 pm
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद की खबर सामने आई है। छात्रों के प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय परिसर में बवाल की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रशासन ने क्लासेज ऑनलाइन मोड में संचालित करने का फैसला लिया है। आखिर छात्रों के प्रदर्शन की वजह क्या है और प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेज का निर्णय क्यों लिया? इस पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। देखिए इस खबर से जुड़ा ताजा अपडेट और जानिए जामिया यूनिवर्सिटी में क्या चल रहा है।
शाहदरा के स्कूल में छात्रा ने की खुदकुशी
October 24, 2026 2:13 pm
दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन टीम, दमकल विभाग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 300 के पार
October 24, 2026 9:03 am
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण लगातार चिंता बढ़ा रहा है। आज मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है, लेकिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। सुबह के समय दिल्ली के कई हॉटस्पॉट इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और बाहर निकलते समय जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।
शपथ के बाद विवादों में घिरे राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर
October 23, 2026 4:49 pm
केरलम में राज्यपाल की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोक भवन की रसोई में मांस और मछली न पकाने के निर्देश को लेकर उन पर तीखा हमला किया।
वेणुगोपाल ने इस कदम को खाद्य स्वतंत्रता पर अतिक्रमण बताते हुए कहा कि राज्यपाल ने केरल की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समझे बिना हद पार कर दी है।
दिलजीत दोसांझ को दिल्ली में कॉन्सर्ट की अनुमति, JLN स्टेडियम में सजेगी महफिल
October 23, 2026 3:57 pm
दिल्ली से बड़ी खबर! पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति दे दी है। इस खबर के बाद दिलजीत के फैंस के बीच उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। दिलजीत दोसांझ अपने शानदार गानों और धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इस कॉन्सर्ट से जुड़ी तारीख, समय, टिकट और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आधिकारिक अपडेट पर सभी की नजरें रहेंगी। दिल्ली की इस बड़ी खबर से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। देखिए पूरी खबर और शेयर करें अपनी राय।
मुंबई में मेयर कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
October 23, 2026 2:07 pm
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, कांग्रेस-AAP छोड़ किसी से भी गठबंधन को तैयार
October 23, 2026 12:26 pm
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संभावित गठबंधनों को लेकर एक अहम बयान दिया है। अमित शाह के इस दावे के बाद कि पंजाब में NDA की सरकार बनेगी, बादल ने स्पष्ट किया कि अकाली दल समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। हालांकि इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं हैं। उनके इस बयान ने पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य में नए राजनीतिक समीकरणों के उभरने को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है।
MLC चुनाव: मोकामा में अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प
October 23, 2026 10:36 am
बिहार के मोकामा में MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में चुनावी माहौल गरमा गया है। आखिर विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटनास्थल पर क्या हुआ? इस वीडियो में जानिए मोकामा की पूरी खबर, चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट और बिहार की सियासत से जुड़ी अहम जानकारी। देखिए India News Today Live और जुड़े रहिए देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए।
चंडीगढ़ में आपसी रंजिश के कारण चली गोलियां, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल
October 23, 2026 9:13 am
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने गुरुवार देर शाम नतिक नाम के एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय नातिक अपने एक दोस्त के साथ ऑटो-रिक्शा में जा रहा था। फायरिंग में ऑटो-रिक्शा चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नतिक और उसके दोस्तों की पिछले दो सालों से एक दूसरे गुट के साथ रंजिश चल रही थी। गुरुवार को सेक्टर 44 में दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने इस झड़प का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बस, 5 लोगों की मौत, 32 घायल
October 22, 2026 5:26 pm
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जहां मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही बस पेड़ से टकरा गई है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हो गए है। बता दें की बस की रफ्तार तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। घायलों में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
अखिलेश यादव ने की आज़म खान से मुलाकात
October 22, 2026 3:31 pm
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज़म खान से मुलाकात पर कहा, "भाजपा को पढ़ाई लिखाई से कोई लेना देना नहीं है। यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने के लिए जो साजिश और षड्यंत्र रचा गया है। शिक्षा के क्षेत्र को इतना बर्बाद करने के लिए किसी सरकार या किसी तानाशाह ने नहीं किया होगा... थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन फर्ज़ी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं है कि सच्चाई को कैद करके रख सकें।"
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
October 22, 2026 2:56 pm
दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू करने पर एडिशनल सीपी ट्रैफिक विजयंता गोयल आर्य ने कहा, "दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पहला चरम लागू कर दिया गया है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से हम उपयुक्त तैनाती करेंगे ताकि भीड़ कम से कम हो पाए। इसके साथ ही हम जनता से अपील करेंगे कि अपनी गाड़ियों की PUCC वैध रखें। जिन वाहनों का समय पूरा हो गया है, उनके ऊपर कार्रवाई जारी रहता है और कार्रवाई को बढ़ाया भी जाएगा। इसके अलावा गैर-गंतव्य वाणिज्यिक वाहनों को सीमा से डायवर्जन दिया जाएगा... हम लोगों से अनुरोध करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें ताकि हम सब एक साथ मिलकर दिल्ली के वातावरण को और बेहतर कर पाएं और इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि ट्रैफिक में कम से कम असुविधा हो..."
सनातन धर्म में वापसी करेंगी नाजिया इलाही
October 22, 2026 2:28 pm
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नाजिया इलाही खान ने जल्द ही आधिकारिक तौर पर सनातन धर्म अपनाने का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इस 'घर वापसी' की घोषणा की है। उन्होंने गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पिता समान बताते हुए कहा है कि वह उनके साथ खड़े हैं और उन्होंने उन्हें अपना गोत्र दिया है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
October 22, 2026 12:07 pm

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने आज भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है।
पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या
October 22, 2026 11:13 am
पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक-बहुल मालदा जिले में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को घटना की पुष्टि की। यह घटना बुधवार रात की है। मृतक की पहचान समीर घोष के रूप में हुई है।
Haryana: पंचकूला पहुंचे प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी
October 22, 2026 11:06 am
भाजपा हरियाणा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी भोला सिंह 2 दिवसीय राज्य-स्तरीय संगठनात्मक बैठकों के लिए पंचकूला पहुंचे।
Delhi: स्पेशल टास्क फोर्स ने हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
October 22, 2026 11:04 am
दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्थित स्पेशल टास्क फोर्स ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से चार पिस्तौल, तीन देसी पिस्तौल, .32 बोर का एक रिवॉल्वर, 54 जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। साथ ही तीन कारें भी जब्त की गई हैं।
आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
October 22, 2026 11:04 am
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे से पहले पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
दिल्ली की हवा हुई जहरीली
October 22, 2026 9:16 am
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। 22 अक्टूबर को जहांगीरपुरी और विवेक विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानिए दिल्ली के 30 प्रमुख इलाकों में हवा की गुणवत्ता कैसी रही और किन क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की जांच करेगी SIT
October 21, 2026 5:10 pm
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना की जांच अब बंगाल सरकार ने SIT को सौंप दी है. बता दें, SIT 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.
दिल्ली-NCR में लागू हुआ GRAP-1
October 21, 2026 3:43 pm
दशहरा के बाद दिल्ली के हवा में बढ़े प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू कर दिया है. जानिए किन पर होंगी पाबंदियां
• होटल और रेस्तरां: रोडसाइड भोजनालयों, होटलों और रेस्टोरेंट के तंदूरों में कोयले या लकड़ी के उपयोग पर पूरी तरह रोक है; सिर्फ बिजली या गैस का प्रयोग हो सकता है।
• खुले में आग पर प्रतिबंध: कचरा, प्लास्टिक, पत्तियां या निर्माण सामग्री को खुले में जलाना सख्त मना है।
• निर्माण और तोड़फोड़: निर्माण स्थलों पर धूल को रोकने के लिए कड़े उपाय करना और एंटी-स्मॉग गन व पानी का छिड़काव करना अनिवार्य है।
• सड़कों की सफाई: सड़कों पर नियमित रूप से मशीनी सफाई और पानी का छिड़काव किया जाता है।
• वाहनों पर सख्ती: प्रदूषण फैलाने वाले और तय उम्र (10-15 साल पुराने) वाले वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाती है और पीयूसी (PUC) जांच अभियान चलाया जाता है।
• डीजल जनरेटर: डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर कड़े प्रतिबंध रहते हैं, यह सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए ही मान्य होता है।
भारत में कब लॉन्च होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस?
October 21, 2026 2:50 pm
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर मुकाबला तेज होने वाला है। एलन मस्क की स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो भी अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने जियो के आईपीओ से जुड़े कार्यक्रम के दौरान कंपनी की रणनीति पर बात की। उन्होंने बताया कि जियो का लक्ष्य ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाली सर्विस देना है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत में जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कब लॉन्च होगी और ग्राहकों को इसका कितना फायदा मिलेगा।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों की दोपहर 3 बजे अदालत में कराया जाएगा पेश
October 21, 2026 2:38 pm
आज दोपहर 3 बजे टाइगर श्रोफ के आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. मुंबई पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे ने भी एंटी एक्सटॉर्शन सेल में आरोपियों से पूछताछ की. मुंबई में कई फिल्मी सितारों के घरों की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है.
आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी का तालकटोरा में प्रदर्शन
October 21, 2026 2:23 pm
योगी सरकार के मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद आज दिल्ली में आरक्षण की मांग को लेकर पहुंचे हैं. उनका यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रहा है. इस शक्ति प्रदर्शन की मांग है निषाद समाज की उपजातियों को अनुसूचित जाति यानी SC में शामिल करने की.
मार्को रुबियो रिलायंस इंडस्ट्री का दौरा करने जामनगर पहुंचे
October 21, 2026 1:35 pm
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो कुछ मिनट पहले जामनगर पहुंचे हैं। वे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए गुजरात के इस शहर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी का दौरा करेंगे।
शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नी और माता-पिता को मिलेंगे 50-50 लाख- CM मोहन यादव
October 21, 2026 12:31 pm
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक में आयोजित 'राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह-2026' में शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को नमन किया।
इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की 50 फीसदी राशि उनकी पत्नियों और बाकी 50 फीसदी राशि उनके माता-पिता को दी जाएगी।
परविंदर झोटा के घर पहुंची टीम
October 21, 2026 12:17 pm
CBI की टीम पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के घर और मानसा पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की औपचारिक रूप से जांच अपने हाथों में लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेंगे 2 करोड़ रूपये - CM रेवंत रेड्डी
October 21, 2026 12:14 pm
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर हैदराबाद के गोशामहल पुलिस स्टेडियम में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए संशोधित अनुग्रह राशि बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है।
इस नई घोषणा के तहत अलग-अलग रैंक के पुलिस अधिकारियों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ा दिया गया है, जिसमें अधिकतम राशि 2 करोड़ रुपये तय की गई है।
भगवंत मान को 3 घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका
October 21, 2026 11:40 am
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे से लौटने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि फ्रांस से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीएम मान को करीब तीन घंटे तक रोककर रखा गया और उन पर 50,000 रुपये का चालान भी लगाया गया।
इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज और बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है और इसे बदले की राजनीति करार दिया है।
Jharkhand: खूंटी में मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल-पादरी को मारी गोली
October 21, 2026 11:15 am
झारखंड के खूंटी जिले स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य और संत मिखाइल महागिरजाघर से जुड़े फादर बेनेडिक्ट बारला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। हमले में गंभीर रूप से घायल फादर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
पादरी बेनेडिक्ट बारला बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे हुए पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह रात में विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे। उनपर हमला रात में हुआ या यह वारदात सुबह अंजाम दी गई, यह साफ नहीं हो पाया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
October 21, 2026 10:57 am
राजधानी चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। लगातार बारिश के बीच जल संसाधन मंत्री एन. आनंद ने अधिकारियों के साथ मिलकर चेन्नई के टी. नगर बस टर्मिनस इलाके में पानी निकासी के कार्य का निरीक्षण किया।
CBI ने अपने हाथ में ली परविंदर सिंह झोटा हत्या की जांच
October 21, 2026 10:15 am
CBI अधिकारियों के अनुसार, "नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच अब CBI ने अपने हाथ में ले ली है। CBI की टीम कल रात मानसा पुलिस स्टेशन पहुंची, ताकि मामले से जुड़े रिकॉर्ड और जब्त की गई चीजें अपने कब्जे में ले सके। पुलिस को इस संबंध में एक औपचारिक पत्र जारी किया गया है। मृतक का परिवार आज सुबह 11:30 बजे मानसा सर्किट हाउस पहुंच रहा है। एक वरिष्ठ DIG के नेतृत्व में CBI की टीम उनसे पूछताछ करेगी। फोरेंसिक विशेषज्ञ, ड्रग कंट्रोलर और अन्य विशेषज्ञ जल्द ही मानसा पहुंच रहे हैं।"
Jammu Kashmir: उधमपुर में खाई में गिरी बस
October 21, 2026 10:07 am
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के गाला पचौंड में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद, आपातकालीन राहत टीमें, SDM और चिकित्सा कर्मी बचाव और राहत कार्यों के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गए। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।
दिल्ली के सीलमपुर में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, 21 साल का युवक घायल
October 21, 2026 9:19 am
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ताबड़तोड़ चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है जहां सेंट्रल पार्क में 21 साल के युवक पर कई बार चाकू से हमला किया गया है और उसकी हालात गंभीर हो गई है। घटना की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी सबूत जुटाए है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिड़ला ने देशवासियों को विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं
October 20, 2026 10:34 am
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें कर्तव्य, धर्म और सम्मान के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम की कृपा से सभी के जीवन में आनंद और नई ऊर्जा का संचार हो। जय श्री राम।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि प्रिय देशवासियों, आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
'हम जब भी बंटे, कमजोर हुए', नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा संदेश
October 20, 2026 9:25 am
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नागपुर में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया और लोगों को संबोधित किया। विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन करना संघ की पुरानी परंपरा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने समाज की एकता और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब समाज बंटा है, तब-तब उसकी ताकत कमजोर हुई है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को समझने की अपील की।
पूरी खबर पढ़ें - नागपुर के रेशिमबाग में RSS का विजयादशमी उत्सव, मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, जानिए कौन रहे मौजूद
'टिप्पणियां तथ्यों से परे और अस्वीकार्य': ओआईसी को भारत की दो टूक
October 19, 2026 4:46 pm
इराक की राजधानी बगदाद में हुई इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत विरोधी टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा, "ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं। राजनीतिक उद्देश्यों से फैलाया गया दुष्प्रचार इस वास्तविकता को नहीं बदल सकता।"
लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार
October 19, 2026 3:43 pm

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 अक्टूबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि सीनियर कंसलटेंट न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था और अब उनकी हालत में काफी सुधार है। दशकों तक भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में शामिल आडवाणी के डिस्चार्ज होने की खबर से कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।
पूरी खबर पढ़ें - लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अपोलो अस्पताल से आज 3 दिन बाद होंगे डिस्चार्ज
कलकत्ता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार
October 19, 2026 3:16 pm
कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल की एक महिला वॉलंटियर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है. शिकायतकर्ता पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि घटना 17 अक्टूबर की रात हुई थी और इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई तेज हुई.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 3 संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया
October 19, 2026 11:20 am
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कोटा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। टाइगर श्रॉफ मामला: तीन संदिग्धों—फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान—को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस की दोटूक, बोले- आका कहीं भी बैठे हों, छोड़ेंगे नहीं
October 19, 2026 10:09 am
टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में शामिल आरोपियों और उनके पीछे बैठे लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस इस घटना से जुड़े आरोपियों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।
केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई
October 19, 2026 9:09 am
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। फायरिंग की घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात
October 19, 2026 8:29 am
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई। फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे टाइगर की BMW पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात कर उनका हाल जाना और परिवार को सरकार की ओर से मदद का भरोसा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़े दावों की भी जांच की जा रही है।
कोलकाता पुलिस ने भगदड़ के बाद पूजा आयोजकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए, VIP पास रद्द
October 18, 2026 5:35 pm
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत के एक दिन बाद शहर पुलिस ने रविवार को शेष पूजा दिवसों के लिए पुलिसकर्मियों और पूजा आयोजकों के लिए कई निर्देश जारी किए।
डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे राहुल गांधी
October 18, 2026 4:05 pm
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे। वे मडगांव के कालकोंडा में गोवा कांग्रेस द्वारा आयोजित 'गोय राखोन यात्रा' (गोवा बचाओ मार्च) में हिस्सा लेंगे।
नरेला की एक दाल फैक्ट्री में लगी आग
October 18, 2026 3:21 pm
रविवार को नरेला के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के जे ब्लॉक स्थित एक दाल गोदाम में भयंकर आग लग गई। सुबह करीब 11:10 बजे इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव का एक्श
October 18, 2026 2:57 pm
ग्वालियर हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी को तत्काल हटाने एवं तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित करने तथा घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
यूपी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश
October 18, 2026 12:34 pm
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करना होगा।"
यूपी में दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर घुसी कार
October 18, 2026 12:32 pm
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब लोग दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर पर्दे पर वीडियो देख रहे थे, तभी एक बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल है।
ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वालों को 50,000 रूपये की आर्थिक मदद
October 18, 2026 10:43 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे को लेकर मामला दर्ज
October 18, 2026 9:44 am
कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना। कोलकाता पुलिस के अनुसार, इस भगदड़ के संबंध में आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105, 110 और 3(5) के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे में जान गंवाने वालों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा
October 18, 2026 8:11 am
कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा में मची भगदड़ की घटना | प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश में कांपी धरती, 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज, जानें कहां महसूस हुए झटके
October 17, 2026 2:35 pm
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप के केंद्र, प्रभावित इलाकों और किसी तरह के नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि जरूरी है। भूकंप से संबंधित ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक जानकारी पर नजर रखें।
Supreme Court on Children's Internet Access: बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर पूरी पाबंदी सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
October 17, 2026 2:04 pm
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के विचार पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकारों से जुड़ा अहम पहलू बताया। उम्र के आधार पर बच्चों के लिए इंटरनेट पर पूरी पाबंदी लगाने के बजाय उनके सुरक्षित इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत है। आज इंटरनेट शिक्षा, जानकारी और संवाद का बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखने के बजाय ऑनलाइन खतरों से बचाने और जिम्मेदारी से इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना जरूरी है।
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
October 17, 2026 10:40 am
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार मैगी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच मौतों की असली वजह का पता लगाना जरूरी है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पांचों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 की मौत
October 17, 2026 10:12 am
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आधी रात Apollo Hospital में भर्ती हुए Lal Krishna Advani
October 17, 2026 8:06 am
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को आधी रात के आसपास दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। उनके स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सभी प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों, नेताओं के बयानों, ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। दिन की अहम खबरें आपको यहीं मिलती रहेंगी।
PM मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा जाएंगे, मार्क कार्नी से इन मुद्दों पर होगी बात
October 16, 2026 5:00 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उनकी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने पर भी जोर रहेगा। यह दौरा भारत-कनाडा साझेदारी को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी और CJP पर हमला, बोले- 'मकसद रिजीम चेंज, बांग्लादेश जैसे हालात बनाना'
October 16, 2026 3:01 pm
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों से शुरू हुआ आंदोलन अब देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश बन गया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
October 16, 2026 2:36 pm
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी ने खुली अदालत में यह आदेश सुनाया।
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 2 हफ्ते में नए नियम जारी करेगा केंद्र; क्या सस्ते होंगे टिकट?
October 16, 2026 1:13 pm
सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को लगातार बढ़ रहे हवाई किराए पर सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कई सवाल भी किये। इसी दौरान केंद्र ने कोर्ट को बताया कि हवाई किराए को नियंत्रित रखने के लिए नियम बना' लिए गए हैं। उसे दो सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा। इस पर कोर्ट ने प्रकाशित नियमों को रिकॉर्ड पर रखने का आदेश देते हुए कहा कि मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। दरअसल, याचिका में आरोप लगाया गया है कि निजी एयरलाइंस मनमाने तरीके से हवाई किराया उसूल रही हैं और यात्रियों से कई तरह के अतिरिक्त शुल्क ले रही है। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले से लग रहा है हवाई किराया कम हो सकता है।
बिहार नाव हादसे के बाद बड़ा एक्शन, राघोपुर CO दीपक हटाए गए
October 16, 2026 12:23 pm
बिहार में नाव हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए राघोपुर के अंचल अधिकारी (CO) दीपक को हटा दिया है। वहीं, पातेपुर के CO को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को अहम माना जा रहा है।
Parliament Special Session : इसी महीने संसद का विशेष सत्र संभव
October 16, 2026 10:34 am
केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। इस सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन प्रस्तावों को लोकसभा में पारित कराने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की कोशिश में है। इसके लिए डीएमके समेत कुछ छोटे विपक्षी दलों से बातचीत की जा रही है। इससे पहले 17 अप्रैल को बजट सत्र के दौरान ऐसा ही एक विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था। अब सरकार नए सिरे से विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। अगर विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में अहम चर्चा देखने को मिल सकती है।
नशे का विरोध करने पर 3 लोगों पर धारदार हथियार से हमला
October 16, 2026 10:09 am
पंजाब के गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां गांव में नशा बेचने का विरोध करने पर 3 लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Delhi: पीतमपुरा में दशहरा पर रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच
October 16, 2026 9:48 am
दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।
तलाम में ट्रैक पर फंसी कार से टकराई ट्रेन
October 16, 2026 9:32 am
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सेजावता-बंजली बायपास क्षेत्र में देर रात रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंजली रेलवे फाटक नंबर 192 पर रेलवे ट्रैक और फाटक के बीच फंसी एक कार वलसाड-हिसार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार चालक सुरक्षित बच गया। हालांकि, घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएस) अश्वनी कुमार ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
Noida: पुलिस मुठभेड़ में चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
October 16, 2026 8:48 am
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन छीनने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, चेन छीनने की घटनाओं से जुड़े 2,19,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
बिहार के IPS कुंदन कृष्णन ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन में माफी मांगने को कहा
October 15, 2026 5:05 pm
बिहार में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन और सांसद सुधाकर सिंह के बीच विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। कुंदन कृष्णन ने सांसद को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय में माफी नहीं मांगने पर 5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग के साथ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई भी की जा सकती है। यह पूरा मामला भारत भूषण तिवारी की मौत और जमुई में हुई एक घटना को लेकर सुधाकर सिंह की ओर से दिए गए बयानों से जुड़ा है।
बिहार में शिक्षा और पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
October 15, 2026 2:51 pm
बिहार में फर्जी बिलों के भुगतान और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले ने सरकारी विभागों में हलचल बढ़ा दी है। ऑडिट में अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई का असर करीब 9 लाख शिक्षाकर्मियों और 1.30 लाख पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर पड़ सकता है। अब मामले की जांच और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। सरकारी स्तर पर इस कदम को वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Sonipat Mattress Factory Fire: सोनीपत की गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
October 15, 2026 2:51 pm
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इलाके में स्थित बरोटा गांव में, गुरुवार तड़के 'लीजेंड पॉली फोम' गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तलाशी अभियान के दौरान, NDRF को इंसानी अवशेष मिले। पुलिस ने मृतकों की पहचान कन्हैया लाल और सुनील के रूप में की है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को दो टूक, अपने आचरण और मंशा पर देना होगा जवाब
October 15, 2026 1:57 pm
सुप्रीम कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आचरण पर नाराजगी जताते हुए उन्हें अपनी मंशा स्पष्ट करने की बात कही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा कि न्यायपालिका को कोई भी डरा-धमका नहीं सकता। अदालत ने मार्च के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राहुल गांधी इस मामले में अदालत के सामने क्या सफाई देते हैं।
अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा, कांग्रेस के कई नेता अभी भी हिरासत में
October 15, 2026 12:22 pm
अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कई विपक्षी नेता भी उनके समर्थन में पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया है लेकिन कई कांग्रेस प्रदर्शनकारी अभी पुलिस हिरासत में हैं.
आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
October 15, 2026 10:57 am
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से भारत छोड़ने का नोटिस भेजे जाने की बात सामने आई है। इस खबर के बाद अभिनेता एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह और नोटिस से जुड़ी पूरी जानकारी को आधिकारिक तथ्यों के आधार पर समझना जरूरी है। इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।
जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं होती हम ऐसे ही बैठे रहेंगे- अंकिता भंडारी की मां
October 15, 2026 9:12 am
अंकिता भंडारी की माता ने कहा,"जब तक उनकी (दुष्यंत गौतम) नियुक्ति रद्द नहीं होती है तब तक हम ऐसे ही बैठे रहेंगे। अगर हमें यहां बैठने नहीं देंगे तो हम अपने घर में भूख हड़ताल करेंगे।" अंकिता भंडारी के पिता ने कहा,"हम सरकार को 24 घंटे का समय देते हैं कि उन्होंने जो दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की है उन्हें निरस्त करें अगर वो निरस्त नहीं करेंगे तो पूरे भारत में जनता सड़क पर उतर जाएगी।"
अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
October 15, 2026 9:12 am
अंकिता भंडारी के माता-पिता, कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को रात भर चले विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा कर दिया है।
आज 'पंजाब बंद' के आह्वान पर राज्य में भारी पुलिस बल तैनात
October 15, 2026 9:08 am

आज 'पंजाब बंद' के आह्वान पर राज्य में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर अलग-अलग दलों द्वारा आज राज्य में बंद का आह्वान किया गया है।
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन पर भी बड़ा अपडेट
October 14, 2026 4:57 pm
मोदी कैबिनेट के फैसलों में रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस को मंजूरी दी गई है। करीब 11.41 लाख पात्र कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। इसके लिए सरकार 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हर पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये तक बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, पेंशन योजनाओं के नाम बदलने से जुड़ा प्रस्ताव भी चर्चा में है। हालांकि, जन्म से दिव्यांग लोगों को पेंशन देने के नए फैसले की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। खबर प्रकाशित करने से पहले कैबिनेट के आधिकारिक बयान से अन्य फैसलों की भी पुष्टि कर लें।
BREAKING: मेरठ नीला ड्रम केस में बड़ा अपडेट! साहिल- मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
October 14, 2026 4:22 pm
ब्रेकिंग: मेरठ के 'ब्लू ड्रम' केस में बड़ी खबर! कोर्ट ने साहिल और मुस्कान को मौत की सज़ा सुनाई।
अखिलेश यादव को झटका, सपा के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल
October 14, 2026 2:41 pm
उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा से बगावत कर चुके तीन विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। आज 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद है। दोनों बड़े नेताओं की मौजूदगी में सपा के बागी विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं।
दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹5,000?
October 14, 2026 1:00 pm
खबरों के मुताबिक, दिवाली से पहले किसानों को सरकार से एक बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है। फडणवीस की बीजेपी सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए आर्थिक मदद को लेकर एक अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को 5,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। इस खबर के आने से राज्य के किसानों को पर्व से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा, उनके खातों में पैसे कब आएंगे और क्या इसके लिए कोई आवेदन करना होगा, इन सभी बातों की जानकारी आधिकारिक गाइडलाइंस में साफ की जाएगी। ऐसे में राज्य के सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता, जरूरी दस्तावेज़ों और पेमेंट की तारीखों से जुड़ी जानकारी के लिए महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
October 14, 2026 11:42 am
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030 को हाईजैक की आशंका वाले सिक्योरिटी अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और उसे सिक्योरिटी जांच के लिए ले जाया गया। अलर्ट की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
October 14, 2026 8:49 am
पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या। परविंदर सिंह झोटा को गोली मारने के आरोपी व्यक्ति को राजस्थान के चुरू में एक सराय से पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। यह गिरफ़्तारी पंजाब और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद की गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
IndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने 17 अक्टूबर तक रद्द कीं रियाद, जेद्दा समेत 4 शहरों की उड़ानें, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
October 13, 2026 5:08 pm
IndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए अपनी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। इस फैसले से इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। अगर आपने भी इंडिगो की फ्लाइट से सफर करने की योजना बनाई है, तो एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। टिकट, रीबुकिंग और रिफंड से जुड़ी जानकारी के लिए इंडिगो के आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
BIMSTEC बैठक में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- भारत ने कभी किसी देश पर दबदबा बनाने में विश्वास नहीं किया
October 13, 2026 12:42 pm
नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की मीटिंग में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की मीटिंग होस्ट करना भारत के लिए बहुत गर्व और सौभाग्य की बात है। BIMSTEC, एक तरह से, क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा के लिए एक ज़रूरी प्लेटफ़ॉर्म बन गया है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ, भारत आज आगे बढ़ रहा है। हम हमेशा शांति, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। हम आज भी इनके लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत ने कभी किसी देश पर हमला करने या उन पर दबदबा बनाने में विश्वास नहीं किया है। भारत ने हमेशा हर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और मतभेदों को शांति से सुलझाने में विश्वास किया है।"
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
October 13, 2026 11:34 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में 100 से अधिक भाषाएं हैं। करीब 80,000 रजिस्टर्ड न्यूज पेपर और पब्लिकेशन्स हैं। 1,000 से ज़्यादा सैटेलाइट टीवी चैनल्स हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के दौर में भारत में 500 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब यूजर्स हैं। 500 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स हैं। हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बहस होती है, हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर जनता चर्चा करती है। इसमें डिजिटल पावर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 12-13 साल पहले एक समय वो भी था जब मोबाइल और इंटरनेट तक पहुंच भी अपने-आप में एक शक्ति हुआ करती थी।"
पंजाब में दिनदहाड़े मर्डर से हड़कंप, एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मारी गोली
October 13, 2026 11:34 am

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर पर हुई इस घटना में उनके चार साथी भी गोली लगने से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मेडिकल स्टोर पर नशे को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना का 5 मिनट 48 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जो झोटा के फेसबुक पेज पर लाइव हुआ था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित कर दिया।
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
October 13, 2026 11:24 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में 100 से अधिक भाषाएं हैं। करीब 80,000 रजिस्टर्ड न्यूज पेपर और पब्लिकेशन्स हैं। 1,000 से ज़्यादा सैटेलाइट टीवी चैनल्स हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के दौर में भारत में 500 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब यूजर्स हैं। 500 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स हैं। हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बहस होती है, हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर जनता चर्चा करती है। इसमें डिजिटल पावर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 12-13 साल पहले एक समय वो भी था जब मोबाइल और इंटरनेट तक पहुंच भी अपने-आप में एक शक्ति हुआ करती थी।"
पुंछ जिले के गांव में आग लगने से कई घर जले
October 13, 2026 8:50 am
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दूरदराज के गांव लोरान में कल देर रात आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: पुंछ पुलिस
Noida School Bomb Threat: नोएडा में स्कूलों को बम की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस की टीमें
October 12, 2026 3:03 pm
नोएडा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। करीब 12 स्कूलों को मिली धमकी के बाद पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने मोर्चा संभाल लिया है। इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन भी शामिल हैं। पुलिस स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान चला रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
क्या राहुल गांधी से मिलेंगे CJI? मीडिया के सामने आकर CJI ने खुद बताई पूरी बात
October 12, 2026 11:36 am
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठक के बारे में अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी नागरिकों और चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए खुले हैं। राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर चिंता जताई थी। बैठक से इनकार करते हुए, CJI ने उन्हें सलाह दी कि वे तय न्यायिक प्रक्रिया के ज़रिए याचिका दायर करके इस मामले को आगे बढ़ाएं। अब सबकी नज़रें विपक्ष के अगले कदम और इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
यूपी चुनाव में ओवैसी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, योगी-अखिलेश को दिया चैलेंज
October 12, 2026 11:26 am
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर सियासी घमासान तेज हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को संभल और अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। साथ ही, दोनों नेताओं के बीच कथित सियासी सेटिंग का आरोप लगाते हुए अयोध्या में वित्तीय गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। जानिए इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में क्या नया मोड़ आया।
करनाल अनाज मंडी में भीगा धान
October 12, 2026 10:56 am

हरियाणा में बेमौसम बारिश से करनाल अनाज मंडी में धान भीग गया। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन
October 12, 2026 9:58 am
पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के राजसांसी इलाके के पास रविवार देर रात तीन संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आई है। इसके चलते अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक जांच के बाद हवाई अड्डे का संचालन सामान्य कर दिया गया।
CJI सूर्यकांत ने इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलने से किया इनकार
October 12, 2026 9:34 am
मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक नियोजित मार्च से पहले विपक्ष के मिलने के अनुरोध को ठुकराते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अदालत प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं कर सकती और उन्हें अपने मुद्दों के लिए याचिका के माध्यम से ही अदालत का रुख करना चाहिए क्योंकि वे मामले पहले से ही विचाराधीन हैं।
बंगला साहिब को विरोध-प्रदर्शन का स्थान न बनाएं : बीजेपी सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी
October 11, 2026 8:19 pm
राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब का इस्तेमाल विरोध-प्रदर्शन के लिए किए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को राजनीतिक प्रदर्शनों के बजाय पूजा-अर्चना, सेवा और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समर्पित रहना चाहिए।
फेस्टिव सीजन के पहले दो दिनों में ई-कॉमर्स बिक्री 24,000 करोड़ रुपए के पार: रिपोर्ट
October 11, 2026 8:03 pm
भारत में त्योहारी खरीदारी सीजन की शुरुआत जोरदार रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिव सेल के पहले दो दिनों में करीब 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और फैशन उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
राहुल गांधी का ऐलान, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष
October 11, 2026 8:00 pm
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ऐलान किया कि विपक्षी दल, युवा, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्च के जरिए मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर कथित वोट चोरी रोकने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में दिया जहर
October 11, 2026 3:38 pm
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है। बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।
Delhi: त्योहारी सीजन से पहले ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
October 11, 2026 3:38 pm
त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सेंट्रल रेंज के तहत मिठाई पुल, जोरावर सिंह मार्ग और सराय फूस इलाके में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गलत पार्किंग के 42 चालान काटे गए, 19 वाहनों को टो किया गया और 37 रेहड़ी-पटरियों को हटाया गया। इसके अलावा तीन सामान भी जब्त किए गए।
तमिलनाडु के चेन्नई में PM मोदी ने किया रोड शो
October 11, 2026 1:45 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई के जलकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। उसके बाद वो IIT मद्रास में ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 13,000 करोड़ रुपए से ज़्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन करके उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
जो छात्र नौजवान गिरफ़्तार हुए हैं उन्हें सरकार रिहा करे- अखिलेश यादव
October 11, 2026 1:40 pm
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जो छात्र नौजवान गिरफ़्तार हुए हैं उन्हें सरकार रिहा करे। जिस सरकार को जाने का डर होता है वो अन्याय करते हैं। कौन नहीं जानता की चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है...चुनाव आयोग का काम है कि ज्यादा से ज्यादा वोट बनें। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि ऐसा काम किया जा रहा है कि हम वोट न बनवा पाएं और वोट डाल न पाएं।"
UN मानवाधिकार की टिप्पणी पर भारत ने दिया जवाब
October 11, 2026 1:06 pm
भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में कल हुई घटनाओं के बारे में UN मानवाधिकार (UN Human Rights) की बात का जवाब दिया है। “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां हमारे संविधान में शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने के अधिकार की गारंटी दी गई है और मज़बूत संस्थाओं, स्वतंत्र न्यायपालिका और आज़ाद मीडिया के ज़रिए इसकी सुरक्षा की जाती है। हर लोकतंत्र की तरह, भारतीय नागरिक भी सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने की शर्तों के साथ इस अधिकार का इस्तेमाल करते हैं। हमारी कानून लागू करने वाली एजेंसियाँ पूरी तरह से कानून के मुताबिक काम करती हैं, और किसी भी शिकायत के समाधान के लिए हमारी अदालतें सभी के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए, OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद हैं और ये भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखलंदाज़ी है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया
October 11, 2026 12:14 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक और वापस यात्रा करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी वहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी हिस्से का उद्घाटन किया, जिसे लगभग 4,900 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान
October 10, 2026 4:02 pm
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के दौरान मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और यह सरकार भी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद लोकतंत्र की मरम्मत फिर से शुरू होगी। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। <blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">ज्ञानेश कुमार जाएँगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 https://t.co/spGmBxgXLn</p>— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href="https://x.com/RahulGandhi/status/2108780106403778723?ref_src=twsrc%5Etfw">October 10, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
नोएडा में 11 दिन के लिए धारा 163 लागू
October 10, 2026 11:19 am
नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक धारा 163 लागू रहेगी। पुलिस ने आने वाले त्योहारों, जुलूसों और प्रदर्शनों को देखते हुए गाइडलाइंस जारी की हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान कई तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी। यहाँ पुलिस की गाइडलाइंस, प्रतिबंधित गतिविधियां और नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाले संभावित नतीजों की जानकारी दी गई है।
स्टारलिंक लाइसेंस का विवाद, अंबानी पर भड़के एलन मस्क, तंज कसते हुए बताया असली बॉस
October 10, 2026 9:16 am
स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्टारलिंक के भारत में प्रवेश को लेकर अरबपति मुकेश अंबानी पर एक बार फिर तंज कसा। उन्होंने उन्हें 'प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी' कहा और बताया कि यह न समझ पाने के लिए मेरी विनम्र क्षमा स्वीकार करें कि आप ही भारत के असली बॉस हैं।
सीमापुरी में बिल्डिंग हादसे के बाद असुरक्षित निर्माण को हटाने के लिए MCD का एक्शन
October 9, 2026 7:00 pm
सीमापुरी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा उन निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ का अभियान चलाया गया, जो सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए बनाए गए थे। यह कार्रवाई इलाके में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा थी।
नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार हसीरानी रथ ने जीता चुनाव
October 9, 2026 5:30 pm
पश्चिम बंगाल मे नंदीग्राम की सीट पर आज उपचुनाव हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीत लिया है। भाजपा उम्मीदवार को 1,64,427 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के मिलन प्रधान 41,674 वोट मिले है और वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सीपीआई के शांति गोपाल गिरी 5,779 वोट, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के अली मोहम्मद साबे मिराज खान 1,607 वोट मिला है।
पढ़ें पूरी खबर: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP ने लहराया परचम, उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों से जीती सीट
'बिना अनुमति के प्रदर्शन करना कानून के मुताबिक नहीं', जंतर-मंतर आंदोलन पर SC की टिप्पणी
October 9, 2026 3:13 pm
मशहूर वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों को रद्द किए जाने का मुद्दा उठाया. इस पर कोर्ट ने कहा, 'इसे कानून के नजरिए से देखें। इसमें कोई शक नहीं कि संगठन बनाने का अधिकार है, लेकिन इसका इस्तेमाल कानून के मुताबिक ही किया जाना चाहिए।'
जस्टिस बागची ने कहा, 'कोर्ट को सबसे पहले विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जमीनी हकीकत समझनी होगी। अगर विरोध प्रदर्शन इजाजत के साथ किया जाता है, तो यह एक कानूनी विरोध प्रदर्शन है। भले ही यह पूरी तरह से कानून का पालन न करे, हम कभी यह नहीं कहते कि लोगों को विरोध करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, वे ऐसा अपने जोखिम पर करते हैं।'
भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
October 9, 2026 2:43 pm

नोबेल कमेटी ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार नवनेथम नावी पिल्लई को देने की घोषणा की है. इस दौरान नोबेल पुरस्कार के ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट ने जानकारी दी कि, नावी पिल्लई जो कि भारतीय तमिल मूल के हैं, को शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगाभारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
.
बीजेपी पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, करीबी पूंजीपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया
October 9, 2026 2:35 pm
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में एकाधिकार और दो कंपनियों के वर्चस्व को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियां कुछ खास पूंजीपति समूहों का पक्ष लेती हैं और उनसे बीजेपी को फ़ायदा होता है।
चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात किए गए
October 9, 2026 2:32 pm
दिल्ली इस समय राजनीति का बर्निंग पॉइंट बन चुका है. एक तरफ विपक्षी नेता रोज अलग अलग तरह से सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी तरफ सीजेपी ने चलो दिल्ली के तहत जंतर मंतर धरने की देशव्यापी कॉल दी है. ऐसे में दिल्ली और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात हो गई है. इसी को लेकर चिल्ला बॉर्डर पर नॉएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवान तैनात हो गए हैं.
Nandigram bypoll : BJP उम्मीदवार हासीरानी रथ एक लाख से अधिक वोटों से आगे
October 9, 2026 2:32 pm
बंगाल में 2 सीटों पर चुनाव चल रहे हैं. इस बीच अभी तक हुई वोटिंग में जानकारी स्समने आ रही है कि भाजपा प्रत्याशी हासीरानी नंदीग्राम से करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.
रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दलों के प्रतिनिधि
October 9, 2026 2:22 pm
इस समय दिल्ली हाई वोल्टेज राजनीतिक गर्मा गर्मी से गुजर रहा है. इस बीच विपक्ष लगातार सड़कों पर है. जानकारी मिल रही है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विपक्षी प्रतिनिधि को मिलने का समय दे दिया है. समय 8 बजे का है. इस से पहले विपक्षी दल सेन्ट्रल हॉल में 5 बजे एक जुट हो रहे हैं.
SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर BRS अध्यक्ष K. T. Rama Rao ने की CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
October 9, 2026 2:16 pm
BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने शुक्रवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान से बड़ा कुछ नहीं है और किसी भी भारतीय नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।
कल दिल्ली आने वाली कई सोर्स ट्रेनें रद्द
October 9, 2026 2:11 pm
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पुख्ता हो गई हैं. जानकारी के अनुसार भारी बंदोबस्त के बीच प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर भी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है. दिल्ली में आने वाली कई सोर्स ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है.
'हमारा आंदोलन होकर रहेगा', कल के प्रदर्शन को लेकर CJP फाउंडर अभिजित दीपके
October 9, 2026 1:58 pm
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन हर हाल में होकर रहेगा। प्रशासन की पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के बीच उन्होंने कहा, "हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है और संविधान का अनुच्छेद 19 हमें विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है। ऐसे में इजाजत लेने की क्या जरूरत है?"
आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "क्या 13 करोड़ वोट डिलीट करने से पहले उन्होंने अनुमति ली थी? आप चाहते हैं कि चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ हम आवाज भी न उठाएं? यह संभव नहीं है। देश इस तरह नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम हर हाल में विरोध प्रदर्शन करेंगे।"
उतर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
October 9, 2026 1:42 pm
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में जेवर एअरपोर्ट का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का अहम् निर्णय लिया है. शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है. नोएडा जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. इसकी जानकारी खुद सीएम योगी ने दी है.
सीमापुरी में इमारत गिरने के बाद 2-3 मकान को खाली करने का नोटिस
October 9, 2026 12:50 pm
सीमापुरी में इमारत गिरने के बाद, MCD नॉर्थ ज़ोन के डिप्टी कमिश्नर अमित ने एक इमारत को गिराने और तीन खतरनाक इमारतों को नोटिस जारी करने पर कहा, " 7 अक्तूबर की घटना के बाद में 2-3 मकान जो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थी। उसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं"
10 अक्टूबर को दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन रह सकते हैं बंद
October 9, 2026 11:47 am

दिल्ली में कल यानी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को लेटर लिखा है।
थट्टनचावडी में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस की जीत
October 9, 2026 11:10 am
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने भारी बढ़त के साथ जीत हासिल कर ली है।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बीजेपी आगे
October 9, 2026 10:57 am

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बीजेपी की हासिरानी रथ 9644 वोटों से आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मिलान प्रधान बने हुए हैं।
पुडुचेरी के थट्टनचावडी में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस आगे
October 9, 2026 10:38 am

पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के अशोक आनंद 6774 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के E. Vinayagam हैं।
नागांव में BJP के देवाशीष शर्मा आगे
October 9, 2026 10:33 am

नागांव (असम) संसदीय उपचुनाव: आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, BJP के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं; AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और INC की शिबमोनी बोरा पीछे हैं।
नंदीग्राम में भारी सुरक्षा बल के बीच वोटों की गिनती शुरू
October 9, 2026 9:01 am

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
नाना पाटेकर की मौत के मामले में UD केस दर्ज
October 9, 2026 8:22 am
जाने-माने अभिनेता विश्वनाथ (नाना) गजानन पाटेकर की मौत के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 76 साल के एक्टर को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था। PSI नितिन नाइक की देखरेख में इस मामले की आगे की जांच चल रही है।
दिल्ली में एहतियातन 9 और 10 अक्टूबर को रहेंगे सारे शराब के ठेके बंद
October 8, 2026 8:10 pm
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को जारी एक सर्कुलर में राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट्स और शहर के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
इस आदेश के तहत 9 और 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में एल-6, एल-6 एफजी, एल-8, एल-10 और एल-8/एल-14 लाइसेंस के तहत चलने वाले सभी खुदरा शराब ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे।
प्रियंका - राहुल राजघाट पहुंचे
October 8, 2026 5:47 pm
आज भी कांग्रेस का हाई बोल्टेज कार्यक्रम चल रहा है. कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेता राजघाट परिसर में पहुंच चुके हैं.
प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं शिंजो आबे की पत्नी अकी
October 8, 2026 5:38 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मिले। पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए भारत के साथ उनके रिश्ते को याद किया। वहीं अकी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से मिलकर काफी भावुक हो गईं।
संविधान ख़त्म किया जा रहा - राहुल गाँधी
October 8, 2026 10:08 am
आज भी कांग्रेस का हाई बोल्टेज कार्यक्रम चल रहा है. एक तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता राजघाट गाँधी स्मारक पर धरना देने जा रहे हैं. इसे लेकर राहुल गाँधी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, "संविधान ख़त्म किया जा रहा है."
CEC के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखी चिठ्ठी
October 8, 2026 8:42 am
CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने भारत के लोगों के नाम चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं.
हम लोग लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे- RJD नेता तेजस्वी यादव
October 7, 2026 4:18 pm
INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर 9lo ने कहा, "जिस हिसाब से ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है जिस हिसाब से लोकतंत्र को ये लोग खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं ये बिहार की धरती है और लोकतंत्र की जननी से ये लोग ने SIR की शुरुआत की। हम लोग लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। हम लोग संविधान मानने वाले लोग हैं लेकिन जिस हिसाब पूरा फर्जीवाड़ा चुनाव आयोग में चल रहा है ये ज्यादा देर तक चलने वाला नहीं है। इनके जाने की शुरुआत हो चुकी है।"
कांग्रेस की आज कनॉट प्लेस में लंच मीटिंग
October 7, 2026 2:57 pm
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों को लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। वीडियो कनॉट प्लेस में मीटिंग वाली जगह के बाहर से है
मैं नानापाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
September 7, 2026 4:11 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे।वह एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन बान और शान के लिए समर्पित रहा। वह बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। एक ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वह देश विरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे। मैं नानापाटेकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार जनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
रवि किशन शुक्ला ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
September 7, 2026 4:08 pm
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने नाना पाटेकर के निधन पर कहा, "आज सुबह पहली खबर आई कि मेरे बहुत करीब दोस्त नाना पाटेकर का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उसी गोवा में उन्होंने अपने हाथ से मुझे भोजन करवाया था। मेरे अच्छे मित्र मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं पूरा देश उनका फैन है, वह इंसान बहुत अच्छे थे दोस्त थे दुख में हमेशा खड़े रहते थे। आज हमने एक नट सम्राट खोया है ऐसा नट सम्राट जो कभी नहीं मिल सकता। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें।
मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी
September 7, 2026 2:52 pm
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के निधन पर गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि अस्पताल आने से पहले ही अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया था।
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने कहा, "अभिनेता नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 4:20 से 4:35 बजे के बीच मृत अवस्था में हमारे अस्पताल लाया गया था। उनकी स्थिति देखते हुए हमने सीपीआर देने की कोशिश की। दरअसल, हमारी टीम गुरुवार सुबह 4:18 बजे उनके घर पहुंच गई थी और वहीं से सीपीआर शुरू कर दिया था क्योंकि वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। सीपीआर देते हुए ही उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो गया था।"
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
September 7, 2026 11:48 am
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की दुनिया फैन है लेकिन आज उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और लगभग 45 मिनट तक CPR दिया गया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हमारा तो लंच पूरा हजम हुआ- रेणुका चौधरी
September 7, 2026 11:48 am

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के सांसदों की लंच मीटिंग पर कहा, "हमारा तो लंच पूरा हजम हुआ, अब सरकार का क्या होगा ये देखा जाएगा... FIR तो बाद की बात है, पहले SIR का जवाब सरकार दे।"
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी
September 7, 2026 8:56 am
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किए जाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक पहचान और जड़ों को संजोकर रखना है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लिए अलग-अलग नामों के भ्रम को खत्म किया जाएगा। बहुत जल्द विधानसभा के पहले सत्र में ही इस संबंध में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राज्य का आधिकारिक नाम ऐतिहासिक संदर्भों से जुड़कर ‘पश्चिम बंग’ हो सके।
बेंगलुरु में Amazon ऑफिस के पास ट्रांसफॉर्मर फटा
September 6, 2026 8:02 pm
बेंगलुरु के बागलूर मेन रोड (Baglur Main Road) पर स्थित अमेज़न (Amazon) कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर लगे एक इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर (RMU) बॉक्स में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में फुटपाथ से गुजर रहे मोहम्मद अफरोज नामक राहगीर मुख्य रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
वोट चोरी को लेकर AAP नेताओं का विरोध मार्च
September 6, 2026 6:44 pm
कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिंधी अकादमी, कश्मीरी गेट से CEO ऑफिस तक विरोध मार्च निकाला।
विराट कोहली ने 5 करोड़ रुपये वाले दावे को बताया झूठा, दिनेश फलाहारी महाराज के बयान पर दी सफाई
September 6, 2026 5:40 pm
विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के उस दावे को गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। कोहली के बयान के बाद इस दावे पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने इसे सच नहीं बताया।
झारखंड के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
September 6, 2026 4:34 pm
झारखंड के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के एक 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर स्थित किराए के मकान में छात्र गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा निवासी सौरव राज के रूप में हुई है।
मशाल रैली में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के CM
September 6, 2026 4:09 pm
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मशाल रैली में शामिल हुए। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत 2047' की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए आयोजित किया गया।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने CM रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं को सौंपी सेवा ज्योति मशाल शौंपी
September 6, 2026 4:01 pm
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'सेवा ज्योति मशाल शौंपी।
जब जनता साथ हो तो परिणाम भी आते हैं- PM मोदी
September 6, 2026 3:39 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब मैं गुजरात में था तो एक मंत्र के साथ जीता था और वो मंत्र था गुजरात के विकास से देश का विकास। लेकिन वो दौर चुनौतियों से भरा था। तब मेरे पास न तो सरकार चलाने का अनुभव था और न ही प्रशासनिक व्यवस्था का, न ही बहुत ज्ञान था मेरे पास सब कुछ था वो जनता पर विश्वास था, जनशक्ति पर भरोसा। इसी विश्वास को मैंने अपना सामर्थ्य बनाया। मैंने निर्णय लिए जनता को अपने साथ लेकर, जनता को साथ लेकर नीतियां बनाई, जनता को साथ लेकर नीतियों को लागू किया और वही मंत्र 'WE WILL DO IT'....और जब जनता साथ हो तो परिणाम भी आते हैं। गुजरात में करके दिखाया। आज गुजरात जहां पहुंचा है उसका उदाहरण दुनिया देती है।'
यहां पढ़ें पूरी खबर
दोपहर 1 बजे विपक्ष के नेताओं की बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बुलाया
September 6, 2026 3:39 pm
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन ने विपक्षी सांसदों को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया है, जहां सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने वाले पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
राहुल गाँधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया
September 6, 2026 11:09 am
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी व अन्य नेता आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे थे. अब खबर आ रही है राहुल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है.
वोट चोरी देशद्रोह है, हम दोषियों को सजा दिला के रहेंगे: खड़गे
September 6, 2026 9:35 am
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी व अन्य नेता आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे हैं. ऐसे में सूत्रों से खबर है कि पुलिस उन्हें वहाँ से नहीं हटाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे दोषियों को सजा दिला कर रहेंगे.
प्रियंका गांधी से MHA के वरिष्ठ अधिकारियों ने की बात, कांग्रेस का दावा
September 6, 2026 9:18 am
आज इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन से इलेक्शन कमीशन तक मार्च था जिसे पुलिस ने पूरा होने से पहले रोक दिया. सांसदों को अलग अलग बस में डिटेन किया गया. ऐसे में राहुल प्रियंका आकाशवाणी भवन के भीतर घुस गए. कांग्रेस का दावा है कि इस बीच प्रियंका गाँधी से MHA के सीनियर अधिकारियों ने बात की है.
सांसद चुनाव आयोग से मिल कर रहेंगे - राहुल गाँधी
September 5, 2026 6:47 pm
आज इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन से इलेक्शन कमीशन तक मार्च था जिसे पुलिस ने पूरा होने से पहले रोक दिया. विपक्ष का कहना था कि वे चुनाव आयोग दफ्तर अपनी शिकायत पहुंचाने गए थे जिसे लेकर चुनाव योग का बयान आया है. चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें विपक्षी सांसदों के द्वारा कोई सूचना नही दी गई. हालाँकि दूसरी तरफ राहुल गाँधी कह रहे हैं कि वे चुनाव आयोग से मिलने आए थे तो मिल कर रहेंगे.
चुनाव आयोग को कांग्रेस या किसी विपक्षी दल की ओर से मुलाकात का कोई आवेदन नहीं मिला: ECI
September 5, 2026 5:05 pm
आज इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन से इलेक्शन कमीशन तक मार्च था जिसे पुलिस ने पूरा होने से पहले रोक दिया. विपक्ष का कहना था कि वे चुनाव आयोग दफ्तर अपनी शिकायत पहुंचाने गए थे जिसे लेकर चुनाव योग का बयान आया है. चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें विपक्षी सांसदों के द्वारा कोई सूचना नही दी गई.
पुलिस मुझे बैठने की जगह बताए, जहां कहेंगे वहां बैठ जाऊंगा - राहुल गाँधी
September 5, 2026 1:35 pm
आज विपक्ष के सांसदों ने cec ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामुहिक मार्च निकाला जो संसद से चुनाव आयोग तक तय था. मगर पुलिस ने सासदों को बीच में रोक लिया और सांसदों को डिटेन कर लिया. मगर इस बीच राहुल गाँधी आकाशवाणी भवन में चले गए. वे लगातार सरकार पर आवाज कुचलने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस द्वारा प्रदर्शन न करने देने को लेकर राहुल गाँधी ने कहा, कि पुलिस उन्हें बैठने की जगह बताएं, जहां कहेंगे वहाँ बैठ जाएंगे..
ये अराजकता फैलाना चाहते हैं - बीजेपी
September 5, 2026 10:04 am
विपक्ष के cec ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस फेक नैरेटिव फैला रही है और अराजकता फैलाना चाहती है.
स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत
September 4, 2026 3:30 pm
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को रेगुलर बेल दे दी। यह मामला CJP के प्रदर्शन के दौरान एक छात्र-कार्यकर्ता के पिता पर हमले करने से जुड़ा हुआ है। जहां स्वतंत्र भारद्वाज पर एक दलित छात्रा निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने का आरोप है। इसी मामले में उस पर SC-ST एक्ट में केस दर्ज हुआ था जिसमें अब उन्हें इस मामले में बेल मिल गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें - स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने दी रेगुलर बेल, संजय आजाद के साथ कथित मारपीट का मामला
विपक्ष नेताओं का आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई
September 4, 2026 2:56 pm
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जंतर-मंतर की ओर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग की गई है।
बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जानिए कौन हैं शामिल
September 4, 2026 12:42 pm
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को होना है। जानिए नाम -
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- प्रकाश पाल
- विद्यासागर सोनकर
- गोपी कृष्णा पाण्डेय
- प्रियंका सिंह रावत
- राम प्रताप सिंह चौहान (आगरा)
- श्रुति गंगवार
पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा वापस लेने के खिलाफ सफल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
September 4, 2026 11:59 am
बिहार की राजधानी पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा वापस लेने के खिलाफ अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. ये वो अभ्यर्थी हैं जिन्होंने एग्जाम पास किया था और अब प्रदर्शन कर रहे हैं.
चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
September 4, 2026 10:01 am
सुप्रीम कोर्ट ने चीफ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार के निलंबन को ख़ारिज कर दिया है. सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को नोटिस भेजा गया है और जवाब माँगा गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
September 3, 2026 5:27 pm
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अदालत ने निलंबन की मांग को खारिज कर दिया। इस फैसले से ज्ञानेश कुमार को राहत मिली है। मामले में याचिकाकर्ता की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार किया।
दिल्ली रेप पर सुनवाई के दौरान SC की पुलिस को फटकार
September 3, 2026 5:22 pm
दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते रेप के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल पूछे और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के कई सीनियर अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद रहे।
जस्टिस पारडीवाला की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना पर्याप्त नहीं है। जरूरी यह है कि इन कैमरों की लगातार निगरानी भी हो। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या दिल्ली में ऐसी व्यवस्था है, जहां सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखी जा सके। कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को दिन हो या रात, हर स्थिति में सुरक्षित महसूस होना चाहिए। अगर कोई महिला रात में सड़क पर पैदल चल रही है या बस और मेट्रो से सफर कर रही है, तो उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस को सक्रिय रहना होगा।
West Bengal: उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंची रुक्मिणी मल्लिक
September 3, 2026 4:27 pm
हाल ही में BJP में शामिल हुईं पूर्व TMC नेता रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) ने राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पश्चिम बंगाल के सीएम और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की बातचीत
September 3, 2026 4:19 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन (Guy Parmelin) के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।
स्विस राष्ट्रपति ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
September 3, 2026 3:42 pm
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कैरोलिन मेरोटो भी मौजूद रहीं।
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
September 3, 2026 3:34 pm
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूदा खाली पदों के मुद्दे पर पत्र लिखा है और उन्हें बढ़ाने की मांग की है।
स्विस के राष्ट्रपति को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'
September 3, 2026 1:58 pm
स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन और श्रीमती कैरोलीन परमेलिन को राष्ट्रपति भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहे।
September 3, 2026 1:58 pm
तमिलनाडु के जनपद कल्लाकुरिची के उलुंदुरपेट में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक युवती तीन घंटे तक बस के नीचे फंसी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया। बता दें कि यह हादसा उलुंदुरपेट में पाथुर के नजदीक जीएसटी रोड पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 अक्तूबर को जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के नेता
September 3, 2026 1:34 pm
दिल्ली में इंडिया गठबंधन में शामिल कई दल एक साथ प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस, माकपा, भाकपा, राजद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी समेत कई दल सात अक्तूबर को दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा, दिनेश शर्मा ने सीएम योगी से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
September 3, 2026 1:29 pm
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
India News Today Live : असम में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत
September 3, 2026 12:52 pm
रविवार को असम के लखीमपुर जिले में नाव पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग घिलामारा इलाके के देबोलिया गांव के रहने वाले थे। वे अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के गोसाईबाड़ी जाने के लिए मेरबिल पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त से की विदाई मुलाकात
September 3, 2026 11:32 am
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला से विदाई मुलाकात की। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में उच्चायुक्त के योगदान की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दिनेश आर्य को भाजपा ने उत्तराखंड में बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
September 3, 2026 11:11 am
SIR को लेकर शरद पवार का समर्थन
September 3, 2026 11:10 am
MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च पर NCP-SP प्रमुख शरद पवार ने कहा, "यह मांग सिर्फ़ मुंबई तक सीमित नहीं है। पुणे, नागपुर और राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी यह मांग उठ रही है। राज्य सरकार SIR प्रक्रिया पर काम कर रही है। जब सभी संबंधित राजनीतिक दल इस मुद्दे का समाधान खोजने और गड़बड़ी करने वालों के बारे में कोई फ़ैसला लेने के लिए एक साथ आएंगे तो हम उनके साथ खड़े होंगे और अपना समर्थन देंगे।"
वीकेंड पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भीड़
September 2, 2026 7:52 pm
वीकेंड पर केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देश भर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत चंद्र पोस्ती ने कहा कि प्रशासन और पुलिस तीर्थयात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने और आसानी से दर्शन सुनिश्चित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
चुनाव प्रचार में बच्चे को शामिल करने को लेकर उदयनिधि स्टालिन पर FIR
September 2, 2026 5:37 pm
तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान चुनाव अभियान में एक बच्चे को शामिल करने के आरोप में द्रमुक (DMK) नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध में पहुंचे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे
September 2, 2026 4:36 pm
मुंबई में MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व करने पहुंचे।
दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
September 2, 2026 3:07 pm
दिल्ली की प्रताप गली में एक फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।
धारापुरम में 40 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे सीएम विजय
September 2, 2026 12:49 pm
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय रविवार को धारापुरम में रोड शो करेंगे। वे 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) की उम्मीदवार सत्यभामा के लिए वोट मांगेंगे क्योंकि 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। धारापुरम और मुलानूर के बीच लगभग 40 किलोमीटर का यह रोड शो, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका दूसरा चुनावी दौरा होगा। चुनाव प्रचार शाम 6 बजे खत्म होगा।
केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालुओं से मारपीट, VIDEO वायरल
September 2, 2026 11:31 am
उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, रुद्रप्रयाग जिले के जंगलचट्टी क्षेत्र में मुंबई से केदारनाथ दर्शन के लिए आए कुछ तीर्थयात्रियों के साथ कथित तौर पर खच्चर चालकों ने मारपीट की। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद तीन खच्चर चालकों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में कुछ लोग श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, घटना के बाद घायल यात्रियों का मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर इलाज कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनप्रयाग पुलिस ने 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
आंध्र प्रदेश की दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल
September 2, 2026 9:02 am
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित श्री सिटी से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रात की शिफ्ट के दौरान हुआ, जब फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके के बाद परिसर में आग लग गई और वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव से पहले बसपा को झटका! पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी
September 1, 2026 4:21 pm
उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव 2027 से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रह चुके और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, कांग्रेस में लौटने के फैसले और राहुल गांधी को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्याम सुंदर शर्मा का एक बयान भी चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि अब भी वह राजनीति में सक्रिय रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
₹645 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! हरियाणा, चंडीगढ़ और मोहाली में ED की ताबड़तोड़ रेड
September 1, 2026 4:01 pm
हरियाणा में सरकारी फंड के करीब 645 करोड़ रुपये के कथित गबन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की टीम ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की । इस दौरान कई ज्वेलर्स, कारोबारी संस्थानों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों की जांच की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में सरकारी धन को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए से इधर-उधर भेजने और उसे नॉर्मल बिजनेस ट्रांजैक्शन के रूप में दिखाने का आरोप है। तलाशी के दौरान ED ने नकदी, बैंक खातों में जमा रकम और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़े सबूत जुटाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
IIT बॉम्बे केस में प्रोफेसर डुल्ला से 10 घंटे पूछताछ, जानें क्या कहा
September 1, 2026 3:19 pm
पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे परिसर में दूल्ला से लगभग आठ से दस घंटे तक पूछताछ की गई। बयान के दौरान डूला ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने छात्र के साथ व्यवहार करते समय संस्थान द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया था। प्रोफेसर ने साहिल के साथ बातचीत के दौरान किसी भी जाति-आधारित या अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने से भी इनकार किया।
परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 65 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में जीता गोल्ड मेडल
September 1, 2026 12:22 pm
भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 65 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
सीमा सुरक्षा बल ने आज दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
September 1, 2026 11:33 am
सीमा सुरक्षा बल ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। वे दोपहर करीब 12 बजे पंजाब के तरनतारन इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, घुसपैठियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारत ने रचा इतिहास
September 1, 2026 10:42 am
भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट सेपक टकरा टीम ने जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है।
कांग्रेस ने 5 अक्टूबर को बुलाई बैठक
September 1, 2026 8:13 am
कांग्रेस ने 5 अक्टूबर को दिल्ली के इंदिरा भवन में अपने महासचिवों, प्रभारियों, PCC अध्यक्षों और राष्ट्रीय प्रमुखों की बैठक बुलाई है।
क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाज़त की ज़रूरत होती है- सांसद मनोज झा
August 31, 2026 3:14 pm
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए... क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाज़त की ज़रूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है..." 'क्या वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे?' के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल! पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएँगे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात
August 31, 2026 2:13 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने अभी भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। कैप्टन स्मित ने अपने अनुभव के बारे में बताया और यह भी बताया कि उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कहाँ से मिली। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ़ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज
August 31, 2026 1:38 pm
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना ने स्वर्ण पदक जीता
August 31, 2026 8:02 am
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 75kg श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर मेडल
August 30, 2026 2:13 pm
एशियाई खेलों में, कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी ने मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे राहुल गांधी
August 30, 2026 1:53 pm
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि, राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे
August 30, 2026 11:19 am
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर विजय घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोलकाता एयरपोर्ट स्थित मस्जिद में प्रवेश बहाल करने की मांग, हाईकोर्ट में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई
August 30, 2026 8:35 am
कलकत्ता हाईकोर्ट में कोलकाता एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में नमाज के लिए प्रवेश दोबारा शुरू करने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने शुक्रवार की नमाज के लिए तत्काल प्रवेश की अनुमति देने संबंधी अंतरिम प्रार्थना पर फिलहाल कोई राहत नहीं दी। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।
असम मुख्यमंत्री कार्यलय ने काफिले को एम्बुलेंस का रास्ता न रोकने का निर्देश दिया
August 29, 2026 2:18 pm
असम मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को जिला आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किया है। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के काफिले की वजह से एम्बुलेंस, आपातकालीन वाहनों को न रोका जाए और आम जनता को असुविधा न हो।
UP: मंदिर परिसर में दो साधुओं के मिले जले हुए शव
August 29, 2026 11:45 am
उत्तर प्रदेश के खुदागंज में मंदिर परिसर में दो साधुओं के जले हुए शवों मिले। SP सौरव दीक्षित ने कहा, "सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर एक देवस्थान में दो सन्यासियों के शरीर जले हुए मिले... फॉरेन्सिक टीम मौके पहुंची और प्रारंभिक पूछताछ की गई है। शिवकुमार, जो देवस्थान के संरक्षक भी हैं उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर दी है कि गांव का ही एक लड़का सुमित कुछ दिन पूर्व जमानत पर छूट कर आया है। वह कुछ दिनों से इस देवस्थान पर दोनों सन्यासियों के साथ उठने बैठने लगा था। गांव वालों ने प्रारंभिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि दोनों सन्यासियों को उसने एक बार कहा था कि आप दोनों यहां से हट जाएं और मैं यहां रहने वाला हूं। यहां मेरा ही अधिकार होगा... कल देर रात में यह घटना की गई है। दोनों जले शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"
महुआ मोइत्रा को दिए गए सुरक्षा कवर का कार्यकाल बढ़ा
August 29, 2026 8:45 am
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा को दिए गए सुरक्षा कवर का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनकी अंतरिम सुरक्षा 29 जनवरी, 2027 तक प्रभावी रहेगी।
Chanakyapuri: नर्सरी में एडमिशन के लिए बनाया नकली विकलांगता सर्टिफिकेट
August 28, 2026 1:11 pm
चाणक्यपुरी के एक जाने-माने स्कूल ने नर्सरी में एडमिशन के लिए नकली विकलांगता सर्टिफिकेट की जानकारी दी है। पुलिस की जांच में सर्टिफिकेट नकली पाए गए। दिल्ली पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ये सर्टिफिकेट नकली पाए गए। इन सर्टिफिकेट में 41% सुनने की अक्षमता दिखाई गई थी और दावा किया गया था कि इन्हें सरकारी अस्पताल ने जारी किया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(2), 337, 340(2) और 61(2) के तहत 24 सितंबर को FIR दर्ज की गई। मामले की जांच चल रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की
August 28, 2026 12:58 pm
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "कैप्टन स्मित मच्छर असाधारण साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा की मिसाल हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपनी सुरक्षा से ऊपर दूसरों की सुरक्षा को रखा। उन्होंने अद्भुत बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। उनकी वीरता पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है..."
त्यौहार से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलिंडर ₹62.50 हुआ महंगा
August 28, 2026 12:50 pm
अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही मंहगाई का बड़ा झटका लगा है और आज से LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा हो गया है और अब दिल्ली में LPG सिलिंडर के रेट ₹2,810 के पार पहुंच गया है।
मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को कोर्ट ने ठहराया दोषी
August 28, 2026 11:08 am
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला जज की कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को हत्या का दोषी मान लिया है। लेकिन, कोर्ट ने अभी दोनों की सजा का ऐलान नहीं किया है। कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए करीब 15 दिन बाद की तारीख तय करने की बात कही है। अगली सुनवाई में दोनों आरोपियों को सजा से पहले अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजन पक्ष के वकील के.के. चौबे के मुताबिक, कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्कान और साहिल से बात की। दोनों से पूछा गया कि वे अपने बचाव या सजा के संबंध में कुछ कहना चाहते हैं या नहीं। दोनों आरोपियों ने कोई बात रखने से इनकार कर दिया। वकील ने बताया कि कोर्ट में दोषसिद्धि और सजा की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। बुधवार को कोर्ट ने सिर्फ यह तय किया कि दोनों आरोपी हत्या के मामले में दोषी हैं। अब अगली तारीख पर सजा को लेकर सुनवाई होगी।
INDIA मीटिंग में कौन से संभावित नेता हो रहे शामिल
August 28, 2026 11:08 am
- कांग्रेस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे
- समाजवादी पार्टी: हरेंद्र मलिक
- तृणमूल कांग्रेस: ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी
- आरजेडी: तेजस्वी यादव
- नेशनल कॉन्फ्रेंस: उमर अब्दुल्ला
- पीडीपी: महबूबा मुफ्ती
- झारखंड मुक्ति मोर्चा: हेमंत सोरेन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)
- शिवसेना यूबीटी: उद्धव ठाकरे (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)
- एनसीपी-एसपी: सुप्रिया सुले
- सीपीएम: एमए बेबी
- सीपीआई: डी. राजा
- सीपीआई-एमएल: दीपांकर भट्टाचार्य
- आरएसपी: एनके प्रेमचंद्रन
- आईयूएमएल: सादिक थंगल
- वीसीके: थिरुमावलवन
- एमडीएमके: डी. वाइको
- केरल कांग्रेस: के. जॉर्ज
- केरल कांग्रेस (एम): जोस के. मणि
- आरएलपी: हनुमान बेनीवाल
- भारत आदिवासी पार्टी: भारत
- लोक दल: सुनील सिंह]
- फॉरवर्ड ब्लॉक: जी. देवराजन
- शेतकरी कामगार पक्ष: जयंत पाटिल
- निर्दलीय सांसद: कपिल सिब्बल
एशियन गेम्स में भारत को 9वां गोल्ड मैडल
August 27, 2026 7:08 pm
एशियन गेम्स में भारत ने अपना 9वां गोल्ड मैडल जीत लिया है. बता दें यह मैडल मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग में मिला है. मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के रोमांचक फाइनल में कीनन चेनाई और नीरू ढांडा की शानदार जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. भारतीय जोड़ी ने कुल 32 अंकों के साथ ईरान को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें - एशियन गेम्स में भारत को 9वां गोल्ड मैडल, 34 अंकों के स्कोर के साथ नीरू और कायनन ने रचा एशियन रिकॉर्ड
INDIA गठबंधन की बैठक, एजेंडे में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार, आपसी कलह उजागर
August 27, 2026 12:37 pm
नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बुधवार 30 सितंबर को INDIA गठबंधन ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी शिरकत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि खबर आ रही है कि वे रामगोपाल यादव के राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहे हैं।
अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का रुख और विचार रखने की जिम्मेदारी दोनों सांसदों को सौंपी गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के मीटिंग में शामिल न होने को लेकर भाजपा आरोप लगा रही है विपक्षी दल राहुल गाँधी पर भरोसा नहीं जाता रहे हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में INDIA गठबंधन का जुटान, एजेंडे में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार, आपसी कलह भी उजागर
गयाजी में बदसलूकी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
August 27, 2026 8:46 am
गया पुलिस ने महुआडीह के पास एक आदमी और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले लोगों के समूह से जुड़े एक वायरल वीडियो के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है।
"मैं ये मेडल हमारे कोच और अभिभावकों को समर्पित करती हूं"
August 27, 2026 8:08 am
भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम की सदस्य पृथिका प्रदीप ने फाइनल में टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हमने यह स्वर्ण पदक जीत पाए और हमारी टीम ने ये जीता... मैंने अपने खेल और अपने टीम के सदस्यों पर भरोसा किया... मैं ये मेडल हमारे कोच और अभिभावकों को समर्पित करती हूं।"
भ्रष्टाचार उजागर करने वाले जरनैल सिंह पर एफआईआर: अनुराग ढांडा
August 27, 2026 8:08 am
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली में पार्टी विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर, प्रदूषण और पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, जबकि एक मंत्री द्वारा एक युवा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
असम में एनआईए का ऑपरेशन, संदिग्ध जिहादी गतिविधियों के मामले में घर की तलाशी
August 26, 2026 5:21 pm
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को असम के बारपेटा रोड स्थित आजाद नगर इलाके में उसके आवास से मुस्तफिजुर रहमान को हिरासत में लिया और जिहादी गतिविधियों से जुड़े मामले की जांच के तहत वहां तलाशी अभियान चलाया।
CWC की बैठक में कांग्रेस ने मुख्य 5 मांगों पर बनाई योजना
August 26, 2026 4:30 pm
- मतदाता सूची में होने वाले हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक हो.
- जिन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें पूरी सूचना और अपील का अवसर मिले.
- राजनीतिक दलों को मतदाता सूची और उससे संबंधित आवश्यक डेटा simple format में समय पर उपलब्ध हो.
- जहां गंभीर विसंगतियों के प्रमाण सामने आएं, वहां स्वतंत्र और समयबद्ध जांच हो.
- चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और निर्णयों में खुद ऐसी पारदर्शिता हो कि किसी पक्ष को यह कहने का अवसर न मिले कि जानकारी छिपाई जा रही है.
पूरी खबर पढ़ें - CWC की बैठक में उठी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, INDIA गठबंधन में तैयार होगा पूरा रोडमैप
India News LIVE Update : दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस की 2 बड़ी बैठकें
August 26, 2026 3:34 pm
दिल्ली में सियासी उफान की चिंगारी दो कमरों की मीटिंग से समझी जा सकती है. आज भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने कार्यालयों में दो बड़ी बैठक की हैं. जिसमें बडे़ फैसले संभव हैं. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में आज चुनाव आयोग में कथित अनियमिताओं को लेकर बैठक की गई है. वहीं बीजेपी के प्रभारी नितिन नवीन भी प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.
Delhi: हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में FIR
August 26, 2026 11:43 am
दिल्ली पुलिस का कहना है, "दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। साहिब सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे। दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया। सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
बांध टूटने के बाद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव
August 26, 2026 9:36 am
बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा विधानसभा क्षेत्र के खेरटवा गांव में बांध टूटने के बाद कई गांवों में पानी फैल गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग किया।
पुणे: बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में लगी आग
August 26, 2026 9:34 am
महाराष्ट्र के पुणे में लक्ष्मी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
नीरू धांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड
August 26, 2026 9:32 am
भारत की नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
दिल्ली के पहाड़गंज में विकास कालिया गिरोह के दो बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर
August 25, 2026 7:24 pm
दिल्ली पुलिस के विशेष स्टाफ ने पहाड़गंज इलाके में गोलीबारी के बाद कुख्यात विकास कालिया गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गोली लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी सितंबर के मध्य में सदर बाजार-नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित हैं। पुलिस को देर रात आरोपियों के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद केंद्रीय जिला विशेष स्टाफ ने पहाड़गंज क्षेत्र में जाल बिछाया और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।
LPU विवाद के बीच जॉन ब्रिटास ने केरल के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
August 25, 2026 5:49 pm
सीपीआई-एम के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हाल के घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों, खासकर केरल के विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
पीलीभीत में डंपर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत, दो की हालत नाजुक
August 25, 2026 3:23 pm
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई, जहां एनएच-730 पर डंपर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तिवारी पेट्रोल पंप के पास पिपरिया मोड़ पर हुआ।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में कार सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, 5 की मौत, 6 घायल
August 25, 2026 3:16 pm
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
साहिल वाकोडे मौत मामले में परिजनों ने आज से की भूख हड़ताल
August 25, 2026 12:11 pm
मुंबई के आजाद मैदान में आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने भूख हड़ताल शुरू की। साहिल की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता रवींद्र और सोनाली वाकोडे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार की मुख्य मांग है कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उन पर कार्रवाई हो।
विपक्ष हार और हताशा से बैचेन - भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन
August 25, 2026 8:24 am
आज देश भर में विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. विपक्ष लगातार चुनाव आयुक्त पर निशाना साध रहा है. इसी को लेकर भाजपा विपक्ष पर जनता को भरमाने का आरोप लगा रही है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर कटाक्ष करने हुए कहा कि विपक्ष हार और हताशा से बैचेन है.
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई शहरों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
August 24, 2026 6:12 pm
चुनाव आयोग के इंटरनल मीटिंग और सफाई देने के बावजूद विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है. आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेतृत्व में देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका SC ने दूसरी पीठ को भेजी
August 24, 2026 5:20 pm
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले को दूसरी पीठ के समक्ष भेज दिया। अब इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दो छात्राओं का पीछा करने वाले 3 छात्रों को किया सस्पेंड
August 24, 2026 4:54 pm
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो छात्राओं का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में 3 छात्र नमन, अभिनव कुमार और अभिमन्यु कुमार को सस्पेंड कर दिया है। 23 सितंबर 2026 की शाम को हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर, यह सूचित किया जाता है कि 3 स्टूडेंट्स को उनके कोर्स से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
कुपवाड़ा के तंगधार में एक कार नदी में गिरने से चार लोगों की मौत
August 24, 2026 4:19 pm
आज जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के तंगधार में एक कार के किशनगंगा नदी में गिर जाने से कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई।
सत्य निकेतन हादसे को लेकर बिल्डिंग मालिक की ज़मानत अर्ज़ी पर नोटिस
August 24, 2026 3:43 pm
सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के हादसे को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट ने बिल्डिंग के मालिक हरि राम गुप्ता की ज़मानत अर्ज़ी पर नोटिस जारी किया है। वे अपनी मेडिकल स्थिति और उम्र का हवाला देते हुए रेगुलर ज़मानत की मांग कर रहे हैं। कोर्ट ने जेल अधिकारियों से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला में बृज भूषण शरण सिंह और अन्य को नोटिस
August 24, 2026 3:39 pm
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बरी किए जाने के खिलाफ़ दायर अपील पर बृज भूषण शरण सिंह और अन्य को नोटिस जारी किया है। सेशन कोर्ट ने जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तारीख तय की है। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने 3 अगस्त को बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया था। बरी किए जाने के इस फ़ैसले को महिला पहलवानों ने चुनौती दी है।
LPU में मचा बवाल, परीक्षा रद्द, 10 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद, वाहनों में आगजनी
August 24, 2026 2:43 pm
LPU में रेप की अफवाह के बाद छात्रों ने बवाल मचाया हुआ है जिसके चलते परीक्षा रद्द कर दी गई है और 10 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है साथ ही हाइवे को जाम करके कई वाहनों में आगजनी भी की गई है।
मंत्री परवेश वर्मा ने परिवार को गाली देने वाले आप समर्थक को 'थप्पड़ मारने' पर खेद व्यक्त किया
August 24, 2026 1:44 pm
PWD के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को 'थप्पड़ मारने' पर खेद व्यक्त किया। आरोप है कि उस कार्यकर्ता ने उनके परिवार को गाली देकर उन्हें उकसाया था और विकासपुरी इलाके में सरकारी अधिकारियों और ठेकेदार के काम में बाधा डाली थी तथा निर्माणाधीन सड़क को नुकसान पहुंचाया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मंत्री ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए एक संदेश और एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने घटना के पीछे की पूरी सच्चाई बताई। मंत्री साहिब सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए... लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
SIR विवाद पर राहुल के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार
August 24, 2026 12:27 pm
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए गए बयान का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को समाज में फैलाना गलत संदेश देगा।
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
August 24, 2026 12:12 pm
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के सिंगल्स स्क्वैश इवेंट का फ़ाइनल मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता।
मुंबई में पब्लिक टॉयलेट में केमिकल की बदबू से दो लोगों की मौत
August 24, 2026 8:12 am
मुंबई में एक पब्लिक टॉयलेट के अंदर केमिकल की तेज बदबू से दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना पारसी पंचायत गेट के सामने मृणालताई ब्रिज के पास राम मंदिर पूर्व इलाके में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे रिपोर्ट की गई थी। यह घटना पारसी पंचायत गेट के सामने, मृणालताई ब्रिज के पास स्थित पब्लिक टॉयलेट में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टॉयलेट के अंदर से केमिकल जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे दो लोगों का दम घुट गया।
यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात को लेकर प्रशासन सख्त
August 23, 2026 5:25 pm
लगातार बारिश पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है, विद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। सभी नदियों पर भी अधिकारियों को लगा दिया गया है। बाढ़ के कार्य और समीक्षा भी चलता रहता है। बरसात के कारण थोड़ा बहुत जल भराव हो रहा है, लेकिन 1-2 घंटे के अंदर पानी निकल जा रहा है। नदियों में पानी बढ़ा है जिसकी निगरानी की जा रही है।"
युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
August 23, 2026 4:36 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध, ड्रग्स के खिलाफ, एक बहुत महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने खुद भी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली है और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है, ये सब ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत हो रहा है। ये अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा..."
भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है- PM मोदी
August 23, 2026 1:29 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में कहा, "बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं..."
दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग ने दावे-आपत्तियों के लिए दिया अतिरिक्त समय
August 23, 2026 12:25 pm
चुनाव आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने दोनों राज्यों में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। यह फैसला शनिवार, 26 सितंबर 2026 को हुई चुनाव आयोग की बैठक में लिया गया। दिल्ली में अब SIR के तहत दावे और आपत्तियां 30 अक्टूबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। पहले इसके लिए तय समय सीमा इससे पहले खत्म होनी थी। इसके साथ ही नोटिस जारी करने और दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी गई है।
वहीं, महाराष्ट्र में भी मतदाताओं को अतिरिक्त समय दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के बाद आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 तक कर दी है। यहां नोटिस और दावे-आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया अब 10 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। बैठक में SIR से जुड़े कई फैसलों को मंजूरी दी गई।
चुनावी विवादों के बीच EC की बड़ी बैठक, CEC और दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद
August 23, 2026 11:26 am
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार, 26 सितंबर 2026 को अहम बैठक की। बैठक में आयोग के तीनों सदस्य शामिल हुए। इनमें CEC ज्ञानेश कुमार के अलावा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी मौजूद रहे।
बैठक में फॉर्म-6 को लेकर उठ रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। आयोग ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 का मुद्दा कोई बड़ी समस्या नहीं है। आयोग के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट भी फॉर्म-6 में दिए जाने वाले डिक्लेरेशन को सही ठहरा चुका है।इसके अलावा चुनाव आयोग ने कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजी गई चिट्ठी पर भी स्थिति साफ की। आयोग ने कहा कि उस पत्र का चुनाव आयोग के किसी पॉलिसी संबंधी फैसले से कोई संबंध नहीं था।
जमुई, समस्तीपुर के बाद बिहार के किशनगंज में युवती से बदसलूकी!
August 22, 2026 7:47 pm
बिहार में युवतियों और लड़कियों के साथ बदसलूकी से जुड़े मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच जमुई और समस्तीपुर के बाद अब किशनगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 52 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ युवक एक युवती को घेरकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवती से सवाल-जवाब करने के साथ उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट करते हुए भी कुछ युवक नजर आ रहे हैं।
MP के खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
August 22, 2026 5:20 pm
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से सटे ग्राम नहालदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । जहां शुकवार देर शाम को गणेश विसर्जन करते समय 5 लोग तालाब में 40 फीट गहरे पानी में डूब गए ।
UP, छ्त्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
August 22, 2026 3:10 pm
उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन के साथ स्कूलों पर भी पड़ा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।
राज ठाकरे ने की एसआईआर रद्द करने की मांग, बैलेट पेपर से मतदान की वकालत
August 22, 2026 1:42 pm
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनावी परिणामों में हेरफेर करने के लिए किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिका दर्ज, 13 करोड़ वोट डिलीशन पर SIT की मांग
August 22, 2026 10:21 am
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका फाइल की गई है। इसमें कहा गया है कि फॉर्म 6 को रीस्टोर किया जाए और 13 करोड़ वोट डिलीट होने के बार में एसआईटी से जांच करवाई जाए।
देश भर में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
August 22, 2026 9:30 am
आज देश भर के अलग अलग राज्यों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, बता दें यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. कांग्रेस समेत देश की विपक्षी पार्टियां ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में हो रही अनियमितताओं का आरोप लगा रही हैं. इसे लेकर देश भर कांग्रेस आज आक्रोश व्यक्त कर रही है.
यूपी के डिप्टी सीएम ने अमित शाह से की मुलाक़ात
August 22, 2026 8:59 am
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा, "साल 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार BJP सरकार बनाने के संकल्प और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।"
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन
August 22, 2026 8:14 am
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर दिखाए।
बिहार में अब बांका के मंदार पर्वत पर सरेआम युवती से छेड़छाड़, 6 युवकों की हैवानियत
August 22, 2026 8:14 am
बिहार के जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर 6 हैवानों ने छेड़छाड़ और मारपीट की जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है
EC पर हुए खुलासे पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस
August 22, 2026 8:14 am
राहुल गाँधी चुनाव आयोग को लेकर हुए खुलासे पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. बता दें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सभी चुनावों में धांधली की है. उन्होंने सत्ता के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जहां तानाशाही वहां एंटी इनकम्बेंसी नहीं होती. राहुल गाँधी ने हाल में हुए सभी राज्यों के चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं.
नोएडा में 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार
August 21, 2026 6:54 pm
नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लगाएगा INDIA ब्लॉक
August 21, 2026 5:31 pm
चुनाव आयुक्तों के बीच हुए आंतरिक विवाद पर एक बार फिर विपक्ष एकजुट होता दिखाई दे रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के रडार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं जिन के खिलाफ विपक्ष महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए ड्राफ्ट भी तैयार किया जा रहा है.
बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव में अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग से लेकर केबिनेट सचिव को पिछले 10 महीनों में 14 बार अवगत कराया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त घिरे थे. इसे लेकर विपक्षी दलों ने भारी आपत्ति जताई और जानकारी के अनुसार विपक्ष अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है.
ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
August 21, 2026 5:22 pm
गृह मंत्री अमित शाह की ओर से गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
4 साल में 111 चुने प्रतिनिधियों ने बदले दल, नागालैंड सबसे आगे: ADR रिपोर्ट
August 21, 2026 4:32 pm
लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में चुनाव जीतने के बाद पिछले चार साल में 111 वर्तमान सांसदों और विधायकों ने राजनीतिक दल बदले हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन नागालैंड में हुआ, जहां राजनीतिक दल बदलने के सबसे अधिक 32 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 20 मामले दर्ज किए गए हैं।
समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा अभियान
August 21, 2026 3:16 pm
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के PDA रथ यात्रा अभियान की शुरुआत करने रायबरेली पहुंचे।
सड़क हादसे में मंत्री की पुत्री सहित चार का निधन
August 21, 2026 1:38 pm
जमशेदपुर में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
ग्रेटर नोएडा बस हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपये
August 21, 2026 1:04 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। PMO ट्वीट, "उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए PM मोदी ने की सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत
August 21, 2026 12:22 pm
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।"
त्रिलोकपुरी में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
August 21, 2026 11:31 am
मयूर विहार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक नाबालिग को चाकू मार दिया गया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर भी नाबालिग हैं और उन्हें पकड़ लिया गया है। चाकू मारने की घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। आगे की जानकारी का इंतज़ार है: दिल्ली पुलिस
ममता बनर्जी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की, कहा- उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए
August 21, 2026 10:56 am
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
BSP में बड़ा बदलाव, मायावती ने ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, मिली नंबर-2 की जिम्मेदारी
August 21, 2026 8:31 am
बहुजन समाज पार्टी (BSP) में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। आकाश आनंद के बाद अब ईशान आनंद को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इस नियुक्ति के साथ पार्टी संगठन में ईशान आनंद की भूमिका पहले के मुकाबले और महत्वपूर्ण हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक यशवंत रायगौड़ा पाटिल ने दिया इस्तीफा
August 21, 2026 8:31 am
कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विधायक यशवंत रायगौड़ा पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
SC ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
August 20, 2026 4:13 pm
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे ऑनलाइन कंटेंट की पहचान करने, उसे हटाने और ब्लॉक करने का निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिससे सांप्रदायिक अशांति फैलने या न्यायिक स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचने की आशंका हो।
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मेडल से चूकीं मनु भाकर
August 20, 2026 3:34 pm
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक से चूकीं।
SIR पर मतभेद के बीच ECI ने दिया जवाब
August 20, 2026 2:23 pm
चुनाव आयोग में SIR को लेकर मतभेद की खबरों को आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने खारिज किया है। सूत्रों के मुताबिक, SIR समेत सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बाद सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
CM रेखा गुप्ता ने एक खास मेट्रो को दिखाई हरी झंडी
August 20, 2026 1:56 pm
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एक खास मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी, जिस पर केंद्र और दिल्ली सरकारों की सभी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली सरकार की 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुरू की गई एक खास पहल है।
IIT छात्र की मौत पर पिता का बड़ा आरोप, 'बेटे को निशाना बनाया गया और जातिसूचक बातें कही गईं'
August 20, 2026 11:28 am
IIT छात्र की मौत के मामले में उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे को लगातार टारगेट किया जा रहा था और उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी पर बड़ा फैसला, जानें क्या बदले नियम?
August 20, 2026 10:20 am
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। दरअसल कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय पुलिस या जांच एजेंसी को गिरफ्तारी की वजह लिखित रूप में बतानी होगी। यह जानकारी आरोपी को ऐसी भाषा में दी जानी चाहिए, जिसे वह आसानी से समझ सके। अगर ऐसा नहीं किया गया तो गिरफ्तारी को गैरकानूनी माना जा सकता है और आरोपी को रिहा करना होगा।
राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की तारीख तय, 16 अक्टूबर को वोटिंग
August 20, 2026 8:10 am
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है। इन सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। दलों के बीच उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने को लेकर रणनीति भी शुरू होगी।
बिहार के जमुई बदसलूकी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
August 19, 2026 6:53 pm
बिहार के जमुई में नाबालिग प्रेमी जोड़े से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले के मुख्य आरोपी का पुलिस के साथ मुठभेड़ में एनकाउंटर होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
बिना यूनिफॉर्म ड्यूटी वाली वायरल एडवाइजरी निकली फर्जी, पंजाब पुलिस ने दी सफाई
August 19, 2026 5:39 pm
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस एडवाइजरी को गलत बताया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को बिना यूनिफॉर्म ड्यूटी करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया जा रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल दस्तावेज आधिकारिक नहीं है। लोगों से अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की गई है।
दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और गिरफ्तारी
August 19, 2026 4:29 pm
दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
August 19, 2026 3:43 pm
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे एक वन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसमें आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। शिकायत के अनुसार, लड़की और उसकी सहेली मंदिर दर्शन करके उसके पीछे स्थित पार्क में टहलने चली गईं। शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 वर्ष की आयु के तीन दरिंदो ने उन्हें धमकाया और बारी-बारी से नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
रोहिणी जेल में कैदी की धारधार हथियार हत्या
August 19, 2026 2:43 pm

दिल्ली के रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की धारधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है. उस पर हत्या के प्रयास का आरोप था जिस चलते वह जेल में था. वहीँ हत्या करने वाले कैदियों की पहचान मनप्रीत, आसू और अमित के रूप में हुई है.
IIT Bombay Case Update : प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पैंड, संस्थान ने मांगी माफी
August 19, 2026 1:12 pm
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। इंस्टिट्यूशन ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए प्रोफेसर सूर्यनारायण डुला की डीनशिप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही आईआईटी प्रबंधन ने अपनी पुरानी रिपोर्ट और दावों पर औपचारिक रूप से माफी मांगी है।
पूरी खबर पढ़ें - IIT Bombay Case Update : प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पैंड, संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफ़ेसर के समर्थन में फेकल्टी फोरम
भागलपुर में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत
August 19, 2026 12:04 pm

बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तरैटा बहियार में करमा-धरमा पर्व के दौरान स्नान करने गए छह बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 3 लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं, जिनकी पहचान पूजा कुमारी (13), राहुल कुमार (14), विकास कुमार (13), आयुष कुमार (12), मीनाक्षी कुमारी उर्फ मिंकी (12) और ज्योति कुमारी (14) के रूप में हुई है।
पूरी खबर पढ़ें - भागलपुर में करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत
स्क्रीन के दूसरी तरफ भी होते हैं इंसान - ऑनलाइन ट्रोलिंग पर स्मृति ईरानी
August 19, 2026 11:55 am
अभिनेत्री व नेत्री स्मृति ईरानी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर को करारा जवाब देते हुए एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी को-स्टार के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि सोशल मीडिया ने कई लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती। बता दें यह बयान ऐसे समय में आया जब एक्टर सलमान खान खान भी एक शो के दौरान ट्रोलर्स को जमकर सुना चुके हैं.
IIT Bombay student suicide : मुंबई क्राइम ब्रांच सौंपा मामला, पिता ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप
August 19, 2026 11:31 am
राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से संभालेंगे पदभार
August 19, 2026 8:42 am
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव होने वाला है। नए नियुक्त किए गए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) सोमवार को मंदिर के कामकाज का पूरा चार्ज संभालेंगे। जितेंद्र मिश्रा मंदिर के प्रशासनिक कामकाज की देखरेख शुरू करेंगे। ऐसे में उनके राम मंदिर परिसर और अयोध्या में ही रहने की उम्मीद है। इससे मंदिर के व्यवस्थाओं की निगरानी आसान और प्रभावशील होगी।
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज के परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस
August 19, 2026 8:42 am
SIR प्रक्रिया के तहत SC की पूर्व जज रंजना देसाई और उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. बता दें, राजधानी दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत जारी की गई नई ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और जानकारियों में कमी सामने आई है। कुल 1,45,10,299 दर्ज मतदाताओं में से करीब 47,56,722 लोगों के नाम की डिटेल्स में त्रुटियां पाई गई हैं, जिसके चलते उनके नाम फिलहाल कट गए हैं या होल्ड पर रख दिए गए हैं।
'हामिद अंसारी के विचार भारत के लिए डरावने हैं' - योगी आदित्यनाथ
August 18, 2026 8:29 pm
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा दिए गए एक बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति के विचार 'भारत और उसकी समृद्ध परंपराओं के लिए बेहद चिंताजनक और डरावने' हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा 'एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर' के दौरान की गई टिप्पणियों के बाद गरमाया। अंसारी ने प्रसिद्ध लेखक एजी नूरानी की साल 2019 में आई पुस्तक 'द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया' के अंशों का उल्लेख किया था। भाषण के दौरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने संदर्भ को उद्धृत करते हुए कहा था कि भारत की बहुलतावादी संरचना के लिए वामपंथी या साम्यवादी विचारधारा की तुलना में कट्टरपंथी हिंदू सांप्रदायिकता ज्यादा बड़ा जोखिम है।
मनीष सिसोदिया व भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को चुनाव आयोग ने SIR का नोटिस भेजा
August 18, 2026 3:52 pm
राजधानी दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत जारी की गई नई ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और जानकारियों में कमी सामने आई है। कुल 1,45,10,299 दर्ज मतदाताओं में से करीब 47,56,722 लोगों के नाम की डिटेल्स में त्रुटियां पाई गई हैं, जिसके चलते उनके नाम फिलहाल कट गए हैं या होल्ड पर रख दिए गए हैं। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसी बड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने इन 47 लाख से अधिक प्रभावित लोगों में से लगभग 33 लाख मतदाताओं की एक अलग सूची तैयार की है। आयोग की ओर से इन सभी लोगों को आधिकारिक नोटिस भेजकर अपनी सही जानकारी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन भी नागरिकों के नाम या विवरण में कमी है, उनके पास 30 सितंबर तक का समय है। इस अवधि के दौरान वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर सूची में अपना नाम दोबारा सुरक्षित करा सकते हैं।
साहिबाबाद में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग
August 18, 2026 2:07 pm
साहिबाबाद साइट-4 में एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आग बुझाने के लिए 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग लगने की वजह और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
सीनियर जर्नलिस्ट पायल मेहता का 46 साल की उम्र में निधन
August 18, 2026 11:27 am
संसद और नेशनल पॉलिटिक्स की मजबूत आवाज मानी जाने वाली वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन रविवार, 20 सितंबर की सुबह हो गया। उनके देहांत की सूचना मिलने के बाद पक्ष विपक्ष के सभी राजनेताओं ने शोक सन्देश भेजा है। बता दें वह 46 साल की थीं, और मीडिया जगत में उनका ख़ासा योगदान माना जाता है।
रविवार तड़के मुंबई में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनका देहांत हो गया। हालांकि किन कारणों से ऐसा हुआ इसकी डिटेल अभी सामने नहीं हैं। ऐसे में पीएम मोदी से लेकर मंत्रियों व विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख जताया है और इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।
पूरी खबर पढ़ें - सीनियर जर्नलिस्ट पायल मेहता का 46 साल की उम्र में निधन, PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
मुंबई के कोस्टल ब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, 3 युवकों की मौके पर मौत
August 18, 2026 10:42 am
रविवार 20 सितंबर की सुबह मुंबई के कोस्टल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ काफी तेज रफ्तार में जा रही एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार अचानक डिसबैलेंस होकर कोस्टल ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरी।
यह एक्टसीडेंट इतनी जोरदार था कि 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें इस टक्कर और गिरने का नजारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जो देखने में काफी खौफनाक लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है तेज रफ़्तार काली रंग की बीएमडब्ल्यू कार हार में गिरती दिख रही है। कार काफी दूर जाकर गिरती दिखाई दी है वही गिरने के बाद पलटती भी दिखाई दे रही है।
पूरी रिपोर्ट पढ़ें - मुंबई के कोस्टल ब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, 3 युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या
August 18, 2026 10:42 am
राजस्थान के अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके में शनिवार रात एक परिवार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
दिल्ली के कालकाजी में खूनी वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या
August 18, 2026 8:36 am
दिल्ली के कालकाजी में एक प्रॉपर्टी डीलर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक प्रॉपर्टी डीलर का भी भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय मंजीत सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने एक परिवार पर मंजीत सिंह की हत्या और उसके दूसरे भाई से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
सीओ हत्याकांड में राजा भैया को बड़ी राहत, CBI की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने की स्वीकार
August 18, 2026 8:36 am
उत्तर प्रदेश के चर्चित सीओ हत्याकांड मामले में राजा भैया को राहत मिली है। CBI ने मामले की जांच पूरी करने के बाद फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी। अदालत ने जांच एजेंसी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। इससे मामले में राजा भैया के खिलाफ आरोपों पर विराम लग गया है।
लुधियाना में रवनीत बिट्टू हाउस अरेस्ट
August 17, 2026 6:44 pm
बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना में हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। बिट्टू को नजरबंद किए जाने के पीछे की वजह को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं।
DUSU चुनाव में ABVP का डंका, 3 पदों पर जीत दर्ज, निर्दलीय ने जीता उपाध्यक्ष पद
August 17, 2026 3:25 pm
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। शनिवार सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई थी। मतगणना पूरी होने के बाद सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। DUSU चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है।
11वें राउंड की गिनती जारी
August 17, 2026 2:14 pm
DUSU के चुनावों के नतीजे में अब 11वें राउंड की गिनती जारी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए NSUI के विजय शंकर मीणा आगे चल रहे है और पद के लिए निर्दलीय से दीपांशु शौकीन भारी वोटों से आगे चल रहे है.
ममता बनर्जी को लगा दोहरा झटका
August 17, 2026 2:06 pm
बंगाल में नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रबिउल आलम चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया है। जिससे ममता बनर्जी को यह दोहरा झटका लगा है.
20वें रोजगार मेले में PM मोदी करेंगे संबोधित
August 17, 2026 11:22 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी संगठनों में नए भर्ती हुए युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें संबोधित करेंगे।
DUSU का रिजल्ट आज, वोटों की गिनती जारी, देखें कौन मारेगा बाजी
August 17, 2026 10:22 am
DU छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे और आज सुबह वोटिंग शुरू गई है साथ ही चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा की गई है। इस बार चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
उपचुनाव में नंदीग्राम और असम में कांग्रेस का समर्थन करेंगी ममता बनर्जी
August 17, 2026 7:54 am
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक झूठी और जुमला पार्टी है। भाजपा का काम देश के लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा प्रणाली को खत्म करना है। साथ में ममता ने एलान किया है कि वह नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेंगी।
गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
August 16, 2026 8:08 pm
रुग्राम की एक अदालत ने शुक्रवार को गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी ड्राइवर कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नंदीग्राम में ममता गुट की प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस
August 16, 2026 8:06 pm
मता बनर्जी की पार्टी, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है. चुनाव चिन्ह गंवाने के बाद ये ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है, ऐसे में अब ममता टीएमसी नंदीग्राम उपचुनाव नहीं लड़ पाएगी.
यहां पढ़ें पूरी खबर : नंदीग्राम से TMC प्रत्याशी उम्मीदवार संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापस, शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात
ममता को 'फुटबॉल' और ऋतब्रत बनर्जी को मिला 'लिफाफा' चुनावी चिह्न
August 16, 2026 8:05 pm
दो खेमे में बंटी TMC में अब ममता बनर्जी को फुटबॉल चुनावी चिह्न मिला है और ऋतब्रत बनर्जी को मिला 'लिफाफा' चुनावी चिह्न मिला है साथ ही चुनाव आयोग ने ममता को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और ऋतब्रत बनर्जी को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया है
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने दी जान, हरिद्वार में चाय की दुकान पर लगाई फांसी
August 16, 2026 8:04 pm
बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह वहीं चाय की दुकान चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
लखनऊ हिट-एंड-रन केस में बड़ा अपडेट, 14 दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी शाहनवाज
August 16, 2026 2:27 pm
लखनऊ हिट-एंड-रन मामले में आरोपी शाहनवाज को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हादसे से जुड़े तथ्यों और घटना की पूरी कड़ी की जांच करेगी। मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, 4 गिरफ्तार
August 16, 2026 2:17 pm
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े और एक टेंपो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में जिस शव को महिला का माना गया था, उसकी पहचान होने के बाद पता चला कि मृतका नाबालिग थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी
August 16, 2026 2:16 pm
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज यानी 18 सितंबर को वोटिंग जारी है। विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में छात्र अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। चुनाव को देखते हुए कैंपस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। हाल के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस के साथ महिला CRPF और BSF/पैरा फोर्स की तैनाती की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DUSU चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में कराया जा रहा है। डे क्लासेज वाले कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, इवनिंग क्लासेज के छात्रों के लिए मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगा। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी की नजरें नतीजों पर रहेंगी। वोटों की गिनती 19 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
हरियाणा के सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, 4 बदमाशों ने ली जिम्मेदारी
August 16, 2026 12:53 pm
हरियाणा के सिंगर दिलेर खरकिया जिनके कई गाने हिट हो चुके है उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी के बाद अनिल पंडित ने सोशल मिडिया पर पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली है और कहा की कॉल का जवाब दे नहीं तो सीधे छाती पर गोली मारेंगे।
उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी
August 16, 2026 12:51 pm
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सों के दौरान दो पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जन्मदिन की बधाइयों पर पीएम मोदी ने जताया आभार
August 16, 2026 12:16 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिलीं। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत देश की तमाम हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ी राहत की मांग को लेकर अखिल गोगोई का अनशन शुरू
August 16, 2026 11:31 am
राइजर दल के अध्यक्ष और शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई ने गुरुवार को ऊपरी असम में हालिया बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन के बाहर एक दिन का भूख हड़ताल (अनशन) शुरू किया।
बेटी ने CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ दिया बयान, तेलंगाना की मंत्री को पद से हटाया
August 16, 2026 8:36 am
तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य की मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें मंत्री पद से हटाने की सिफारिश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के पास भेजी गई है। इस घटनाक्रम के बाद तेलंगाना कांग्रेस के अंदर का विवाद और गहरा गया है। दरअसल, पूरा मामला कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल के एक बयान के बाद शुरू हुआ। सुष्मिता पटेल ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने खास तौर पर पार्कल विधानसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री के रुख पर नाराजगी जाहिर की थी।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना का एक्शन, जैश के दो आतंकवादी किए ढेर, ऑपरेशन जारी
August 16, 2026 8:33 am
सुरक्षा बलों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया और देर रात उधमपुर के मजताला इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
EPFO के तहत बढ़ाई गई वेतन सीमा
August 15, 2026 2:02 pm
EPFO के तहत वेतन सीमा पहले 15,000 रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है। प्राइवेट सेक्टर में औसत वेतन 23,000 रुपए है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 25,000 रुपए की वेतन सीमा विश्वकर्मा जयंती (17 सितंबर) से लागू होगी।
राहुल गांधी ने सरकार से UPI पर लगे टैक्स को वापस लेने के लिए कहा
August 15, 2026 11:47 am
राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर करते हुए UPI पर टैक्स लगाने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम से अमेरिका को फायदा पहुंचेगा, इसलिए सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए।
लखनऊ में हिट एंड रन का केस
August 15, 2026 11:03 am
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक लड़की को कार से टक्कर मरने का मामला सामने आया। एक कार ने युवती को टक्कर मारी और इसके बाद बहुत दूर तक कार की बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे
शिवराज सिंह चौहान और बिहार के CM ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा
August 15, 2026 10:14 am
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इसके अलावा राहत शिविरों में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
गुरुग्राम हिट एन रन आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश की कोर्ट में पेशी
August 15, 2026 9:46 am
गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश की आज कोर्ट में पेशी है. बता दें कल्याण बैंसला पर महिला बाइकर सिया पर जानबूझ कर कार से टक्कर मारने का आरोप है. बता दें कल्ययाण के साथ लवनीश को भी इस मामले में कोर्ट में पेश किया जा रहा है. यह घटना सोशल मीडिया पर आउटरेज हुई थी जिसके बाद कल्याण पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ. इसी को लेकर आज कल्याण बैंसला की कोर्ट में पेशी अहि.
BRICS ड्यूटी के दौरान हथियारों संग रील बनाने वाले कांस्टेबल सस्पेंड
August 14, 2026 8:26 pm
ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपक को हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालना महंगा पड़ गया। संवेदनशील इमारत की छत पर स्नाइपर की तरह पोज देने के आरोप में उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
दिल्ली के कन्हैया नगर में चाकूबाजी, माचीस मांगने पर ली जान
August 14, 2026 5:32 pm
दिल्ली के कन्हैया नगर का है जहां माचिस मांगने के बाद विवाद शुरू हुआ, कहासुनी, हाथापाई और शराब के ठेके के बहार दो युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक जिसका नाम भवानी प्रसाद बताया जा रहा उसकी मौके पर मौत हो गयी
पढ़ें पूरी खबर: माचिस मांगने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, दिल्ली के केशवपुरम में 1 की मौत 1 घायल
उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ़्री करने का बड़ा फ़ैसला
August 14, 2026 4:04 pm
उत्तराखंड सरकार ने बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फ़िल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स-फ़्री करने का बड़ा फ़ैसला लिया है। सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकटों पर लगने वाले स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (SGST) की भरपाई करेगी, ताकि दर्शकों पर टैक्स का बोझ न पड़े। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में राज्य कर विभाग को निर्देश जारी किए हैं।
प्रयागराज में सपा नेता हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
August 14, 2026 3:04 pm
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता (पूर्व प्रधान) पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आपसी रंजिश के चलते बाइक सवार इन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और असलहा भी बरामद कर लिया है।
UPI ट्रांसजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें कितना देना होगा
August 14, 2026 12:53 pm
0.4 प्रतिशत का मामूली एमडीआर सिर्फ 2,000 रुपए से ज्यादा के पी2एम ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। एमडीआर को पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल लोगों, जैसे बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और यूपीआई एप्लीकेशन प्रोवाइडर्स, के बीच बांटा जाएगा। 75,000 रुपए और उससे ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए एमडीआर की अधिकतम सीमा 300 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन होगी।
दिल्ली में ज्वेलरी किटी स्कीम के जरिए 700 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी
August 14, 2026 12:44 pm
दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को एक 24 वर्ष के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि उसने ज्वेलरी किटी स्कीम के जरिए 700 से ज्यादा लोगों से लगभग 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।
दिव्या मित्तल का IAS से इस्तीफा मंजूर
August 14, 2026 12:27 pm
उत्तर प्रदेश कैडर की फेमस IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल का इस्तीफा आखिरकार सरकार ने मंजूर कर लिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद दिव्या मित्तल अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त हो गई हैं। उन्होंने 30 अगस्त को अपना इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद यूपी की ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने शुरू की जांच
August 14, 2026 7:55 am
दिल्ली में मंगलवार, 15 सितंबर की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कई स्कूलों को बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। खबर मिलते ही स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए परिसर को खाली करा दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
नंदीग्राम में BJP ने चला बड़ा सियासी कार्ड, शुभेंदु के पूर्व PA चंद्रनाथ रथ की मां को बनाया उम्मीदवार
August 13, 2026 8:29 pm
21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान !
August 13, 2026 5:06 pm
गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि साल 2029 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की NDA शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगी।
तेलंगाना में हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
August 13, 2026 3:55 pm
तेलंगाना में हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंषाबाद के पास सोमवार तड़के सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया है ,जहां एक अनियंत्रित निजी ट्रैवल्स बस ने कई खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और ये ही नहीं इसके बाद सड़क किनारे स्थित एक होटल में भी टक्कर मारी है जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर: तेलंगाना में बेकाबू बस का कहर, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी, 50 घायल
राजस्थान निकाय चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
August 13, 2026 3:33 pm
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों की लिए आज 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है बता दें कि यहां 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव में 38,889 उम्मीदवार शामिल हुए है।
स्वरूप नगर की एक फ़ैक्ट्री में लगी आग
August 13, 2026 2:45 pm
स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में एक फ़ैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना की सूचना स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन को दी गई। आग खसरा नंबर 357/58 पर बनी इमारत की ग्राउंड और पहली मंज़िल पर लगी। इस फ़ैक्ट्री में जूडो की ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं। आग से किसी को चोट नहीं आई, लेकिन घबराहट में सामने वाली इमारत में रहने वाले कुछ लोग अपने घरों से कूद गए। छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और वे खतरे से बाहर हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है: दिल्ली पुलिस
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
August 13, 2026 1:28 pm
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का रविवार को निधन हो गया। कलराज मिश्र की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मलेशिया के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी
August 13, 2026 1:01 pm
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से नाश्ते पर मुलाकात की।
बिहार के सीतामढ़ी में जिला पार्षद के पति की हत्या से बवाल! ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
August 13, 2026 11:42 am
बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार सुबह हुई हत्या की वारदात के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। दरअसल जिला मुख्यालय डुमरा के पास केथरिया गांव में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुशदिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो उर्फ बैद्यनाथ कुशवाहा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी शुभम को कोर्ट से झटका, खारिज हुई जमानत याचिका
August 13, 2026 10:21 am
दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने PG संचालक शुभम त्यागी को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई अहम सवालों के जवाब जानने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडिशनल सेशन जज सौरभ प्रताप ललेर के मुताबिक, मामले की मौजूदा परिस्थितियां शुभम त्यागी को अग्रिम जमानत देने के पक्ष में नहीं हैं। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने एक ऐसा किराये का समझौता भी कोर्ट के सामने रखा, जिसका जिक्र आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी में नहीं किया था। जांच में सामने आया कि शुभम त्यागी ने भी इसी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल किराये पर ली थी। कोर्ट ने इस तथ्य को अहम माना।
हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा, नया गैर-जमानती वारंट जारी
August 13, 2026 8:20 am
जम्मू की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक और नामित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ एक बार फिर गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में रह रहा हाफिज सईद कश्मीर में एक्टिव आतंकवादियों को आर्थिक मदद, हथियार और जरूरी निर्देश उपलब्ध करा रहा है।NIA ने कोर्ट को बताया कि हाफिज मोहम्मद सईद को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया गया है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
August 12, 2026 5:07 pm
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से इस्तीफा दे दिया। यह कदम तब उठाया गया जब ED ने उनके सहायक चंदन सिंह जीना के पास से भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया। रावत ने कहा कि मामले के तथ्य समय आने पर स्पष्ट हो जाएंगे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकारिणी के सदस्य थे और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य थे।
बसई रोड पर युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
August 12, 2026 3:13 pm
बसई रोड पर युवक की हत्या के मामले पर एसएसपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस, नवीन शर्मा ने बताया, "सेक्टर-9 पुलिस थाने के अंतर्गत कल गोली चलने की घटना हुई थी। पुलिस चेकिंग के दौरान हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। ये बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। घटना की साजिश करने वाले 2 अन्य लोगों को भी गिरफ़्तार किया है। इस प्रकार मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।"
संजय और निशु आजाद पर FIR दर्ज करने को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी
August 12, 2026 2:38 pm
हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में संजय आजाद और उनकी नाबालिग बेटी निशु आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एडवोकेट अमिता सचदेवा ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
Satya Niketan Building Collapse: PG ऑपरेटर शुभम त्यागी ने पटियाला हाउस कोर्ट में किया सरेंडर
August 12, 2026 1:33 pm
सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में शुभम त्यागी ने पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह कथित तौर पर एक PG ऑपरेटर और सुधांशु का पार्टनर है। कल कोर्ट ने शुभम की अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने शुभम और सुधांशु की 2 दिन की कस्टडी मांगी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करनी है और शुभम का मोबाइल भी बरामद करना है।
धनबाद के जंगल में महिला का सिर कटा शव मिला
August 12, 2026 12:07 pm
झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों से मिले। घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या नरबलि के उद्देश्य से की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है।
दिल्ली हाई कोर्ट से विनेश फोगाट को झटका
August 12, 2026 10:15 am
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को तुरंत राहत देने से मना कर दिया है। फोगाट ने कजाकिस्तान में होने वाली 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल-जज बेंच ने गुरुवार को फोगाट को चयन ट्रायल के लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) द्वारा तय योग्यता अहर्ता से अंतरिम छूट देने से यह देखते हुए मना कर दिया कि अहर्ता सभी एथलीटों पर एक जैसी लागू होती है। इस स्टेज पर अकेले पिटीशनर के पक्ष में इसमें ढील नहीं दी जा सकती।
Rajasthan Nikay Chunav Pahse 2 Voting :मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया मतदान
August 12, 2026 10:09 am
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने परिवार के साथ नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान किया।
लाल किला नहीं, जैन मंदिर था टारगेट ; दिल्ली धमाके पर NIA
August 11, 2026 3:58 pm
NIA का आरोप है कि पिछले साल लाल किले के पास कार धमाका करने वाले आत्मघाती हमलावर ने बम बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किया था। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि लाल किला नहीं, जैन मंदिर था टारगेट।
पंजाब-हरियाणा HC में सौरव दास के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
August 11, 2026 3:11 pm
कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का आरोप लगाया गया है।
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाए जाएं, कर्नाटक सरकार का आदेश
August 11, 2026 1:44 pm
कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन को शुरुआती दो छंदों (पदों) तक सीमित करने का आदेश जारी किया है। यदि किसी सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल स्वयं मौजूद होंगे, तो वहां राष्ट्रगीत के सभी छह पद गाए जाएंगे।
सत्य निकेतन में गिरी इमारत से सटी दूसरी इमारत को गिराने का काम शुरू
August 11, 2026 1:16 pm
MCD ने सत्य निकेतन में 6 सितंबर को गिरी इमारत से सटी दूसरी इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर से शुरू कर दिया है; साथ ही, साइट पर धूल को कम करने के उपाय भी किए जा रहे हैं।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़ा हादसा
August 11, 2026 12:22 pm
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़ा हादसा हो गया है जहां कुडासन इलाके में बन रही इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया इस हादसे में 15 मजदूर घायल हो गए है हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा
August 11, 2026 8:34 am
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के साउथ टोड़ा इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने कथित अवैध निर्माणों को तोड़े जाने का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंका
August 10, 2026 4:04 pm
बिहार में मौसम का हाल एक बार फिर बिगड़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
रांची में पानी की पुरानी टंकी ढही, एक मजदूर का शव बरामद, मलबे में कई अन्य के दबने की आशंका
August 10, 2026 2:36 pm
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुरानी पानी की टंकी ढहने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। टंकी के आसपास निर्माण कार्य चल रहा था।
सत्य निकेतन इमारत हादसे में गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली कोर्ट लाया गया
August 10, 2026 1:01 pm
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली कोर्ट लाया गया। आरोपियों के नाम महेश, सानोज और सुधांशु हैं। सुनवाई जारी है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सक्रिय पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार
August 10, 2026 11:41 am
संयुक्त बलों ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुपवारा जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करने वाले एक पूर्व आतंकवादी द्वारा हाइब्रिड मोड में संचालित किया जा रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, “आरोपी मंजूर अहमद भट जो क्रुहमुरा हंडवारा का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से चीन निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 राउंड गोला-बारूद बरामद किया है।”
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
August 10, 2026 10:12 am
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।
Satya Niketan Building Collapse: इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
August 10, 2026 8:04 am
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत के बाद नगर निगम (एमसीडी) अधिकारियों ने बगल की बिल्डिंग को भी तोड़ने की कार्रवाई की है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और छात्रों में अभी भी एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।
एक छात्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस हादसे के बाद डर लगता है, क्योंकि यह घटना बड़ी थी। हमारी सरकार से यही मांग है कि सुरक्षा रखी जानी चाहिए। वहीं, एक छात्र ने कहा कि एमसीडी ने जो कार्रवाई अभी की है, उसके लिए पहले कदम उठाए जाने चाहिए थे। नोटिस एक महीने पहले दिया गया था, इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के बाद ही एक्शन लिया जाता है। कुछ नेता उसको विवाद बनाकर राजनीति कर रहे हैं।
कठुआ में पटरी से उतरी मालगाड़ी
August 10, 2026 8:04 am
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में छन अरोरियन रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया, "एक माल गाड़ी पटरी से उतर गई। ये माल लाइन है। पैसेंजन लाइन पर इसका कोई असर नहीं है। ट्रेनें आ रही हैं जा रही हैं। अप-डाउन लाइन फ्री है। कारण का पता जांच के बाद चलेगा।"
Delhi Building Collapse: लेबर ठेकेदार सानोज कासगंज से गिरफ्तार
August 10, 2026 8:04 am
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के सिलसिले में पुलिस ने लेबर ठेकेदार सानोज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अब पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए बिल्डिंग मालिक हरिराम और उनकी पत्नी उर्मिला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उनके बेटे महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी सौंपी गई है।
अजीत भारती को अग्रिम जमानत से राहत नहीं
August 9, 2026 1:39 pm
दिल्ली कोर्ट का कहना है कि नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण के बारे में अजीत भारती ने जो भाषा इस्तेमाल की, उससे जाति व्यवस्था, जाति-आधारित पवित्रता की सोच और शादी-ब्याह व वंश के मामलों में "ऊंची" जातियों की "नीची" जातियों पर कथित श्रेष्ठता की भावना को बढ़ावा मिला।
कोर्ट का कहना है कि SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत अपराध के तत्व, शुरुआती तौर पर, भारती के खिलाफ बनते हैं, और उन्हें राहत इसलिए नहीं दी जा रही है क्योंकि ऐसे मामलों में अग्रिम ज़मानत देने पर रोक है।
राजस्थान स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू, 5,393 वार्डों में होगा मतदान
August 9, 2026 12:44 pm
राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान बुधवार को सुबह 7:00 बजे शुरू हो गए है और शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 39 जिलों में फैले 162 शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं, जिनमें 131 नगरपालिकाएं, 27 नगर परिषदें और भरतपुर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा सहित चार नगर निगम शामिल हैं। 20,623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 57.52 लाख से अधिक मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं।
PM मोदी के दौरे से पहले अंबानी कल्चरल सेंटर से 2 संदिग्ध हिरासत में
August 9, 2026 10:51 am
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के पास से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का फर्जी पहचान पत्र (ID) बरामद हुआ है।
दिल्ली में मणिपुर के 54 वर्षीय संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या
August 9, 2026 10:16 am
साउथ ईस्ट डीसीपी विनीत कुमार ने दिल्ली में कथित तौर पर मारपीट के बाद मणिपुर के 54 वर्षीय संगीतकार सी. विक्रम सिंह की मौत के मामले पर कहा, "घटना 6-7 सितंबर की रात के करीब 11:30-12:00 बजे के बीच की है। पीड़ित विक्रम सिंह जो मूलरूप से मणिपुर के निवासी हैं, उनकी अपनी गली में एकत्रित कुछ लड़कों के साथ शोर-शराबे को लेकर कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसमें विक्रम सिंह को कुछ चोटें आईं। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पूरे मामले की जांच करते हुए अभी तक हमने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है..."
IAS अधिकारी के पर्सनल सेक्रेटरी हुए बेहोश, मंत्री ने दिया CPR
August 9, 2026 9:23 am
तेलंगाना के मंत्री वकिती श्रीहरी ने वरिष्ठ IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू को CPR दिया। राजू आज विधानसभा परिसर में अचानक गिर पड़े थे। बाद में, मेडिकल स्टाफ़ की मदद से राजू को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
Uttar Pradesh News Today: शियारपुर में एक गोदाम में लगी आग
August 9, 2026 7:41 am
उत्तर प्रदेश में नोएडा के होशियारपुर में बिजली के सामान के एक गोदाम में आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विधानसभा स्पीकर को बम से उड़ाने की धमकी का आया ईमेल
August 8, 2026 7:26 pm
दिल्ली विधानसभा स्पीकर को आज ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस का कहना है कि वे सभी ज़रूरी जाँच-पड़ताल के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
दिल्ली में मणिपुर के 55 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या
August 8, 2026 7:11 pm
दिल्ली के किलोकरी गांव में शोर-शराबे का विरोध करने पर मणिपुर के एक शख्स की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक 55 वर्षीय चोंगथम विक्रम है, जो प्रसिद्ध गिटारिस्ट है। उन्हें छह लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
Read More: दिल्ली में मणिपुर के 55 वर्षीय गिटारिस्ट की हत्या, पुलिस ने 6 नाबालिगों को पकड़ा
सत्य निकेतन इमारत हादसे में CJP ने रखी मांगे
August 8, 2026 2:40 pm
दिल्ली में सत्य निकेतन इमारत हादसे में CJP ने मांगे रखी है और 1 करोड़ के मुआवजे के साथ मंत्री आशीष सूद की जवाबदेही तय होनी चाहिए
सत्य निकेतन इमारत हादसे वाली जगह पर पूरी तरह हटाया जा चुका मलबा - फायर सर्विस
August 8, 2026 11:57 am
दिल्ली फायर सर्विसेज ने बताया कि सत्य निकेतन इमारत हादसे वाली जगह से सारा मलबा हटा लिया गया है और अब कोई अतिरिक्त हताहत नहीं मिला है।
बचाव कार्य पूरा होने के बाद, मौके पर तैनात सभी टीमों को वापस बुला लिया गया है।
आरोपियों को आरके पुरम थाना लाया गया
August 8, 2026 11:46 am
सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे के बाद मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है. वहीं बता दें हरिराम समेत अन्य दो आरोपियों को पुलिस आरके पुरम थाना ले जाया गया है.
सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद 'CJP' की 7 प्रमुख मांगें
August 8, 2026 9:59 am
-
भ्रष्टाचार और 'पीजी माफिया' की निष्पक्ष जांच: इमारत मालिक, नेताओं और अन्य लोगों के बीच कथित सांठगांठ तथा पूरे "पीजी माफिया" की स्वतंत्र आपराधिक जांच कराई जाए।
-
इमारतों का ऑडिट और पुनर्वास: स्कूलों, कॉलेजों और छात्र आवास (PG/हॉस्टल) जैसी इमारतों का समयबद्ध स्ट्रक्चरल ऑडिट हो। साथ ही प्रभावित छात्रों का पुनर्वास किया जाए और अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई हो।
-
निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए: 3 जून के हौज रानी हादसे के बाद गठित की गई 13 जिला समितियों की निरीक्षण और प्रवर्तन रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक की जाए।
-
सार्वजनिक और सर्च योग्य डेटाबेस: एक ऐसा पब्लिक डेटाबेस बनाया जाए जिससे कोई भी सर्च करके जान सके कि छात्र आवास स्वीकृत और स्ट्रक्चरल रूप से सुरक्षित है या नहीं।
-
छात्रों के लिए हॉस्टल का निर्माण: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और अन्य संस्थानों के छात्रों के लिए हॉस्टल की किल्लत को दूर करने के लिए नए हॉस्टलों का निर्माण कराया जाए।
-
मुआवजे की मांग: हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और घायलों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
-
मंत्रियों की जवाबदेही तय हो: हौज रानी घटना के बाद बनी 13 जिला समितियों को बंद किए जाने पर मंत्रियों की जवाबदेही तय की जाए।
सत्य निकेतन इमारत के मालिक हरिराम पूर्व वायु सेना सार्जेंट, बेटा चलाता है हार्डवेयर और पेंट की दुकान
August 8, 2026 9:59 am
पुलिस के मुताबिक, सत्य निकेतन की इस इमारत की दो मंजिलों का बिजली कनेक्शन भारतीय वायु सेना (IAF) से सेवानिवृत्त सार्जेंट हरिराम गुप्ता के नाम पर था। वहीं उनका बेटा महेश गुप्ता हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाता है, जिसके दो बच्चे हैं।
दिल्ली बिल्डिंग हादसे मामले में एक ही परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार
August 8, 2026 8:55 am
दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
Uttar Pradesh: ASI के अधिकारी कर रहे कुएं का निरीक्षण
August 8, 2026 8:15 am
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी उस कुएं का निरीक्षण कर रहे हैं जो कल सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर एक मस्जिद को गिराए जाने वाली जगह पर मिला था। इलाके में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।
अजीत भारती को SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में कोर्ट से बड़ा झटका
August 8, 2026 8:12 am
यूट्यूबर अजीत भारती को SC/ST एक्ट मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की अदालत ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। उनके खिलाफ 23 अगस्त को SC/ST एक्ट, IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में FIR दर्ज की गई थी।
नाव से दवाओं के वितरण की व्यवस्था की है- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
August 8, 2026 8:12 am
बिहार में बाढ़ की स्थिति और बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल राहत व स्वास्थ्य सुविधाओं पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "बाढ़ के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। हमने प्राइमरी हेल्थ सेंटर, स्कूल और पंचायत भवन में अस्थायी अस्पतालों की व्यवस्था की है। वहां चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है। हमने नाव से दवाओं के वितरण की व्यवस्था की है।"
Delhi Building Collapsed: 16-17 लोगों के फंसे होने की संभावना
August 8, 2026 8:01 am
सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बताया, "अधिकतम 16-17 लोगों के फंसे होने की संभावना थी जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया जिनमें से 6 लोगों की दुखद मौत हो गई। दोपहर या शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा...मकान मालिक के खिलाफ कल ही FIR दर्ज कर ली गई थी। सख्त कार्रवाई की जाएगी"
Satya Niketan Building Collapsed: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
August 7, 2026 4:14 pm
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी। इस मीटिंग में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। DDA, MCD और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। यह हाई-लेवल मीटिंग आज दोपहर बाद होगी। उम्मीद है कि उपराज्यपाल मीटिंग के दौरान कई बड़े फ़ैसले लेंगे।
50 साल पुरानी थी सत्य निकेतन में इमारत, 6 लोगों की मौत, कई दबे
August 7, 2026 3:24 pm
दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर चले अभियान के दौरान एक और व्यक्ति के शव को मलबे से निकाला गया। फिलहाल, 11 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद रातभर राहत और बचाव अभियान जारी रहा। सोमवार सुबह भी दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें अभियान में जुटी हैं। मलबे उठाने का काम भी जारी है।
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में अब तक 3 की मौत
August 7, 2026 2:43 pm
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं कुछ लोगों के अभी भी दबे होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है.
दिल्ली के बिल्डिंग हादसे में 2 लोगों की मौत
August 7, 2026 2:37 pm
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 3 मंजिला इमारत अचानक गिरने से 2 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं कुछ लोगों के दबे होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है.
पूरी खबर पढ़ें - दिल्ली के बिल्डिंग हादसे में 2 की मौत, 6 लोग निकाले गए सुरक्षित, CM रेखा पहुंची घटनास्थल
दिल्ली में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
August 7, 2026 1:18 pm
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 3 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। जिस में कुछ लोगों के दबे होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. वहीं दुखद यह कि 1 व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो चुकी है.
दिल्ली की ढही इमारत के बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्य
August 7, 2026 1:03 pm
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 3 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। जिस में कुछ लोगों के दबे होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ उसके बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था.
मलबे से 4 लोगों को बाहर निकाला गया
August 7, 2026 10:09 am
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 3 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। यह बिल्डिंग साउथ कैंपस के नजदीक थी। जानकारी के अनुसार कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिन का रेस्क्यू किया जा रहा है। फिलहाल NDRF की टीम ने 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है।
एक दिन की न्यायिक हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज
August 7, 2026 10:06 am
स्वतंत्र भारद्वाज का मामला राजनीति के केंद्र में आ चुका है, जहां विपक्ष लगातार इस मामले में हमलावर है। बता दें, हालिया बड़ी अपडेट यह है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीशू आजाद के पिता से मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पूरी खबर पढ़ें - अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, आरोपी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
August 7, 2026 8:19 am
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के चितपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। DCP, उत्तर और उत्तरी उपनगरीय संभाग सायक दास ने कहा, "आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला। नीचे केमिकल गोदाम था। इमारत पुरानी है। कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर टेंडर ने आग पर काबू पा लिया है।"
मयूर विहार फेज-3 एक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
August 6, 2026 4:15 pm
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में रविवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच डंडों से पीट-पीटकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी और हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Read More: मयूर विहार फेस-3 में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पंजाब में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
August 6, 2026 2:27 pm
पंजाब में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है, जबकि जालंधर में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है।
डिवाइडर से टकराई 40 यात्रियों से भरी बस
August 6, 2026 2:27 pm
मध्य प्रदेश के शाजापुर में NH-52 पर एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई। बस सिरोंज से इंदौर जा रही थी। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। यह हादसा देर रात टुकराना जोड़ के पास हुआ। घायल यात्रियों का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
केरल में शादी से घर लौट रहे परिवार को कार ने कुचला
August 6, 2026 12:45 pm
केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है। यह भीषण हादसा गुरुवायूर-कुन्नमकुलम मार्ग पर शनिवार (5 सितंबर 2026) आधी रात को हुआ।
J&K में आतंकी के खिलाफ बड़ा एक्शन, ऑपरेशन अशदार में लश्कर का यासिर ढेर
August 6, 2026 12:15 pm
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इस बीच बडगाम जिले के अशदार गली और यूसमर्ग इलाके में चलाए गए ‘ऑपरेशन अशदार’ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान यासिर के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी नागरिक यासिर था। पुलिस ने अपनी पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन अशदार के दौरान उसे ढेर किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद इलाके में छिपे अन्य संदिग्ध आतंकियों की तलाश जारी है। यासिर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। बताया जा रहा है कि वह यूसमर्ग इलाके में लश्कर के एक प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था और पिछले काफी समय से सुरक्षा बल उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
झीरम घाटी नक्सल हमला केस: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
August 6, 2026 11:54 am
2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। शनिवार को जगदलपुर की NIA स्पेशल कोर्ट ने मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। हालांकि, कोर्ट ने अभी इनकी सजा का ऐलान नहीं किया है। कोर्ट ने 101 गवाहों के बयान और मामले से जुड़े सबूतों की जांच के बाद यह फैसला सुनाया। दोषी पाए गए आरोपियों को कितनी सजा दी जाएगी, इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 16 सितंबर 2025 की तारीख तय की है। झीरम घाटी हमले के फैसले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि वह तब तक पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगे, जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि इतनी बड़ी घटना होने की स्थिति आखिर कैसे बनी। उन्होंने कहा कि हमले को अंजाम देने वाले लोग दोषी हैं, लेकिन यह भी पता लगाना जरूरी है कि पूरा इलाका सुरक्षा के लिहाज से खाली कैसे छोड़ दिया गया...यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश
August 6, 2026 11:14 am
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया, ट्रैफिक पर असर पड़ा और पूरी राजधानी में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कनॉट प्लेस में आउटर सर्कल के पास पानी जमा हो गया, जिसके बाद अधिकारियों को अतिरिक्त पानी निकालने के लिए पंप लगाने पड़े।
देखें आज का मौसम: दिल्ली में शाम तक होगी रिमझिम बारिश, मध्यप्रदेश में IMD ने जारी किया अलर्ट, देखें आज का मौसम
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर
August 6, 2026 10:43 am
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोजर चला दिया है। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के बाद यह एक्शन लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहीं थी लेकिन उन्हें आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया.
पढ़ें पूरी खबर: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन समेत कई नेता हाउस अरेस्ट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग का रेड अलर्ट
August 6, 2026 7:43 am
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।
PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM बनने पर दी बधाई
August 5, 2026 4:39 pm
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मेलोनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड इटली की जनता के उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसे को दिखाता है।
जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
August 5, 2026 4:39 pm
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए लोगों से धर्म, कर्म, न्याय, करुणा और लोककल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ”भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश भारतीय संस्कृति को गहराई से प्रभावित करते हैं। उन्होंने अपने संदेश में धर्म, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। राष्ट्रपति ने इस पावन अवसर पर देश को विकसित और निरंतर प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लेने की बात भी कही।”
श्रीनगर में इंडिगो फ्लाइट हादसे का शिकार, लैंडिंग के बाद पोल से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित
August 5, 2026 11:34 am
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के बाद पार्किंग के लिए जाते समय एक पोल से टकरा गई। हादसे में विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। विमान करीब सुबह 9 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के बाद विमान को एयरोब्रिज की तरफ पार्किंग के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान बे नंबर 06 पर पार्किंग करते समय विमान का संपर्क VDGS पोल से हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुई। फिलहाल विमान को हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग, PM मोदी ने ISRO को दी बधाई
August 5, 2026 11:22 am
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट की मदद से EOS-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया।
इस मिशन को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अहम माना जा रहा है। ISRO के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने EOS-05 को ‘आसमान की आंख’ बताया है। यह सैटेलाइट धरती की रियल-टाइम तस्वीरें उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इससे खेती, मौसम की निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे कई क्षेत्रों में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
August 5, 2026 11:01 am
दिल्ली में रहने वाले लोगों के बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजधानी में 11 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार के सभी ऑफिस बंद रहेंगे। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह फैसला दिल्ली में होने वाले BRICS से जुड़े बड़े कार्यक्रमों के चलते लिया गया है। बता दें कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में BRICS बिजनेस फोरम और 18वां BRICS लीडर्स समिट आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम 11 से 13 सितंबर 2026 तक चलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें BRICS देशों के अलावा सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और अलग-अलग देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सरकार के मुताबिक, इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी व्यापक इंतजाम करने होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधियों के पहुंचने को देखते हुए कई इलाकों में विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
J&K के जंगल में पिस्टल-ग्रेनेड के साथ AK-47 की 140 गोलियां बरामद
August 5, 2026 8:22 am
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में एक पिस्टल, एक ग्रेनेड और कुल 184 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।
लखनऊ में 28 साल की युवती की 55 साल के लिव पार्टनर ने की हत्या
August 5, 2026 8:22 am
लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 55 साल के व्यक्ति ने अपनी 28 साल की लिव इन पार्टनर को जान से मार दिया. शुरूआती पुलिस की पूछताछ में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा दिखाई दे रहा है. जहां आरोपी ने मृतका पर पैसों का दबाव बनाने की बात कही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.
असम में 2 पुलिसकर्मियों की उन्ही के सहकर्मी द्वारा गोली मारकर हत्या
August 4, 2026 1:53 pm
असम के कामरूप जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर नवनिर्मित एक चौकी पर एक पुलिसकर्मी ने बृहस्पतिवार को दो सहकर्मियों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के असम-मेघालय सीमा पर बोको थाना क्षेत्र में गमेरीमुरा सीमा चौकी पर हुई।
चारधाम यात्रा: 15 सितंबर से शुरू होंगी हेली सेवाएं
August 4, 2026 1:04 pm
उत्तराखंड में मानसून के की वजह से चारधाम यात्रा इस समय धीमी चल रही है। अब 15 सितंबर के बाद यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।इसी को देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाएं भी 15 सितंबर से शुरू की जाएंगी। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। शुरुआत में 15 से 30 सितंबर तक की हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी
CM योगी ने किया 229 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
August 4, 2026 12:03 pm
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹1,051 करोड़ की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद थीं।
हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं- PM मोदी
August 4, 2026 11:40 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...भारत और बेल्जियम, दोनों ही कानून का शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है..."
हम ज़ोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर मिलकर काम कर रहे हैं- PM मोदी
August 4, 2026 8:21 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे दस साल पहले बेल्जियम जाने का मौका मिला था और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पिछले दशक में हमारी साझेदारी ने कितनी शानदार तरक्की की है। आज, हमारे सहयोग का दायरा पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक फैल गया है। हम ज़ोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर मिलकर काम कर रहे हैं। हम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक को भी विकसित कर रहे हैं।"
CM सम्राट चौधरी ने किया गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण
August 3, 2026 5:35 pm
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ज़रूरी कदम उठाने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हैदराबाद हाउस में भारत और बेल्जियम के बीच MoU का आदान-प्रदान
August 3, 2026 4:10 pm
हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में भारत और बेल्जियम के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ।
फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण
August 3, 2026 3:54 pm
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
सत्येंद्र जैन को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा रहा है
August 3, 2026 3:31 pm
दिल्ली जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाला मामला | न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर
August 3, 2026 3:00 pm
पिछले कुछ दिनों में रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में हुई भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वे चेतावनी के स्तर के करीब बह रही हैं।
एम के स्टालिन की याचिका ख़ारिज
August 3, 2026 1:23 pm
मद्रास हाई कोर्ट ने DMK अध्यक्ष और कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एम.के. स्टालिन की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने वोटों की गिनती के बाद VVPAT पर्चियों के मिलान में अंतर के आधार पर कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से TVK विधायक वी.एस. बाबू की जीत को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।
‘मेरे लिए सौभाग्य की बात’, राम मंदिर CEO बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्र
August 3, 2026 12:39 pm
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के बाद जितेंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
राम मंदिर का CEO बनाए जाने पर जितेंद्र मिश्रा ने चयन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने उम्मीदवारों में से उनका चयन किया जाना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को भगवान राम का आशीर्वाद मानते हैं। उन्होंने बताया कि वायुसेना में करीब 43 साल तक देश की सेवा करने के बाद अब उन्हें श्रीराम मंदिर और यहां आने वाले राम भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास जिम्मेदारी है और वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
जितेंद्र मिश्रा नियुक्त हुए राम मंदिर ट्रस्ट के CEO
August 3, 2026 12:35 pm
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Rajasthan News: बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत
August 3, 2026 12:23 pm
राजस्थान के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मृत्यु पर SHO राजेंद्र गोदारा ने कहा, "सुबह करीब 9:30 बजे थाने में सूचना मिली की एक महिला पर बाघ ने हमला किया है। मौके पर देखा गया है कि महिला पिंजरे के पास घास लेने गई थी उसी दौरान हमला हुआ है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कर्मचारी में कहीं ना कहीं कमी रही है। जो महिला घास लेने गई थी और जिसने पिंजरा खोला है उस स्टाफ में समन्वय की कमी रही है। जिसकी वजह से उन पर हमला हुआ है। लिखित में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। लिखित रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।"
Bihar CM ने इलाज में मदद के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
August 3, 2026 12:14 pm
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीमारियों की जांच और इलाज में मदद के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जम्मू कश्मीर में भाजपा नेताओं का प्रदर्शन
August 3, 2026 11:40 am
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ घंटा घर, लाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
दिशा सालियन की मौत मामले में CBI को FIR दर्ज करने का आदेश
August 3, 2026 11:38 am
दिशा सालियन की मौत का मामला में बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट का कहना है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।
दिल्ली के रोहिणी में बुजुर्ग की हत्या, पैसों के लालच में वारदात को दिया अंजाम
August 3, 2026 11:28 am
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या की गई है बताया जा रहा है कि पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में मृतक की बेटी, उनकी पत्नी की बहन और दो साथी शामिल हैं
मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में चार्जशीट दाखिल
August 3, 2026 11:17 am
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट होटल के मालिक लवकेश बजाज और दो अन्य लोगों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है। 3 जून को मालवीय नगर इलाके के एक होटल में आग लग गई थी, जिसमें 13 विदेशियों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। चार्जशीट साकेत कोर्ट में दाखिल की गई है और इस पर विचार के लिए 3 सितंबर की तारीख तय की गई है।
ममता बनर्जी की भतीजी ने किया सुसाइड
August 3, 2026 11:15 am
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दूर की रिश्तेदार (भतीजी) बृष्टि मुखर्जी घटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रामपुरहाट में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बृष्टि का अपने पति के साथ लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा था, हालांकि उनकी मौत की असल वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
SC ने रद्द की छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR
August 3, 2026 10:46 am
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR रद्द कर दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर
August 3, 2026 10:42 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और दुनिया के अन्य नेताओं ने बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
19 KG के कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत बढ़ी
August 3, 2026 10:31 am
1 सितंबर की शुरुआत में ही सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए 19 KG के कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।
पढ़ें पूरी खबर: सितंबर महीने की शुरुआत में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, 9.50 रुपये बढ़ी कीमत, जानें नया रेट
बिहार में SI भर्ती प्रक्रिया में देरी के विरोध में प्रदर्शन
August 3, 2026 9:02 am
बिहार पुलिस SI भर्ती प्रक्रिया में देरी के विरोध में उम्मीदवार गांधी मैदान में जमा हुए। वे तुरंत फिजिकल टेस्ट की तारीखें तय करने और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 आरोपियों को किया बरी
August 3, 2026 8:14 am
दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने गैरकानूनी सभा, दंगा, आगजनी, हत्या और सबूतों को नष्ट करने, डकैती, जनभावनाओं को भड़काने आदि के 12 आरोपियों को बरी कर दिया है,
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ की बैठक
August 2, 2026 6:49 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
अंकित बालियान हत्याकांड को 4 लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया
August 2, 2026 5:52 pm
गायक अंकित बालियान हत्याकांड में मारे गए 2 शूटर्स पर DGP राजीव कृष्णा ने बताया, "शूटर्स को कहीं बाहर से हथियार उपलब्ध कराए गए थे। 4 लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया। 2 अभियुक्त मोहित और सुमित एनकाउंटर में मारे गए हैं। इस हत्याकांड में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है। 2021 में रोहिणी कोर्ट दिल्ली में गोगी की हत्या हुई थी। अंकित बालियान द्वारा अभिनीत एक गाने को गोगी की हत्या से जोड़कर देखा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले में शेष अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।"
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार थार,
August 2, 2026 5:52 pm
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 30-31 अगस्त की दरमियानी रात को गंगा एक्सप्रेसवे एक थार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस थार में पांच लोग सवार थे, ये बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रह थे। यह हादसा भीषण था कि मौके पर ही चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को हल्की चोट आई है।
Read More: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 दोस्तों की मौत, 1 युवक घायल
अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़
August 2, 2026 2:34 pm
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। शूटरों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया
August 2, 2026 1:49 pm
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को मजबूत करने पर उच्चस्तरीय चर्चा
August 2, 2026 1:47 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव ने ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी आग
August 2, 2026 1:12 pm
पश्चिमी दिल्ली में राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित टिंबर और प्लाईवुड मार्केट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। लकड़ी, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
उत्तराखंड: तमसा नदी उफान पर
August 2, 2026 12:46 pm
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उसके आस-पास के इलाकों में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक और पवित्र टपकेश्वर महादेव मंदिर से होकर बहने वाली तमसा नदी उफान पर है।
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बीच बिहार ने 106 महाराष्ट्र तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भेजा घर
August 2, 2026 12:34 pm
नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मदद की अपील मिलने के बाद बिहार प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया।
आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने 28 अगस्त को कार्रवाई शुरू की। सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित निकालकर पहले सीतामढ़ी लाया गया। इसके बाद उन्हें पटना पहुंचाया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में नितिन नवीन की BJP नेताओं के साथ अहम बैठक
August 2, 2026 11:59 am
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में देशभर से करीब 45 युवा नेताओं को बुलाया गया है। इसमें युवाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी सोच और पार्टी के साथ बेहतर जुड़ाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब भाजपा संगठन आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने में जुटा है।
नेपाल बाढ़ पर खड़गे की PM मोदी और गृह मंत्री को चिट्ठी
August 1, 2026 6:52 pm
दिल्ली में 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, 40 जगहों पर मोबाइल वैन से होगी बिक्री
August 1, 2026 5:18 pm
दिल्ली में बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए नासिक से 456 मीट्रिक टन प्याज दिल्ली मंगाया है। विशेष ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज की खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इसे राजधानी के 9 केंद्रीय भंडारों में भेजा जाएगा। इसके बाद 40 अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिए आम लोगों को प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। सरकार के इस कदम का मकसद बाजार में बढ़ी कीमतों का असर कम करना और उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना है।
अमित शाह ने गांधीनगर में कहा- अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगा जलभराव, 30 इंच बारिश में भी नहीं भरेगा पानी
August 1, 2026 3:55 pm
“अगली बार वोट मांगने से पहले जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।” केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर सांसद अमित शाह ने यह बात अपने संसदीय क्षेत्र के बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाकों के दौरे के दौरान कही। उन्होंने जुलाई में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव से परेशान लोगों से मुलाकात की। अमित शाह ने लोगों को भरोसा दिया कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में 30 इंच बारिश होने पर भी इन इलाकों में पानी नहीं भरेगा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
Sonia Gandhi book: सोनिया गांधी की किताब छापने से पेंगुइन इंडिया का इनकार
August 1, 2026 11:53 am
मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर
August 1, 2026 11:53 am
August 1, 2026 7:49 am
नेपाल बाढ़ का कहर: भारत पहुंच रहे शव
July 31, 2026 8:40 pm
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश के बीच महराजगंज में नारायणी नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं। आशंका है कि ये शव नेपाल से बहकर भारत पहुंचे हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
July 31, 2026 4:21 pm
कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है जिसमें बताया जा रहा है कि पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई है। बता दें कि निजी कंपनी का विमान ट्रेनिंग के लिए प्रयोग किया जा रहा था लेकिन नत्थूपुरवा गांव के पास हादसा हो गया है। पूरा पढ़ें:
शामली में अंकित बालियान हत्याकांड, गोगी ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
July 31, 2026 1:14 pm
अंकित बालियान हत्याकांड पर बोले पिता- हत्यारे को सामने लाओ, नहीं तो तब तक धरना जारी रहेगा। बता दें कि बुधवार शाम अंकित बालियान अपने जिम से निकल रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 20 से 25 राउंड गोलियां चली है . पूरा पढ़ें:
नेपाल में जलप्रलय से बिहार और यूपी में अलर्ट
July 31, 2026 12:00 pm
नेपाल में बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बिहार में भी कोसी और गंडक के बढ़ते पानी को लेकर प्रशासन सतर्क है . पूरा पढ़ें:
प्यार और तकरार ने खोला MPSC परीक्षा लीक का घोटाला, ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने खोला राज
July 31, 2026 10:39 am
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का घोटाला सामने आया है लेकिन यह राज एक लवस्टोरी से खुला है जहां लड़की ऋतुजा के पिता अमृत पाटिल ने कोचिंग संचालक से अपनी बेटी के सिलेक्शन के लिए PAPER खरीदा था और ऋतुजा ने फिर यह पेपर अपने प्रेमी गौरव पाटिल के साथ शेयर किया था कि दोनों का सिलेक्शन हो जाएगा लेकिन परीक्षा में ऋतुजा पास हो गई और गौरव फेल हो गया। दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी ने MPSC को ईमेल के जरिए पेपर लीक की शिकायत भेज दी।
नेपाल बाढ़ से तबाही, UP-बिहार में अलर्ट, CM योगी ने दिए निर्देश
July 31, 2026 9:25 am
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और यूपी के कुशीनगर में NDRF की तैनाती की गई है और गंडक नदी में डैम के सभी 36 गेट खोल दिए गए है।
नेपाल जलप्रलय से अब तक 16 की मौत, UP-बिहार में भी बाढ़ का खतरा
July 30, 2026 7:47 pm
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि सैकड़ों पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने की खबर है। राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। नेपाल में बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बिहार में भी कोसी और गंडक के बढ़ते पानी को लेकर प्रशासन सतर्क है। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में कोसी और गंडक नदी के जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए छह जिलों में NDRF की टीमें भेजी गई हैं।
'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ, बैंक खाते में आएंगे 2500 रुपए
July 30, 2026 3:43 pm
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, "मैं यही चाहती हूं कि मेरी सारी बहनें खुश रहनी चाहिए, उनके चेहरे पर ये मुस्कुराहट बनी रहनी चाहिए। मेरी बहनें जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ें क्योंकि मैं हूं ना।"
पढ़ें पूरी खबर: CM रेखा गुप्ता ने जारी की Lakshmi Yojana की पहली किस्त, महिलाओं के खातों में आएंगे 2,500 रूपये
यूपी में 60 वर्षीय महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
July 30, 2026 2:53 pm
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा शामिल है। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव के तहत अब इस आयु वर्ग की महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
दिल्ली में ट्रक और बस की टक्कर
July 30, 2026 2:14 pm
दिल्ली कैंटोनमेंट इलाके में एक ट्रक की DTC बस से टक्कर हो गई।
PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की बधाई
July 30, 2026 1:55 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके समाज में भाईचारा, खुशी और एकता बढ़ने की कामना की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब से जुड़ी याचिका खारिज की
July 30, 2026 10:59 am
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 अगस्त 2026 को स्कूलों में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की अनुमति देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
July 30, 2026 10:42 am
रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला भी शामिल है। सरकार के इस निर्णय के बाद 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए किराया नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे।
कैबिनेट बैठक में इस योजना के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि बुजुर्ग महिलाओं को इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी और उन्हें यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
पुलवामा के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, हथियारों संग 2 संदिग्ध गिरफ्तार
July 30, 2026 8:01 am
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, यारवान जंगल इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस दोनों के पास से एक पिस्तौल, 12 गोलियां और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब दोनों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों और हथियारों के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 24 और 25 अगस्त की रात पुलवामा के राजपोरा इलाके में स्थित सीबी नाथ गांव के पास यारवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की 183वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षा बलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद जंगल और उसके आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई और तलाशी शुरू की गई।
दिल्ली में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, H1N1 के 2308 केस दर्ज
July 30, 2026 8:01 am
दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक H1N1 के 1,777 मामले सामने आए हैं। वहीं, इन्फ्लूएंजा-ए के कुल मामलों की संख्या 2,300 से अधिक पहुंच चुकी है।
‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’... गडकरी के बयान से उठे रिटायरमेंट के सवाल
July 30, 2026 8:01 am
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने सियासी गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि अब वह पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक काम करने के बाद अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। गडकरी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र सरकार की कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर लगातार चर्चा जारी है। लेकिन, उन्होंने अपने बयान में किसी पद या मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा।
AAP नेता सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया
July 29, 2026 6:50 pm
दिल्ली जल बोर्ड कथित घोटाले मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया।
दिल्ली में झमाझम बारिश जारी, कई जगह हुआ जलभराव
July 29, 2026 6:43 pm
दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह से भारी बारिश जारी है, जिससे एम्स फ्लाईओवर लूप पर भारी जलभराव हो गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है।
मराठी अनिवार्यता नियम के विरोध में मुंबई के ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, कांदिवली में 'रास्ता-रोको' प्रदर्शन
July 29, 2026 6:38 pm
महाराष्ट्र सरकार मुंबई में ऑटो चालकों के लिए अनिवार्य मराठी भाषा का नियम लेकर आई है जिसके बाद से मुंबई में इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। मुंबई में गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा लागू किए इस नियम के विरोध में सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत कर दी है।
चालकों का आरोप है कि इस नियम की आड़ में उन्हें परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के कई हिस्सों में मराठी भाषा में पर्याप्त पकड़ न होने के नाम पर आरटीओ द्वारा की जा रही दंडात्मक कार्रवाई और क्षेत्रीय अधिकारियों की जांच प्रक्रिया पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
पूरी खबर पढ़ें - मराठी अनिवार्यता नियम के विरोध में मुंबई के ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल
शिक्षक दिवस पर 48 शिक्षकों का होगा सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार
July 29, 2026 3:57 pm
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा। समारोह में शिक्षकों की मेहनत, नवाचार और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मानित किया जाएगा।
गुरुग्राम-फरीदाबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुरुग्राम के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' की एडवाइज़री
July 29, 2026 2:26 pm
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण गुरुग्राम में जल भराव की समस्या भी होने लगी है, नगर निगम की टीम जल भराव वाली जगह पर पहुंच रही हैं और पानी को बाहर निकाला जा रहा है। निगम आयुक्त और संयुक्त की टीम भी अलर्ट मोड पर हैं। भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति है और कई गाड़ियां सड़कें पर रेंग रही है। इस दौरान ट्रैफ़िक भी एक समस्या बन गया है। हालांकि, तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' की एडवाइज़री जारी की गई है। सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थानों से कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को 25 अगस्त को घर से काम करने का निर्देश दें।
नागपुर में क्लोरिन गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद 40 लोग अस्पताल में भर्ती
July 29, 2026 1:40 pm
महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्लोरिन गैस लीक होने से देर रात अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, गोधनी इलाके में स्थित एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गैस का रिसाव होने के बाद आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना के बाद करीब 40 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
तमिलनाडु में गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा, हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलेंडर
July 29, 2026 12:57 pm
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई अहम योजनाओं और फैसलों का ऐलान किया है। जिसके बाद राज्य के सियासी गलियरों में हलचल तेज हो गई है। विजय ने गरीब परिवारों, महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की है। इनमें हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर देने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का विस्तार करने जैसी योजनाएं शामिल हैं। सरकार ने गरीब परिवारों के लिए ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना शुरू करने का फैसला किया है। यह योजना पोंगल 2027 से लागू होगी। इसके तहत जिन परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें हर साल तीन LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड में मौसम का कहर! 25 अगस्त तक भारी बारिश, आज 6 जिले अलर्ट पर
July 29, 2026 11:59 am
देश भर का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि भारी बारिश से अभी लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। आज सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।
पूरी खबर पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम का कहर! 25 अगस्त तक भारी बारिश, आज 6 जिले अलर्ट पर
दिल्ली-NCR में बारिश ने मचाई आफत, 14 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट
July 29, 2026 11:01 am
आज दिल्ली-NCR में भारी बारिश के चलते आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बता दें, बारिश के चलते दिल्ली उतरने वाली 14 फ्लाइट्स जयपुर के लिए रवाना हो गईं. इसके अलावा गुरुग्राम - फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. आज सुबह से बारिश के आसार थे जिस चलते सड़कों के हाल बुरे रहे, ट्रैफिक के चलते गाड़ियों का लंबा जाम भी देखने को मिला.
बिहार के मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में भगदड़, 6 श्रद्धालु घायल
July 29, 2026 10:10 am
बिहार के मधेपुरा जिले में सावन के आखिरी सोमवार को सिंहेश्वर मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भगदड़ की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
सावन के आखिरी सोमवार के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ की स्थिति पैदा हुई। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम! जलभराव से थमी रफ्तार
July 29, 2026 8:23 am
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज यानी सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से बादल छाए रहने के बाद करीब 11 बजे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि दिन के समय भी कई जगह अंधेरा जैसा नजारा दिखाई दिया। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा।
दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी कई जगह तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लगा। बारिश के दौरान विजिबिलिटी भी कम हो गई। कई वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ी। मौसम में अचानक बदलाव के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुंबई के मझगांव में गणपति जुलूस पर अंडे फेंकने से मचा बवाल! दो गुटों के बीच झड़प
July 29, 2026 8:23 am
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जुलूस पर कथित तौर पर अंडे फेंके गए। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गणेश मंडल के कार्यकर्ता प्रतिमा को लेकर आगमन जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान आरोप लगाया गया कि पास की इमारतों में से किसी व्यक्ति ने जुलूस की ओर अंडा फेंक दिया। अंडा फेंके जाने की घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों में नाराजगी बढ़ गई। देखते ही देखते वहां बहस और विवाद के हालात बनने लगे और कुछ ही देर में इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन , अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अंडा किस व्यक्ति ने फेंका था और इसके पीछे की क्या वजह है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमरावती के अस्पताल में लगी भीषण आग, 3 नवजात की दर्दनाक मौत
July 28, 2026 8:51 pm
महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल में आज दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे कि तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लगी है। इस दौरान 39 नवजात बच्चे मौजूद थे जिनमें 3 नवजात की झुलसने से मौत हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नॉएडा में 23 अगस्त से 4 सितम्बर तक धारा 163 लागू
July 28, 2026 7:28 pm
नोएडा और ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 23 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। यह फैसला आगामी त्योहारों (ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी) और NEET PG परीक्षा को देखते हुए लिया गया है।
कर्नाटक के यादगीर में पिकअप के बिजली के खंभे से टकराने से तीन महिलाओं की मौत
July 28, 2026 4:30 pm
कर्नाटक के यादगीर जिले के शाहपुर तालुक में मडनाल गांव के पास महिला मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप के बिजली के खंभे से टकराने से कम से कम 3 महिला मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गईं।
हमने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्गों के लिए बहुत कुछ किया- निशांत कुमार
July 28, 2026 2:45 pm
बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "मैं प्रजापति समाज समन्वय समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने आया हूं। मेरे पिता हमेशा अति पिछड़ा वर्गों के उत्थान की वकालत करते थे, उन्होंने पिछड़ा वर्गों और अति पिछड़ा वर्गों के कल्याण के लिए एक अलग विभाग बनाने की पहल की थी। हमने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है जैसे ग्राम गरीब परिवार योजना, कौशल विकास योजना, सिविल सेवा योजना और कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना जैसी पहलें...."
राहुल गांधी को "असली बैटमैन" बताने वाले पोस्टर लगाए गए
July 28, 2026 11:48 am

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को "असली बैटमैन" बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।
जिन लोगों ने गुंडागर्दी की उन्हें गिरफ्तार करें- CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका
July 28, 2026 11:02 am
CJP टीम पर हुए हमले के बारे में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "... जिन लोगों ने गुंडागर्दी की और हिंसा भड़काई उन्हें गिरफ्तार करें। हमने जो FIR दर्ज कराई हैं, उन पर कार्रवाई करें। अगर आपको लगता है कि हमने भी गुंडागर्दी की है तो हमें भी गिरफ्तार करें। लेकिन इसके लिए आपको सबूत चाहिए होंगे। हमारे पास सबूत हैं जो हमने सबके सामने रखे हैं। इसलिए, जिन्होंने गुंडागर्दी और हिंसा की है, उन्हें गिरफ्तार करें। दूसरी बात, हम सरकार से फिर कहते हैं: अपनी प्रतिबद्धता दिखाएं और राजस्थान के सभी स्कूलों को ठीक करने पर ध्यान दें। आप सिर्फ़ दिखावे और हिंसा में समय बर्बाद करेंगे। आपको देश भर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। उस दिन जो घटना हुई, उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी। इसलिए, मैं आपसे फिर गुज़ारिश करता हूं: स्कूलों को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। इसी से हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। हमारी दो मांगें थीं: एक तो स्कूलों को ठीक करना और दूसरी हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई और गिरफ्तारी। एक मांग पूरी हो गई है और दूसरी अब सरकार के पाले में है। सरकार जितनी जल्दी कार्रवाई करेगी, हम उतनी ही जल्दी यह मामला खत्म कर देंगे। अगर सरकार को लगता है कि हम पीछे हट जाएंगे, तो मैं फिर दोहराता हूं कि हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं। आपने जंतर-मंतर पर हमारा अनुभव देखा ही है..."
BJP कार्यलय पहुंचे PM मोदी, नई टीम के साथ करेंगे बातचीत
July 28, 2026 9:55 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे, इस दौरान भाजपा की नई टीम के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ नजर आए।
हैदराबाद में निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत
July 28, 2026 8:32 am
हैदराबाद के अंजैया नगर इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना माधापुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाकर लोगों की तलाश में जुटा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल इमारत गिरने की वजह सामने नहीं आई है।
IIT दिल्ली में छात्र ने छत से कूदकर की आत्महत्या
July 27, 2026 5:05 pm
आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
दिल्ली के मंगोलपुरी में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, आधा दर्जन लोग घायल
July 27, 2026 3:16 pm
दिल्ली के मंगोलपुरी में बेखौफ बदमाश ने राह चलते लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों घायल हो गए है। बता दें कि मामूली विवाद के बाद बेखौफ बदमाशों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया है
रामगढ़ की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
July 27, 2026 2:12 pm
झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे 4 इंजीनियर हादसे का शिकार हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की जान जाने की खबर भी सामने आई है, जबकि 1 इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। हादसे के बाद फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jaipur CJP Team Assault Case: जयपुर में CJP टीम से मारपीट पर दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, जांच शुरू
July 27, 2026 12:28 pm
जयपुर में CJP की टीम के साथ मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने देर रात पुलिस में FIR दर्ज कराई है। यह विवाद सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुआ था। आरोप है कि मौके पर CJP टीम और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और किसकी क्या भूमिका थी।
Odisha Human Sacrifice Case: पत्नी को वापस पाने के लिए नरबलि! खाने के बहाने बुलाया, फिर युवक का सिर धड़ से किया अलग
July 27, 2026 11:32 am
ओडिशा के बोलांगीर जिले में 40 वर्षीय संतोष खारसेल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी को वापस पाने के लिए कथित नरबलि की साजिश रची गई। संतोष को खाना खाने के बहाने बुलाकर हत्या की गई और सिर धड़ से अलग कर दिया गया। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरा पढ़ें:
PM Modi India Map Rules: PM मोदी बोले- पहले भारत का नक्शा बनाने पर भी थी रोक, हमने बदला नियम
July 27, 2026 8:10 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अगस्त को Economic Times World Leaders Forum में बोलते हुए भारत के नक्शे और मैपिंग से जुड़े पुराने नियमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले बिना अनुमति भारत का नक्शा बनाना गैरकानूनी था और इसके लिए जेल तक हो सकती थी। मोदी ने कहा कि उस समय विदेशी सैटेलाइट भारत की मैपिंग कर सकते थे, लेकिन भारतीयों पर ही पाबंदी थी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने Geospatial Data के नियमों में बदलाव किया है, जिससे अब इस क्षेत्र में स्टार्टअप्स और नए आइडिया को बढ़ावा मिल रहा है।
Rahul Gandhi Pune Event: आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद
July 27, 2026 8:10 am
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह छात्रों और खासकर छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, समानता, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं की पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पुणे पुलिस ने कार्यक्रम को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। राहुल गांधी छात्रों के सवाल सुनेंगे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात भी रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में उत्साह है।
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
July 26, 2026 7:05 pm
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय बारिश होने से ऑफिस और काम पर जाने वाले लोगों को भी थोड़ी दिक्कत हुई। मौसम के बदले मिजाज के बीच दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले घंटों में कुछ और इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पूरा पढ़ें:
‘ये न्याय का पहला कदम’, पैलेट गन पीड़ित साहिल की FIR दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी
July 26, 2026 3:46 pm
साहिल लोहचब मामले पेलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने को लेकर मान गई है. अब खबर आ रही है कि राहुल के दबाव के बाद पुलिस आखिरकार झुक गई है और FIR के लिए मान गई है. राहुल गाँधी ने कहा, यह न्याय का पहला कदम है.
पेलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने कर रही FIR
July 26, 2026 2:08 pm
साहिल लोहचब मामले पेलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने को लेकर मान गई है. अब खबर आ रही है कि राहुल के दबाव के बाद पुलिस आखिरकार झुक गई है और FIR के लिए मान गई है.
करोल बाग में बिल्डिंग गिरने से एक की मौत, दो घायल
July 26, 2026 1:02 pm
दिल्ली के करोल बाग बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक पुरानी इमारत ढह गई है. जानकारी के अनुसार मलबे के ढेर में 3 लोगों दबे थे. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
‘वंदे मातरम् पर घिरे तो ध्यान भटकाने की कोशिश’ - जे पी नड्डा
July 26, 2026 12:28 pm
राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन करने के बाद से राजनीति फिर से घूम गई है. इस मामले पर भाजपा नेता राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हैं कि वे वंदे मातरम् मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं. ऐसे में भाजपा नेता जे पी नड्डा, रवि शंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने राहुल पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है.
पूरी खबर यहां पढ़ें - राहुल गांधी के धरने को भाजपा ने बताया ड्रामा, जेपी नड्डा बोले – ‘मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन’
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: पहले मिलते थे 4 लाख, अब सिर्फ 2 लाख
July 26, 2026 12:26 pm
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। योग्य छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सम्राट चौधरी वाली नई सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली लोन की रकम को ₹4 लाख से घटाकर ₹2 लाख कर दिया है।
राहुल गाँधी के धरने को समर्थन देने संसद मार्ग थाने पहुंची प्रियंका
July 26, 2026 8:41 am
20 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान चली पैलेट गन के खिलाफ राहुल गांधी पीड़ित के साथ संसद मार्ग थाने पर पहुंछे हैं. जहां पुलिस ने एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया है. अब कांग्रेस नेता वहीं धरने पर बैठ गए हैं. बता दें, राहुल गाँधी के समर्थन में अब वहाँ उनकी बहन व वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी पहुंच गई हैं.
झारखंड HC ने राज्य सरकार के परीक्षाओं को रद्द करने वाले आदेश पर लगाई रोक
July 25, 2026 1:29 pm

ये ऐसे मुद्दे लेकर आते हैं जिनका कोई औचित्य नहीं- सचिन पायलट
July 25, 2026 1:12 pm
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा, "उस समय महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने कुछ निर्णय लिए थे। ये लोग आज उन्हें बदलना चाहते हैं। आज बहुत से मुद्दे हैं। आज नौजवान सड़कों पर हैं। ये ऐसे मुद्दे लेकर आते हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी के इतिहास और बलिदान को कौन नकार सकता है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट है कि 1937 में हमारी पार्टी ने जिस बात को रखा था, उसी को हमारी पार्टी रख रही है।"
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को US दौरे की मंजूरी नहीं
July 25, 2026 11:57 am
केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे की आधिकारिक राजनीतिक अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते उन्हें अपना बोस्टन दौरा रद्द करना पड़ा और वे लंदन से ही सीधे हैदराबाद लौट रहे हैं।
सांसद विनोद तावड़े के आवास पहुंचे बिहार के CM
July 25, 2026 11:53 am
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े के आवास पर पहुंचे।
हिमांशु भाऊ के दो शूटर गिरफ्तार
July 25, 2026 10:02 am
हिमांशु भाऊ ने कथित तौर पर आरआरएम अस्पताल के मालिक डॉ. नरेंद्र शर्मा को धमकी दी थी और इलाके में शूटर भेजे जा सकते हैं। क्राइम ब्रांच को गिरोह से जुड़े निशानेबाजों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जो बक्करवाला में एक लक्षित व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े दो कथित शूटरों को दिल्ली पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद बक्करवाला इलाके में घायल अवस्था में पकड़ा गया।
कुर्ला में हादसा
July 25, 2026 8:19 am
मुंबई के कुर्ला में सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
हेमंत सोरेन सरकार को झटका, JPSC-JSSC परीक्षाओं और नियुक्तियों पर रोक के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
July 25, 2026 8:09 am
झारखंड हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें JPSC और JSSC की परीक्षाओं व नियुक्तियों को रद्द किया गया था। कोर्ट के इस आदेश के बाद इन परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े मामलों में फिलहाल सरकार का फैसला लागू नहीं होगा।
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या, फायरिंग से मची भगदड़
July 25, 2026 8:09 am
हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। करीब पौने तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा पर गोलियां चला दीं। हमले में विनोद काणा की मौके पर ही मौत हो गई।
दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। फायरिंग की आवाज से पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। हमले में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या
July 25, 2026 8:01 am
लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक प्राइवेट बैंक की महिला मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पति मानस ने बैंक के बाहर ही उन्हें गोली मारी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा
July 24, 2026 9:08 pm
कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी है। फिलहाल सज्जन कुमार की मौत की वजह सामने नहीं आई है। इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सज्जन कुमार लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे और लोकसभा सांसद भी रहे। उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सजा मिली थी। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने दो मामलों में उन्हें बरी कर दिया था।
शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर कांग्रेस विधायकों का विरोध मार्च
July 24, 2026 7:43 pm
राजस्थान में शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विरोध मार्च निकाला और आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "पूरे राजस्थान में स्कूलों की जो हालत है, वह हम देख चुके हैं। कहीं छत गिर गई है तो कहीं बच्चे धरना दे रहे हैं। इन सभी चीजों को सुधारने के बजाय सरकार यहां लोगों को आने से मना कर रही है... शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अब सरकार चाहती है कि वहां जाना ही नहीं चाहिए।"
कांग्रेस विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुष्पांजलि अर्पित की
July 24, 2026 2:13 pm
कांग्रेस विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा, "आज हम राजीव गांधी जी को याद कर रहे हैं। राजीव गांधी जी में आधुनिक युग की सोच थी। उन्होंने नवोदय की स्थापना की थी लेकिन आज हम ऐसी सरकार को देख रहे हैं जो शिक्षा का बजट कम कर रही है और बच्चों की आवाज को दबा रही है। उनकी उठी हुई आवाज को दबाने के लिए प्रतिबंध लगाया जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान में शिक्षा की स्थिति सुधरे।"
दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
July 24, 2026 11:32 am
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल है। शहर के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है
15 अगस्त पर पुरानी दिल्ली से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
July 24, 2026 11:28 am
क्राइम ब्रांच ने पुरानी दिल्ली इलाके में 15 अगस्त को एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल के रास्ते भारत आया और यहां एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। पुलिस अब उसके भारत आने, दिल्ली में रहने और यहां तक पहुंचने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बता दें कि आरोपी की मां मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी। बाद में उसने पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति से शादी की और पाकिस्तान की नागरिकता हासिल की थी।
यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को जल्द मिलेगी पेंशन, 27 अगस्त को सौंपा जाएगा आधिकारिक पत्र
July 24, 2026 9:46 am
दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को पेंशन देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को योजना की समीक्षा बैठक में बताया कि लाभार्थी महिलाओं को जल्द ही पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। 27 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को पेंशन से जुड़ा आधिकारिक पत्र दिया जाएगा। इसके बाद 1 सितंबर से पेंशन की रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के टिकरी कलां CNG पंप पर जोरदार धमाका, सिलेंडर फटने से 2 की मौत कई घायल
July 24, 2026 8:58 am
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG पंप पर सिलेंडर में धमाका होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि CNG रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के समय एक ट्रक में कई सिलेंडर लदे हुए थे। धमाके के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे में 2 लोगों की मौत कई लोग घायल हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार, बंगाल और ओडिशा को बड़ा तोहफा! 4 नई रेल लाइन और 1 हाईवे को कैबिनेट की मंजूरी
July 24, 2026 12:04 am
केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने और ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 9,450 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन रेल परियोजनाओं का काम पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों में किया जाएगा। इससे रेलवे नेटवर्क की क्षमता करीब 410 किलोमीटर तक बढ़ेगी। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और रेल नेटवर्क पर दबाव भी कम होगा। सभी परियोजनाओं को साल 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
झारखंड सरकार के फ़ैसले के विरोध में प्रदर्शन
July 23, 2026 9:02 pm
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (JSSC-CGL) परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के झारखंड सरकार के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं।
RJD कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन से छोड़ा पानी
July 23, 2026 6:46 pm
RJD का लोकभवन मार्च अब अपने असली रंग दिखाने लगा है। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकले। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन से पानी छोड़ा।
दिल्ली AIIMS से से डिस्चार्ज हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
July 23, 2026 6:30 pm
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, जिनकी 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी, उन्हें एम्स दिल्ली से छुट्टी दे दी गई है।
बिहार में परीक्षा लीक एक परंपरा बन गई है- मनोज कुमार झा
July 23, 2026 4:12 pm
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "छात्र और युवा पूरे देश में आक्रोशित है खासकर बिहार में परीक्षा लीक एक परंपरा बन गई है। बेरोजगारी की दंश युवा झेल नहीं पा रहे हैं। समाधान के लिए ये मार्च है..."
सत्येंद्र जैन को ले जाया जा रहा है राउज़ एवेन्यू कोर्ट
July 23, 2026 4:06 pm
एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ले जाया जा रहा है। उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बेहतर बनाने और अपग्रेड करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
जल बोर्ड घोटाले में ACB का एक्शन, पूर्व मंत्री संत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
July 23, 2026 3:47 pm
आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संत्येंद्र जैन पर ACB ने शिकंजा कस दिया है और दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में भ्रष्टाचार, हेराफेरी और आपराधिक साजिश के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।
कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग
July 23, 2026 3:32 pm

कोलकाता में बड़ा हादसा हो गया है जहां सुबह मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय लोग सो रहे थे तभी अचानक आग की लपटें उठीं और पूरे होटल में धुंआ भर गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल हो गए है।
ALSO READ: कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल
कोलकाता में 3 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 15 घायल
July 23, 2026 2:59 pm
पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आज यानी मंगलवा को कोलकाता में बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल, नॉर्थ कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले पर नजर डालें तो सामने आता है कि मंगलवार सुबह जोड़ाबागान इलाके में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान एक पुरानी बहुमंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इमारत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में करीब तीन परिवार किराए पर रह रहे थे। हादसे के समय कई लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। अचानक मलबा गिरने से वहां फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र में CJP का स्कूल ठीक करो कैंपेन
July 23, 2026 12:52 pm
महाराष्ट्र में ग्रामीण स्कूलों के लिए अपने ग्रुप के 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "यहां के स्कूल प्रिंसिपल नशे की हालत में स्कूल आते थे। हम प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। मुझे जानकारी मिली है कि प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है। हम दो और टीचरों की भर्ती की भी मांग कर रहे हैं। यहां के ग्रामीण तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।"
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का बढ़ा जल स्तर
July 23, 2026 11:24 am
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://x.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ा। <a href="https://t.co/JzI8s2fPqr">pic.twitter.com/JzI8s2fPqr</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://x.com/AHindinews/status/2089625992126214411?ref_src=twsrc%5Etfw">August 18, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
BJP ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया
July 23, 2026 11:00 am
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले BJP ने बड़ा बदलाव करते हुए विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बना दिया है। बता दें कि विनोद तावड़े BJP के राष्ट्रिय महासचिव और राज्यसभा सांसद भी है।
चैतर से मुलाकात करने पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान
July 23, 2026 10:52 am
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान वडोदरा पहुंचे हैं। वहां वह सेंट्रल जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से मुलाकात करेंगे।
July 23, 2026 10:49 am
मध्य प्रदेश में मजदूरों से भरा डंपर और ट्रक की जोरदार टक्कर, 8 की मौत, 32 घायल
July 23, 2026 9:42 am
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर देर रात मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से भीड़ गया जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 32 मजदूर घायल हो गए है।
अंबेडकर कोनासीमा जिले के आठ मछुआरे लापता
July 23, 2026 7:51 am
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले के आठ मछुआरे 3 अगस्त को ओडालारेवु से समुद्र में जाने के बाद लापता हो गए। इस घटना से उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई है
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "नई टीम भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी"
July 22, 2026 9:01 pm
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह नई टीम पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी की एंट्री
July 22, 2026 8:27 pm
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का एलान किया है. इस टीम में नए व पुराने नेताओं को शामिल किया गया है. इस टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, हरीश द्विवेदी, बीएल संतोष, अनिल बलूनी, संजय भाटिया और हिमांग जोशी जैसे नेताओं को शामिल किया गया है.
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट का कर्नाटक को CWMA के आदेश पालन करने का निर्देश
July 22, 2026 8:11 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़ने के संबंध में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
July 22, 2026 7:41 pm
विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "यदि तमिलनाडु की जनता हमारी जिंदगी है, तो किसान हमारी जीवनरेखा हैं. किसानों की आजीविका की रक्षा करना, उनके ऋण भार को कम करना और कृषि को मजबूत करना इस सरकार की सर्वोपरि जिम्मेदारियों में से एक है।"
बाढ़ से प्रभावित 96,842 परिवारों को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता
July 22, 2026 4:55 pm
राज्य में बाढ़ की स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "अब तक बाढ़ से प्रभावित 96,842 परिवारों को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। राज्य सरकार ने इस पर 146.26 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हो सकता है कि हमें बाढ़ से प्रभावित 3,000-4,000 और परिवारों को यह आर्थिक सहायता देनी पड़े।"
रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी फटने से गोदाम में आग
July 22, 2026 4:48 pm
दिल्ली के रघुबीर नगर में एक इमारत की पहली मंज़िल पर बने गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4:42 बजे R-17A, मस्जिद गुरुद्वारा रोड पर हुई। दो लोग बुरी तरह झुलस गए और उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
में वार्ता करने के लिए बुलाया जाता है लेकिन हमारी बात सुनी नहीं जाती- प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक
July 22, 2026 4:45 pm
#WATCH | रांची, झारखंड | JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन | अनशन पर बैठे एक प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने कहा, "आज धरने का 24वां दिन है और मेरी भूख-हड़ताल का 14वां दिन है...स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई है। तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है। लगता नहीं है कि हम ज्यादा दिन तक जिंदा… https://t.co/TZ2TG83bdP pic.twitter.com/KDKnJms5Ov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका सेवाएं निलंबित
July 22, 2026 4:38 pm
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को गंगा का जलस्तर 64.70 मीटर दर्ज किया गया और यह तेजी से बढ़ रहा है।
July 22, 2026 4:34 pm
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में परीक्षा प्रणाली और कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का आरोप लगाया
हरसिमरत कौर ने की सुखबीर बादल पर हमले की एनआईए जांच की मांग
July 22, 2026 3:37 pm

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए चाकू हमले के कुछ दिनों बाद, उनकी पत्नी और पार्टी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से मामले की जांच कराने की मांग की।
तेलंगाना के मंत्री पोन्नम ने प्रधानमंत्री मोदी से की जाति जनगणना में ओबीसी डेटा शामिल करने की मांग
July 22, 2026 3:09 pm
तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से देशव्यापी जाति जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित व्यापक आंकड़े शामिल करने का आग्रह किया है और हाल ही में जारी प्रश्नावली से ओबीसी से संबंधित विशिष्ट प्रश्नों को हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विकासपुरी विधानसभा में दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन
July 22, 2026 2:55 pm
#WATCH | दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा कैंप-5 में दो अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/UAVPHERO8f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
BJP नेताओं ने कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ़ दर्ज कराई शिकायत
July 22, 2026 2:12 pm

#WATCH | मंगलुरु, कर्नाटक: भाजपा नेताओं ने कर्नाटक के उरवा पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ़ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान उनके हाव-भाव को लेकर हुए कथित… pic.twitter.com/6R2MYmqINt
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अटल कैंटीन का किया उद्घाटन
July 22, 2026 1:22 pm
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास अटल कैंटीन का उद्घाटन किया।
गृह मंत्री अमित शाह और CM भजनलाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण
July 22, 2026 12:42 pm
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
पीएम मोदी ने इंस्टग्राम पर शेयर किया वीडियो
July 22, 2026 12:39 pm

कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या
July 22, 2026 12:20 pm
कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद, पूर्वी दिल्ली के DCP राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। AAP विधायक कुलदीप कुमार अस्पताल परिसर के अंदर धरने पर बैठे हैं।
FDA ने शाहरुख खान-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस
July 22, 2026 11:47 am
FDA ने शुक्रवार (14 अगस्त) को बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'च्युइंग इलायची' ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए नोटिस जारी किया। यह विज्ञापन FSSI एक्ट 2006 और इसके संशोधित नियमों का उल्लंघन है।
PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति समेत कई नेता 'सदैव अटल' पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए
July 22, 2026 11:36 am
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।… pic.twitter.com/tCZr7VMHhT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदैव अटल स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि
July 22, 2026 11:07 am
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/e7Rofqbo1Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, हादसे में 1बच्चे की मौत, 2 घायल
July 22, 2026 10:41 am
संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक स्कूल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर 4 मजदूरों की मौत
July 22, 2026 9:03 am
एक तरह देश जहां अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच लखनऊ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां आज यानी शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के वक्त ट्रॉली पर चार मजदूर सवार थे। ट्रॉली पलटने के बाद सभी मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे हुआ।
'आजादी का मतलब सिर्फ सत्ता से मुक्ति नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM योगी
July 21, 2026 8:07 pm
India News Today Live: देश आज यानी 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व और देश के भविष्य को लेकर कई बातें कहीं...
4 की मौत, 5 घायल, रतलाम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
July 21, 2026 7:49 pm
मध्य प्रदेश के रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि परिवार के लोग कार से राजस्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सड़क के पास एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि कार चालक ने ट्रक को ओवेरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के बाद कार सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा, देश 13वीं बार किया संबोधित, आत्मनिर्भरता, युवाओं और महिलाओं को लेकर कही ये बड़ी बात
July 21, 2026 7:09 pm
भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। इस साल का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का अवसर भी मनाया जा रहा है। अपने करीब एक घंटे से ज्यादा लंबे संबोधन में PM मोदी ने देश के विकास, आत्मनिर्भरता, युवाओं, महिलाओं, तकनीक, सुरक्षा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अब भारत छोटे सपनों के साथ आगे बढ़ने वाला देश नहीं है। देश को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे और उन्हें हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।
राहुल गांधी को विशेषाधिकार समिति का नोटिस, अनुराग ठाकुर की शिकायत पर मांगा जवाब
July 21, 2026 7:05 pm
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके एक बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। समिति ने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा है। जवाब देने के लिए उन्हें 28 अगस्त तक का समय दिया गया है। यह मामला बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की शिकायत से जुड़ा है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। अब इसी शिकायत के आधार पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनका पक्ष जानना चाहा है। समिति के सामने राहुल गांधी को तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब देना होगा।
राहुल के बयान पर राजनाथ सिंह का वार
July 21, 2026 7:00 pm
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान को ‘निम्नस्तरीय और निंदनीय’ बताते हुए कहा कि इससे उन्हें व्यक्तिगत पीड़ा हुई। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बादल फटने से मचा हड़कंप, ला-झेकला नाला उफान पर
July 21, 2026 7:00 pm
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बादल फटने की सूचना के बाद हालात बिगड़ गए हैं। तेज बारिश के चलते पिथौरागढ़-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर ला-झेकला नाले का पानी अचानक बढ़ गया और नाला रौद्र रूप में बहने लगा।
कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ़ दर्ज सभी FIR रद्द
July 21, 2026 6:53 pm
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना और 4 अन्य लोगों के खिलाफ़ दर्ज सभी FIR रद्द कर दी हैं। ये FIR 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' (India’s Got Latent) शो में दिव्यांग लोगों के बारे में की गई विवादित और असंवेदनशील टिप्पणियों को लेकर दर्ज की गई थीं।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर ध्यान दिया कि उन्होंने कोर्ट के पहले के निर्देशों का पालन किया है, जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं और दिव्यांग लोगों के लिए शुरू की गई पहलों में योगदान दिया है।
दिल्ली HC को मिली धमकी
July 21, 2026 6:49 pm
15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हईकोर्ट, लाल किला, दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने से हड़कंप मच गया है।
डीटीसी बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत
July 21, 2026 6:34 pm
मयूर विहार फेज-3 में शुक्रवार को डीटीसी बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती
July 21, 2026 5:36 pm
13 अगस्त 2026 की शाम को बेचैनी की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा की जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें AIIMS, दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है।
चमोली में निर्माणाधीन टनल धसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 9 लोगों की मौत, कई घायल
July 21, 2026 4:45 pm
हादसे के बाद टनल में पानी और गाद भर गई है जिसमें अभी तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चमोली में निर्माणाधीन टनल धंसी, 20-25 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, 10 को निकाला गया सुरक्षित
July 21, 2026 3:56 pm
उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी में THDC जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे के बाद टनल के अंदर काम कर रहे मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त सुरंग के अंदर करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक सुरंग का हिस्सा धंसने के साथ ही वहां पानी भी भरने लगा। इससे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया।
चाणक्य 20 दिन कहां गायब हो गए - राहुल गांधी
July 21, 2026 3:37 pm
आज कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी रचनात्मक कांग्रेस सम्मलेन में अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने संसद सत्र के दौरान अमित शाह के गैरमौजूद होने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चाणक्य (अमित शाह) 20 दिन से कहां गायब हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि वे कायरों की तरह बर्ताव कर रहे हैं.
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी
July 21, 2026 3:33 pm
न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 13, 2026
CM फडणवीस ने दिया सुखबीर बादल पर हमले की जांच के आदेश
July 21, 2026 2:38 pm
महाराष्ट्र के नांदेड़ में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरूद्वारे के पास निहंग ने कृपाण से हमला किया। इस हमले में उनके हाथ पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हमले की जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली में बारिश
July 21, 2026 2:10 pm
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
वीडियो सरोजिनी नगर मार्केट से है। pic.twitter.com/rE1Ji1EJQh
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
July 21, 2026 2:07 pm
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने दिल्ली स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। pic.twitter.com/sLhs9W99cZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर की भर्ती परीक्षा पर रोक
July 21, 2026 8:55 am
पंजाब में फार्मासिस्ट ऑफिसर की भर्ती परीक्षा इन दिनों बड़े विवादों में घिरी हुई है। परीक्षा में पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इन तमाम विवादों और आरोपों को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई तक चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति (सिलेक्शन या जॉइनिंग) की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।
मॉर्निंग वॉक कर रहे कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या
July 21, 2026 8:55 am
#WATCH हाजीपुर, बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
SP शुभंक मिश्रा ने बताया, "2 बाइक पर करीब 4 लोगों ने फायरिंग की है। बॉडी देखकर लग रहा है कि 4 गोली लगी है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। डेढ़ महीने… pic.twitter.com/5ZmjhJ8kgC
लाल किले ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा,
July 20, 2026 3:53 pm
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुआ आतंकी हमला अल-कायदा (AQIS) ने कराया था। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने तैयार की है।
सुबह सुबह कांपी लेह में धरती, 5.5 तीव्रता का आया जोरदार भूकंप
July 20, 2026 3:53 pm
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके सुबह करीब 6 बजे आए और तीव्रता 10 किलोमीटर की गहराई पर थी।
पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया ISI से जुड़ा पाकिस्तानी जासूस
July 20, 2026 2:45 pm
पश्चिम बंगाल एसटीएफ (STF) ने पाकिस्तान के संदिग्ध ISI एजेंट वहाब आलम उर्फ राणा रऊफ को उत्तर 24 परगना के हाबरा से गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे बारासात कोर्ट में पेश किया गया।
कर्नाटक सरकार ने तंबाकू और गुटखा किया बैन
July 20, 2026 2:15 pm
कर्नाटक सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि के लिए लागू रहेगी।
Read More: https://www.punjabkesari.com/india-news/karnataka-gutkha-tobacco-ban-sale-manufacturing-one-year/
NEET-UG पेपर लीक: 13 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
July 20, 2026 1:22 pm
राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले में 13 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट का संज्ञान लिया है। CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने आरोप तय करने पर बहस सुनने के लिए मामले को कल के लिए सूचीबद्ध किया है।
चीनी घुसपैठ को लेकर रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की अहम् रणनीतिक मीटिंग
July 20, 2026 12:06 pm
अरुणाचल प्रदेश में सीमा से जुड़े घटनाक्रमों और सुरक्षा हालात के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में सीमा की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने
July 20, 2026 8:59 am
हाल ही में कानपुर के स्वरूपनगर स्थित एसबीआई (SBI) बैंक से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला का आरोप है कि उसके बैंक के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी हो गया है।
देश की नई पीढ़ी इस किताब को पढ़ें काफी कुछ सीखने को मिलेगा- पीएम मोदी
July 20, 2026 8:02 am
PM मोदी ने किया रामनाथ कोविंद की आत्मकथा किताब का विमोचन
July 20, 2026 8:02 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ़, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया।
खराब मौसम की वजह से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट
July 19, 2026 2:11 pm
वाराणसी में खराब मौसम की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मुंबई से वाराणसी आने वाली उड़ान (1:55 बजे) और अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली उड़ान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश
July 19, 2026 2:11 pm
सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) को उन लोगों की अपील के निपटारे की जानकारी देने का निर्देश दिया है, जिनके नाम पश्चिम बंगाल में ECI की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ECI को नोटिस भी जारी किया है। यह नोटिस कांग्रेस (INC) नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर जवाब मांगने के लिए जारी किया गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल के हर ब्लॉक में SIR ट्रिब्यूनल बनाने और अपीलों का समय पर निपटारा करने की मांग की गई है।
SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा- अभिनेता प्रकाश राज का बड़ा दावा
July 19, 2026 8:30 am
अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से उनका वोटिंग अधिकार छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ और उन्होंने यहीं पढ़ाई की है। प्रकाश राज ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि यह एक अच्छा मजाक है, इसे जारी रखें।
सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा
July 19, 2026 8:30 am
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में पहुंचीं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत अलग-अलग दलों के कई नेता और सांसद भी रिसेप्शन में मौजूद रहे। राजनीतिक मतभेदों से अलग इस समारोह में नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में हैं।
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के 27 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन
July 19, 2026 8:30 am
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने मछुआरे के घर का किया दौरा
July 18, 2026 8:10 pm
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने 26 साल के मछुआरे गौतम कृष्णा के घर का दौरा किया। नींदाकारा के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव के साथ हुए एक हादसे के बाद गौतम लापता हो गए थे।
भारत के हाई कमिश्नर ने बांग्लादेश के PM से की मुलाकात
July 18, 2026 6:43 pm
ढाका में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के PM तारिक रहमान से मुलाकात की।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM योगी
July 18, 2026 2:09 pm
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री
July 18, 2026 1:38 pm

अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है।
जेपीएससी-जेएसएससी के छात्रों की मांग
July 18, 2026 1:31 pm

विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी के छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को पूरी तरह से नहीं माना है।
गुजरात में छात्र के साथ बलात्कार
July 18, 2026 12:17 pm

अहमदाबाद के आनंदनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रात को छत पर एक छात्र के साथ बलात्कार के मामले में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड में आज छात्र प्रदर्शनकारियों का विधानसभा मार्च, धारा 163 लागू,
July 18, 2026 11:30 am
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं के लीक होने के विरोध में छात्र प्रदर्शनकारी आज रांची में 'विधान सभा घेराव' मार्च निकालने वाले हैं
बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए CM सम्राट के 4 बड़े फैसले
July 18, 2026 10:25 am
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा असरदार, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए 4 अहम पहल की घोषणा की। इन उपायों में अच्छी शिक्षा के लिए एक खास समिति, परीक्षा प्रणाली में सुधार, मंत्रियों और छात्रों को शामिल करने वाले खास आउटरीच कैंप और छात्रों के कल्याण के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन शामिल है।
रांची प्रोटेस्ट के छात्रों और सरकारी अधिकारियों में तीसरा राउंड की बातचीत
July 18, 2026 10:18 am

JPSC-JSSC उम्मीदवारों और सरकारी अधिकारियों के बीच बातचीत का तीसरा राउंड | बैठक से पहले अधिकारी रांची के स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे। स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है।
JLKM के विधायक जयराम महतो एक दिन के अनशन पर बैठे
July 18, 2026 9:55 am
JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के विधायक जयराम महतो एक दिन के अनशन पर बैठे हैं।
छात्रों से मिलने पंहुचा भाजपा का एक प्रतिनिधिमंड
July 18, 2026 9:39 am
झारखंड: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा, जहां JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची में प्रदर्शनकारियों की मेडिकल टीम ने की जांच
July 18, 2026 9:24 am
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों की मेडिकल टीम ने जांच की।
दिल्ली में भारी बारिश के बाद बढ़ा यमुना का जलस्तर
July 17, 2026 7:15 pm
प्रयागराज में छात्रों से राहुल गांधी का संवाद, बोले- सिर्फ सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं
July 17, 2026 5:15 pm
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों से संवाद करते हुए युवाओं के भविष्य, रोजगार और उनकी भूमिका पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री या सर्टिफिकेट हासिल कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर मिलना भी जरूरी है। राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि वह मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, दर्द, डेटा और दौलत। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को समझना, उनके आंकड़ों को देखना और देश की आर्थिक ताकत में उनकी हिस्सेदारी पर बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसके युवा और आम नागरिक हैं।
पीएम मोदी और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, यूपी की सियासत पर बढ़ी हलचल
July 17, 2026 5:11 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सरकार और पार्टी संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी बातचीत हुई।
AIIMS दिल्ली में महिला मरीज से गलत व्यवहार, सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह नौकरी से बर्खास्त
July 17, 2026 5:07 pm

India News Today Live: AIIMS नई दिल्ली ने एक महिला मरीज़ के साथ गलत व्यवहार की शिकायत के बाद धनंजय सिंह नाम के सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है। AIIMS ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी पर भी जुर्माना लगाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
IIT Delhi Convocation 2026: IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे
July 17, 2026 2:00 pm

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री मिलने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्रों से देश के विकास में योगदान देने की अपील की .
JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से सरकार की डेढ़ घंटे वार्ता
July 17, 2026 12:49 pm
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। सरकार और अभ्यर्थियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। वहीं, अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Himachal Pradesh Chamba Bus Accident: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 3 की मौत, कई घायल
July 17, 2026 11:37 am
हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में सड़क का एक दुखद हादसा हुआ है। बैरागढ़-चंबा रोड पर देविकोठी के पास चालुज मोड़ पर लगभग 22 यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या घटी
July 17, 2026 11:37 am
खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। यात्रा स्थगित होने के कारण जम्मू में तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है। अधिकारियों की ओर से मौसम में सुधार के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने को लेकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
Salman Khan House Police Constable Death: सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी की मौत
July 17, 2026 11:15 am
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय मुंबई पुलिस कांस्टेबल गणेश रायते के रूप में हुई है। वह सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत भाभा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।
Badrinath Temple donation theft: बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी केस में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
July 17, 2026 11:06 am
बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो जोशीमठ में जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड के लम बगड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट में सिक्योरिटी गार्ड था। CCTV फुटेज की जांच में वह थाली भेंट काउंटिंग रूम में संदिग्ध गतिविधियां करता दिखा। पुलिस ने उसके पास से नकदी और जेवर बरामद किए हैं।
Arunachal Pradesh official map: भारत का चीन को करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थान आधिकारिक नक्शे में शामिल
July 17, 2026 11:04 am

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को अपने आधिकारिक नक्शे में शामिल किया है। इनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित लोंग जू भी शामिल है। लोंग जू 1959 में भारत-चीन के शुरुआती टकराव वाले इलाकों में रहा है, जब चीनी सेना ने यहां प्रवेश किया था।
Rishabh Pant Pushkar Dhami: ऋषभ पंत ने पुष्कर धामी से मांगी जमीन, बोले- 3 साल हो गए, अभी तक नहीं मिली
July 16, 2026 8:24 pm
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से जमीन खरीदने में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि ," नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का रहने वाला होने के नाते, मुझे यहाँ आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन लेने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। एक ज़मीन तो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था, लेकिन अब मैं सब कुछ छोड़कर अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं, अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतज़ार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई तोहफ़ा मिलना बहुत अच्छा होगा, लेकिन अगर आप इजाज़त दें तो मैं सरकारी दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ ताकि कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बना सकूँ। कृपया मदद करें। सच कहूँ तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह कैसे करूँ।"
अमित शाह पेश करेंगे FCRA संशोधन बिल?
July 16, 2026 7:20 pm
FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर संसद में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 10 से 12 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। ऐसे में अमित शाह के बिल पेश करने की संभावना के बीच सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। विपक्ष बिल के प्रावधानों पर सरकार को घेर सकता है।
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुए जानलेवा सड़क हादसे पर CM ने जताया दुख
July 16, 2026 2:29 pm
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुए जानलेवा सड़क हादसे पर दुख जताया और ज़िला प्रशासन को घायलों के तुरंत इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अगर ज़रूरत हो, तो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटरों में एयरलिफ्ट करके ले जाया जाए।
नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला पुलिस कस्टडी में
July 16, 2026 1:49 pm
छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर कथित तौर पर स्याही फेंकने वाले आदमी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है।
AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
July 16, 2026 1:49 pm
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा, "20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया; जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी?"
मुंबई मेट्रो और कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
July 16, 2026 12:23 pm
पुलिस ने बताया कि आज BMC मेयर के ऑफिस, मुंबई मेट्रो और कई स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिथुन चक्रवर्ती मिलने पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी
July 16, 2026 11:19 am

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बारिश के चलते गुरुग्राम के कई इलाकों में भरा पानी
July 16, 2026 11:15 am
दिल्ली-NCR क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार बारिश की वजह से हरियाणा के गुरुग्राम शहर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश का पानी कई प्रमुख सड़कों और रिहायशी इलाकों में भर गया, जिससे पानी की निकासी ठप हो गई। जलभराव की इस गंभीर स्थिति के चलते वाहन चालकों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन स्थिति से निपटने और पानी निकलवाने के लगातार प्रयास कर रहा है।
राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोग हिरासत में
July 16, 2026 10:00 am
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे साधुओं और अन्य लोगों को हिरासत में लिया।
चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां
July 16, 2026 10:00 am
झारखंड में आज छात्रों का विधानसभा मार्च, एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील
July 16, 2026 8:13 am
झारखंड में छात्र संगठन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं के लीक होने के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए आज राज्य विधानसभा की तरफ मार्च करेंगे।
तरुण तेजपाल ने कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई
July 16, 2026 8:13 am
तरुण तेजपाल ने फैसले पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि उनके पास बेगुनाह साबित होने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन कोर्ट ने उन पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली HC से झटका
July 15, 2026 7:38 pm
पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुशील कुमार साल 2021 में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपी हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी थी।
अबान अहमद के साथियों को अस्पताल ले जाया जा रहा है
July 15, 2026 4:41 pm
अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर अंतरिम रोक
July 15, 2026 8:04 am
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी में सरकारी ज़मीन के एक बड़े हिस्से से जुड़े कथित घोटाले के मामले में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।
अदालत दोपहर 2:30 बजे सज़ा की अवधि तय करेगी- गोवा पुलिस
July 15, 2026 8:04 am
Jammu Kashmir: वाहन दुर्घटना में चार अमरनाथ यात्री घायल
July 14, 2026 7:57 pm
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहारा के पास अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार तीर्थयात्री घायलघायल हुए हैं।
यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल दोषी करार
July 14, 2026 5:01 pm
बॉम्बेहाई कोर्ट की गोवा बेंच ने यौन उत्पीड़न मामले में 'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को दोषी करार कर दिया है और यह मामला नवंबर 2013 का है।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद जलभराव
July 14, 2026 12:29 pm

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अचानक ढ़हा मकान, परिवार के 6 लोगों की मौत
July 14, 2026 11:46 am
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार का एक सदस्य जिंदा बचा है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JPSC विवाद पर बातचीत को तैयार सरकार, CM का संदेश; छात्रों से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल बुलाया
July 14, 2026 10:38 am
झारखंड में JPSC को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच सरकार ने बातचीत के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से संदेश भेजा गया है, जबकि रांची के एसडीएम धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की अपील की। सरकार समाधान निकालने की कोशिश में जुटी है।
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह को बड़ी राहत, शिकायतकर्ता ने वापस ली FIR
July 14, 2026 8:17 am
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग (रुचिका सिंह) को बड़ी राहत मिली है। शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने अपनी FIR वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि नाबालिग की सार्वजनिक माफी और बच्चों को माफ किए जाने के बाद उन्होंने शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया।
India News Today Live: झारखंड में देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, CM हेमंत सोरेन बोले- हमारी सरकार छात्रों के साथ
July 14, 2026 8:17 am
झारखंड में देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ दिया है वह 4 दिन से भूखे-प्यासे अनशन पर बैठे थे और सोनम वांगचुक से बात करने के बाद अपना अनशन पानी पीकर तोड़ दिया है।
RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर रखा स्थिर
July 13, 2026 4:04 pm
भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कर दिया है और केंद्रीय बैंक ने इस बार भी रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। यह लगातार चौथा मौका है, जब आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
झारखंड प्रोटेस्ट में छात्रों को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन
July 13, 2026 3:01 pm
झारखंड में लगभग 12 दिनों से जारी प्रोटेस्ट में अब सोनम वांगचुक की एंट्री हो गई है और छात्रों को अब सोनम वांगचुक का समर्थन मिला है।
उत्तराखंड में भारी बारिश, देहरादून में सभी स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के दिए निर्देश
July 13, 2026 3:01 pm
उत्तराखंड में जारी मूसलाधार बारिश का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर बह रहे हैं
उदयनिधि स्टालिन ने लगाया आरोप
July 13, 2026 2:32 pm

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सोफा मॉडल सरकार, जो किसानों की परेशानी दूर करने में असमर्थ है, ने मुझे केवल वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गिरफ्तार किया है।
इथेनॉल को लेकर AAP सांसद ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
July 13, 2026 2:18 pm
हम प्रधानमंत्री को अर्जी देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे इथेनॉल पर चर्चा करें- सौरभ भारद्वाज
July 13, 2026 12:03 pm
जनता में गुस्सा है कि हमनें मुख्यमंत्री किसे बनाया और उन्होंने किसको बना दिया- अनंत कुमार सिंह
July 13, 2026 11:50 am
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह का बयान सामने आया है।
असम में CRPF जवान ने 2 साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
July 13, 2026 11:12 am
असम के नागांव जिले में सीआरपीएफ (CRPF) की 34वीं बटालियन के कैंप में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
राजस्थान में 25 लाख रुपए में बिका JEN एग्जाम का पेपर, जल संसाधन विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार
July 13, 2026 11:05 am
राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जूनियर इंजीनियर संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020-2021 में हुई पुनर्परीक्षा का लीक प्रश्नपत्र 25 लाख रुपए में खरीदने के आरोप में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है।
बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत कुमार की बड़े मार्जिन से जीत
July 13, 2026 10:55 am
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत कुमार ने जीत हासिल कर दी है. बता दें उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया है. इस बीच उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर का उपचुनाव गली और नाली के मुद्दे पर नहीं लड़ा गया था। बल्कि, बांकीपुर की जनता ने भाजपा के नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार में वह सम्राट चौधरी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए।
दतिया उपचुनाव नतीजों में कांग्रेस की बढ़त का जश्न
July 13, 2026 8:07 am
मांजलपुर में बीजेपी की जीत
July 13, 2026 8:04 am
गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल ने 55481 वोटों के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों से हराया है।
मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त पर BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
July 12, 2026 2:02 pm

11621 वोटों प्रशांत किशोर आगे
July 12, 2026 1:57 pm
बांकीपुर उपचुनाव की 20वें राउंड की काउंटिंग शुरू होने के बाद प्रशांत किशोर ने 11621 वोटों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार हैं।
प्रशांत किशोर सबसे आगे
July 12, 2026 12:46 pm

बांकीपुर में 12वें राउंड की गिनती भी हो गई है। सबसे आगे प्रशांत किशोर चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर भाजपा और RJD तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
प्रशांत किशोर के वोटों में सबसे आगे निकलने पर जश्न
July 12, 2026 12:32 pm
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर आगे
July 12, 2026 11:05 am
बिहार के बांकीपुर में आठवें राउंड की गिनती शुरू हो चुकी। प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 11081 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार हैं।
Datia By-Election Result 2026: दतिया में 5वें राउंड की गिनती में कांग्रेस आगे
July 11, 2026 7:12 pm
मध्य प्रदेश के दतिया में 5वें राउंड की गिनती शुरू हो गई है। इसमें कांग्रेस के घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे चल रहे हैं।
3811 वोटों से आगे हुए प्रशांत किशोर
July 11, 2026 4:50 pm
बांकीपुर में सातवें राउंड की गिनती शुरू हो चुकी और प्रशांत किशोर 3811 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 9689 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार हैं।
छठे राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे
July 11, 2026 2:25 pm
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के छठे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। 3451 वोटों से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं।
दतिया में तीसरे राउंड की गिनती कांग्रेस आगे
July 11, 2026 2:02 pm
दतिया में तीसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है और अब कांग्रेस के घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मंज़लपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आगे
July 11, 2026 1:42 pm
गुजरात के मंज़लपुर उपचुनाव में 7 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई पटेल 12,401 वोटों से आगे हैं।
दतिया में दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार आगे
July 11, 2026 1:39 pm
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे
July 11, 2026 1:34 pm
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के चौथे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। पहले नंबर पर जान सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर हैं।
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण बरी
July 11, 2026 11:25 am
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले से बरी कर दिया है। कोर्ट ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।
Datia By-Election Result 2026: दो राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आगे
July 11, 2026 10:21 am

चुनाव आयोग के अनुसार, दतिया उपचुनाव की मतगणना के दो राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं।
Bankipur By-Election Result 2026: दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर आगे
July 11, 2026 9:32 am

बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के दूसरे राउंड के नतीजे सामने आए हैं। पहले नंबर पर जान सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के नीरज कुमार हैं।
समस्तीपुर- सहरसा यात्री ट्रेन में लगी आग
July 11, 2026 8:22 am

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर- सहरसा यात्री ट्रेन संख्या 63344 के इंजन और एक डिब्बे में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई।
कौन जीतेगा बांकीपुर, आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
July 11, 2026 8:15 am

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे एएन कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने पर पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी।
पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेस में मारपीट, चाक़ू लेकर पहुंचा हमलावर
July 10, 2026 5:41 pm
लोकसभा सांसद पप्पू यादव के घर आज भारी हंगामा देखने को मिला जब कांफ्रेस के दौरान उनके घर पर एक हमलावर चाक़ू लेकर पहुंच गया. पप्पू यादव का इसे लेकर बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है. बता दें वे बीते दिनोंचंदा चोरी मामले को लेकर संसद में भगवा पहन कर प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे. जहां उन पर कथित तौर पर सनातन धर्म का मजाक उड़ाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास मिला बम बनाने का फार्मूला
July 10, 2026 3:38 pm
अयोध्या के राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यहां लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र सरफराज के पास से बम बनाने का लिखा हुआ फार्मूला मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने परिसीमन पर राहुल गांधी ने दिया बयान
July 10, 2026 3:38 pm
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया से कई राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हित कमजोर होंगे। इस पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मेदांता में बाल हृदय जांच शिविर के तहत अब तक 574 बच्चों का इलाज
July 10, 2026 2:09 pm

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेदांता अस्पताल में आयोजित बाल हृदय जांच शिविर का दौरा किया। उन्होंने कहा, "बाल हृदय योजना के अंतर्गत मेदांता अस्पताल ने हृदय जांच शिविर का आयोजन किया है। 2021 में जब मेरे पिता नीतीश कुमार तत्कालीन मुख्यमंत्री थे, तब इसकी शुरुआत की गई थी। अब तक मेदांता ने 574 बच्चों का इस योजना के तहत इलाज किया है।"
सिल्वर मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
July 10, 2026 2:03 pm
कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव दिल्ली पहुंची
July 10, 2026 12:41 pm
कॉमनवेल्थ गेम्स की 53 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा, "मुझे बहुत खुशी और अच्छा लग रहा है कि सभी लोग मेरा स्वागत करने आए हैं।"
असम में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए पहुंचे रणदीप हुड्डा
July 10, 2026 12:18 pm

बॉलीवु़ड के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने असम के शिवसागर जिले के निमाइजन इलाके में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। संकट की इस घड़ी में अभिनेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को काफी संबल मिला, और उन्होंने इस मानवीय कार्य के लिए रणदीप हुड्डा की जमकर सराहना की।
युवा नशे की लत से दूर रहे- PM Modi
July 10, 2026 12:07 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा, "आज हम सब एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं... आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं वो अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और सबसे बड़ी बात है कि ये राष्ट्र के लिए है।" #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा, "आज हम सब एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं... आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं वो अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और… pic.twitter.com/V93dehrjqh — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2026
राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज पर बोले TMC सांसद
July 10, 2026 11:26 am
पश्चिम बंगाल के TMC सांसद सौगत रॉय ने वाराणसी पुलिस द्वारा राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज करने का विरोध किया। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया।
आने वाले 100 रविवार नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे- PM Modi
July 10, 2026 8:09 am
कांवड़ यात्रा के चलते मुजफ्फरनगर में 3 से 10 अगस्त तक सभी स्कूल बंद
July 9, 2026 5:53 pm
कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात व्यवस्था को देखते हुए मुजफ्फरनगर प्रशासन ने 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
पाकिस्तान: ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन
July 9, 2026 3:22 pm
पाकिस्तान में स्थित 8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक चोटी पर हुए भीषण हिमस्खलन में दुनिया के मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) की मौत हो गई। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी कंपनी एलीट एक्सपेड ने की है। कंपनी के अनुसार, हादसे के बाद अब तक निर्मल पुर्जा का शव बरामद नहीं हो सका है। इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कंपनी ने उनके साथ जान गंवाने वाले पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग और निमा शेरपा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह हादसा पर्वतारोहण जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
पुणे में NSA अजित डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार
July 9, 2026 1:10 pm
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने और लंबे समय तक राष्ट्रीय हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया।
आंध्र प्रदेश पहुंचे PM मोदी, भोगपुरम में किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
July 9, 2026 12:47 pm
PM मोदी आज आंध्र प्रदेश दौरे पर है और आज विजयनगरम जिले में बने भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। बता दें कि 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत पर बना है
जम्मू के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, 2 की मौत
July 9, 2026 12:14 pm
आतंकियों ने कुलगाम जिले के केलम गांव में दो मजदूरों का नाम पूछा और करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई थी और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 209 रुपये तक घटे रेट
July 9, 2026 11:47 am
19 KG वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट घटा दिए है और दिल्ली में आज 202 रुपये तक घट गए है, कोलकाता में 209 रुपये पहुंच गई है लेकिन घरेलू सिलेंडर के रेट नहीं घटाए गए है।
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मलबे से मिले सभी शव, मरने वालों की संख्या पहुंची 10
July 9, 2026 11:26 am

महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राहत और बचाव दल ने मलबे से सभी शव बरामद कर लिए हैं। प्रशासन के अनुसार रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अंकित शर्मा मर्डर केस में ताहिर हुसेन समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
July 9, 2026 10:58 am
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में ताहिर हुसेन समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
प्रोटेस्ट में शामिल रुचिका सिंह पर FIR दर्ज करना गलत- CJP नेता सौरव दास
July 9, 2026 8:41 am
1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे पीएम मोदी
July 9, 2026 8:41 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में वह ₹17,900 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कर्नाटक के मैसूर में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद कल्चरल यूथ सेंटर 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन करेंगे।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मी गिरफ़्तार
July 9, 2026 8:41 am
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा
July 8, 2026 9:01 pm
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस, सभी 14 आरोपी 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर
July 8, 2026 4:04 pm
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 3 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक के पूरे नेटवर्क, अन्य संदिग्धों की भूमिका और तकनीकी सबूत जुटाने में लगी हैं। मामले की जांच लगातार जारी है।
हॉकी टीम की जर्सी के केसरिया रंग होने पर बोले अजय राय
July 8, 2026 2:32 pm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के केसरिया रंग पर बयान देते हुए कहा है कि जब से यह सरकार आई है, तब से हर चीज का नाम बदला जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि खेल की भावनाओं के बीच ये सब नहीं आना चाहिए।
जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद करने की अफवाह झूठी- दिल्ली पुलिस
July 8, 2026 1:10 pm
सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शनों के लिए बंद कर दिया गया है। ये दावे पूरी तरह से गलत, गुमराह करने वाले और बिना किसी सच्चाई के हैं। आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया जाता है कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और अधिकृत प्रदर्शनों के लिए एक सक्रिय और अधिकृत जगह बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उसके पालन में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार, इस जगह पर अधिकतम 1,000 लोगों को अनुमति दी जा सकती है। यह अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा औपचारिक आवेदन करने पर सक्षम अधिकारी द्वारा दी जाती है, और इसके लिए तय नियमों और शर्तों का पालन करना ज़रूरी होता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें या उसे न फैलाएं और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें: दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी
July 8, 2026 12:31 pm

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस साल की कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारी कर ली है। DGP ऑफिस में 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से ट्रैफिक और सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।
मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है- सोनम वांगचुक
July 8, 2026 11:28 am
कांग्रेस जब हारती है तो ऐसे ही आरोप लगाती है- नरोत्तम मिश्रा
July 8, 2026 10:44 am
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोगों ने दतिया के विकास और भाजपा की जीत के लिए कमल का बटन दबाया है। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हार के डर से कांग्रेस ऐसे निराधार आरोप लगाती है, जो उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है।
भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच तीखी झड़प
July 8, 2026 10:22 am
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान शुरुआती दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में 4.61% मतदान दर्ज किया गया, इस दौरान बूथ पर्ची बांटने और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच तीखी झड़प व हंगामा हुआ।
भोपाल में किसानों का धरना खत्म, मूंग खरीद पर बनी बात, ई-टोकन व्यवस्था भी हटाई
July 7, 2026 3:22 pm
मध्य प्रदेश में किसानों का धरना अब खत्म हो गया है और सरकार ने करते हुए बताया कि MSP पर मूंग की फसल की खरीद सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है और उर्वरक बांटने के लिए ई-टोकन प्रणाली को हटा दिया गया है।
तीन राज्यों में उपचुनावों के लिए आज मतदान शुरू
July 7, 2026 2:20 pm
बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है।
जिहोने पेलेट गन चलाई उन पर एक्शन हो - राहुल गांधी
July 7, 2026 1:46 pm

राहुल गाँधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए वे जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा या तो उनके कहने पर लाठीचार्ज व पेलेट गन चली या गृहमंत्रालय को पता नहीं था. उन्होने मांग की है कि जिन्होंने पेलेट गन चलाई है उन पर एक्शन लिया जाए.
छात्रों को नुकीली लाठियां मारी गईं - प्रेस कांफ्रेस में राहुल गाँधी
July 7, 2026 1:11 pm
राहुल गांधी आज पूरे दिन चर्चाओं में रहे. दिन में सदन में उन्होंने अपनी बात रखी. और अब संसद में पूरी बात न होने के चलते वे प्रेस कांफ्रेस कर रहे हैं. उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेस शुरू
July 7, 2026 12:16 pm
राहुल गांधी आज पूरे दिन चर्चाओं में रहे. दिन में सदन में उन्होंने अपनी बात रखी. और अब संसद में पूरी बात न होने के चलते वे प्रेस कांफ्रेस कर रहे हैं.
SFI की जॉइंट सेक्रेटरी के खिलाफ जारी किए गए वारंट पर रोक
July 7, 2026 11:14 am
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने SFI की जॉइंट सेक्रेटरी आइशी घोष के खिलाफ पहले जारी किए गए गैर-जमानती वारंट (NBW) पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन में 2021 में दर्ज एक मामले में उनके खिलाफ 11 अप्रैल को NBW जारी किया था।
गुरु पूर्णिमा पर वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची CM रेखा गुप्ता
July 7, 2026 10:44 am

बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था- अभिजीत दिपके
July 7, 2026 8:20 am
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। ये बच्चे अपने भविष्य के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। अगर सरकार बच्चों को यूं ही परेशान करती रही, तो हमें एक बार फिर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था, जो बेहद शर्मनाक है। सरकार को इसके लिए शर्म आनी चाहिए।"
केरल BJP अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना
July 7, 2026 8:20 am
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को छात्र प्रदर्शनकारियों के संदर्भ में बात करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से कहा कि वे सोच-समझकर तय करें कि किसका समर्थन करना है। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास की उमर खालिद से जुड़ी एक पुरानी पोस्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें सौरव दास और उमर खालिद साथ नजर आ रहे हैं।
असम का नेपालीखुटी इलाका नदी के बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित
July 6, 2026 6:45 pm
राजस्थान में खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन
July 6, 2026 4:49 pm
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के ठीकरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह सेंट पॉल स्कूल की एक वैन खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में सवार बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे।
असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई
July 6, 2026 4:23 pm
असम में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। अब शिवसागर जिले से सात और लोगों की मौत की खबर मिली है। बाढ़ से 622 गांवों में 3,32,639 लोग प्रभावित हुए हैं।
J-K के उरी सेक्टर में LoC के पास बड़ा हादसा, लैंड माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल
July 6, 2026 3:46 pm
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लैंड माइन ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना गश्त के दौरान हुई। घायल जवानों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
मानसून सत्र के गतिरोध के बीच अमित शाह की बड़ी बैठक, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल रहे मौजूद
July 6, 2026 3:44 pm
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवनियुक्त शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक अहम बैठक की। यह हाई-लेवल बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान जारी राजनीतिक गतिरोध और शिक्षा मंत्रालय से जुड़े हाल के घटनाक्रमों को लेकर बुलाई गई। बैठक में मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा, ₹2500 वाली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी
July 6, 2026 3:19 pm

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए लक्ष्मी योजना को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
ट्विशा शर्मा मौत मामला, गिरीबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी
July 6, 2026 2:41 pm
ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी गिरीबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हैं, जबकि अगली सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी।
जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
July 6, 2026 1:20 pm
CJP प्रोटेस्ट के दौरान जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के कथित लाठीचार्ज मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने सुनवाई के दौरान कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 30 लोग घायल
July 6, 2026 11:48 am
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया जहां 50 अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे लगभग 30 यात्री घायल हो गए।
दिल्ली में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
July 6, 2026 10:56 am
बारिश ने मौमस का मिजाज बदल दिया है। IMD के अनुसार 28 और 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
July 6, 2026 10:55 am

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में दान की कथित हेराफेरी मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नई एसआईटी का गठन कर दिया गया है। कोर्ट ने जांच को और मजबूत बनाने के लिए टीम में फोरेंसिक ऑडिटर (CA) शामिल करने की सलाह दी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
सोनम वांगचुक राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
July 6, 2026 7:55 am
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि घर लौटने से पहले वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. ऐसे में वो अभी राजघाट पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
CJP के बाद अब E20 जनता पार्टी भी उतरी मैदान में, संसद मार्च का ऐलान
July 6, 2026 7:49 am
जनता पार्टी इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) के विरोध के कारण तेज़ी से चर्चा में आ रही है। पार्टी ने संसद तक मार्च करने की घोषणा की है और E0 पेट्रोल का विकल्प देने की मांग कर रही है। सोशल मीडिया पर पार्टी का समर्थन आधार बढ़ रहा है।
Supreme Court on Delhi Police Lathi Charge: दिल्ली पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
July 5, 2026 7:18 pm
बीते दिन हुए छात्र आंदोलनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद काफी बढ़ा हुआ है इसी बीच आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। SC ने कहा कि मात्र आंदोलन होने के आधार पर आप लाठीचार्ज नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि पुलिस की तरफ से अंधाधुंध या अधिक बल प्रयोग के आरोपों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
siwan sit member abhishek patel suspended: AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
July 5, 2026 6:52 pm
बिहार के सिवान ज़िले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान SIT सदस्य अभिषेक पटेल का प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होने और घटना की पुष्टि होने के बाद, पुलिस प्रशासन ने सख़्त कदम उठाते हुए अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया है। उन पर प्रदर्शन के दौरान लगभग छह राउंड गोली चलाने का आरोप है।
असम में बाढ़ से 68 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित, राहत और बचाव अभियान जारी
July 5, 2026 5:32 pm
राहत और बचाव कार्य में लगी टीमें प्रभावित लोगों तक बिना किसी बाधा के पीने का पानी, खाना, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचा रही हैं। बता दें कि अभी तक बाढ़ में 68 लोगों की मौत हो गई है और 7 लाख लोग प्रभावित हुए है।
जट का कम से कम 5 प्रतिशत खर्च स्थानीय चीजों की खरीददारी पर करें
July 5, 2026 5:32 pm
PM मोदी ने देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर आप कहीं यात्रा पर या घूमने जाएं तो हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने पूरे बजट का कम से कम 5 प्रतिशत खर्च स्थानीय चीजों की खरीददारी पर करें।
July 5, 2026 4:40 pm
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया और कहा कि उन्होंने सभी विवरणों की समीक्षा शुरू कर दी है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किया 2028 कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
July 5, 2026 4:37 pm
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने 2028 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने ऐसा सेहत का हवाला देकर बताया है. और कहा कि 2028 तक वे 82 साल के हो जाएंगे. उन्होंने कहा अब जोश और उत्साह से काम करना मुश्किल है. https://x.com/siddaramaiah/status/2081304664633671915?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2081304664633671915%7Ctwgr%5Eebf4dbe4736e7d727d28777bca3702bba56ac9cb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fsiddaramaiah-will-not-contest-the-2028-karnataka-assembly-elections-3165968
बार-बार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है- तेजस्वी यादव
July 5, 2026 3:10 pm
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीट (NEET) का पेपर कोई पहली बार लीक नहीं हुआ है, बल्कि यह हर बार लीक होता है और इससे बार-बार छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। हमने इसके खिलाफ कई बार आवाज़ उठाई, लेकिन मौजूदा सरकार ने छात्रों से कोई बात नहीं की। तेजस्वी यादव ने अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे छात्रों के हौसले की तारीफ की।
पीएम मोदी की सबसे बड़ी प्राथमिकता नागरिकों की संतुष्टि, छात्र हित- मनोज तिवारी
July 5, 2026 2:33 pm
पीएम मोदी ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील
July 5, 2026 2:25 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आज का लगाया एक छोटा सा पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और सुंदर भविष्य की विरासत बन सकता है। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आज देशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस भावना से जुड़ता है, तो बहुत सुंदर और प्रेरक उदाहरण सामने आते हैं।"
इस वर्ष भी हमें हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है- PM Modi
July 5, 2026 1:55 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कहा, "कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है। इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं। पिछले कुछ वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है...इस वर्ष भी हमें हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है..."
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित
July 5, 2026 12:13 pm

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच कर रही नई SIT में IG किरण एस, DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया है। पुरानी SIT में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और स्पेशल सेक्रेटरी (फाइनेंस) नील रतन कुमार शामिल थे।
सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- नकल माफिया सपा और कांग्रेस की देन
July 5, 2026 10:04 am

नीट पेपर लीक आंदोलन पर बोलत हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नकल माफिया पिछली सरकारों की देन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन सरकारों में नकल को संरक्षण मिला।
'धर्मेंद्र प्रधान का तबादला नहीं, बर्खास्तगी चाहिए', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
July 5, 2026 8:39 am

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 जनपथ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और इन पर कोई समझौता नहीं हो सकता। यह बात मैं नहीं कह रहा; भारत के छात्र कह रहे हैं कि उनकी तीन मांगें हैं जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान—जो भ्रष्ट और अक्षम हैं तथा पूरी तरह विफल रहे हैं—को उनके पद से हटाया जाए।
India News Today Live: राहुल गांधी कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोला- धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार के प्रतीक
July 5, 2026 8:28 am
राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं; उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया।
कोलकाता छात्र मार्च हिंसा मामले में पुलिस ने दर्ज कीं 6 FIR
July 5, 2026 7:38 am
कोलकाता पुलिस ने छात्रों के एक मार्च के दौरान पत्रकारों और पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों और हिंसा के संबंध में कुल छह FIR दर्ज की हैं। यह हिंसा 24 जुलाई, 2026 को कोलकाता के धर्मतला (एस्प्लेनेड) इलाके में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा आयोजित मार्च के दौरान भड़की थी। यह मार्च NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में निकाला गया था।
Vasant Kunj accident: दिल्ली में बड़ा हादसा! वसंत कुंज के पास नाले में गिरी कार, 20 साल के छात्र की मौत
July 4, 2026 7:31 pm
दिल्ली के वसंत कुंज के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसा 24 जुलाई को हुआ, जिसकी सूचना पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को मिली। मृतक के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PM मोदी का Gen Z कनेक्शन, 'थैंक्यू फ्रेंड्स' बोलकर युवाओं को दिया खास संदेश
July 4, 2026 5:54 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए देश के युवाओं, खासकर Gen Z, का "थैंक्यू फ्रेंड्स" कहकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और भरपूर समर्थन से उन्हें खुशी मिली है। साथ ही, उन्होंने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत होने की बात भी कही।
फर्जी AI वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, FIR दर्ज कर कहा- गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं
July 4, 2026 4:55 pm
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर चल रहे अपने कथित बयान के वीडियो को पूरी तरह से नकली और AI से बना डीपफेक बताया है। उन्होंने कहा कि, 'ज़रूरी सूचना गलत जानकारी फैलाने की कोशिश में, संसद के बाहर मीडिया से कही गई मेरी बातों को AI का इस्तेमाल करके बुरी नीयत से बदला गया है और एक डीपफेक वीडियो बनाकर फैलाया गया है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और 25 जुलाई 2026 को सुबह 4:35 बजे चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में FIR (नंबर 123/26) दर्ज की गई है। इस फ़ेक वीडियो को बनाने, फैलाने या आगे बढ़ाने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को गुमराह करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गैर-ज़िम्मेदाराना और गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं सभी से अपील करता हूँ कि जानकारी के लिए सिर्फ़ वेरिफ़ाइड और भरोसेमंद स्रोतों पर ही भरोसा करें। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के जागरूक और टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले नागरिक, खासकर हमारे युवा, ऐसी गलत जानकारी के झांसे में नहीं आएंगे।"
बच्चों को प्यार दें, उनके सवालों के जवाब दें, नई पीढ़ी को लेकर मोहन भागवत का बड़ा संदेश
July 4, 2026 4:05 pm
दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी की परवरिश पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे हर बात का तर्क चाहते हैं, इसलिए उन्हें डांटने या आदेश देने के बजाय प्यार, समय और संवाद देना चाहिए। मोबाइल के बढ़ते उपयोग से पारिवारिक बातचीत घटने पर भी उन्होंने चिंता जताई।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
July 4, 2026 3:11 pm
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं।
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DSP सतवीर सिंह सस्पेंड
July 4, 2026 2:14 pm
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि इस कार्रवाई में कई कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल है। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए DSP सतवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
July 4, 2026 2:11 pm
जम्मू-कश्मीर में पहली बार होने जा रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू एंड कश्मीर (आईएफएफजेके) 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को इस फिल्म फेस्टिवल के लोगो का अनावरण करेंगे, जिसके साथ ही इस बड़े आयोजन की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी।
गुजरात में भारी बारिश से जलभराव
July 4, 2026 1:40 pm

गुजरात के अहमदाबाद में भारी बारिश की वजह से इंद्रपुरी एक्सटेंशन के जामकर वाडी में जलभराव हो गया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज की FIR
July 4, 2026 1:31 pm

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और टीम पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव उनके मैनेजर सोनू पांडेय, संजय यादव, कृष्णा बेदर्दी पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनके और उनकी बेटी के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। उन्होंने हजरतगंज थाने में खेसारी लाल यादव सहित उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
आज मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे विपक्षी सांसद
July 4, 2026 1:25 pm
छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर आज विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी दलों का उद्देश्य इन गंभीर समस्याओं पर सरकार का ध्यान खींचना और संसद में इस पर तुरंत चर्चा की मांग करना है।
बीजेपी में शामिल होंगे RJD के मृत्युंजय तिवारी
July 4, 2026 12:31 pm
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में शामिल होंगे।
छात्रों के लिए PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- पेपर लीक पर अब और कड़ी कार्रवाई होगी
July 4, 2026 12:31 pm
पिछले कुछ दिनों से पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रही चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के मामलों पर पहले से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और भविष्य की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए फास्ट कोर्ट का गठन किया गया है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि पेपर लीक के बाद कम समय में परीक्षा दोबारा कराई गई है। इसके साथ ही कहा कि पिछले ढाई महीने में कई कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। वहीं पेपर लीक करने वाले गुनहगार पकड़े गए हैं।
' कुछ खा लो सोनम भाई, PM भी कर चुके ट्वीट', सलमान खान ने छात्र आंदोलन खत्म करने की अपील
July 4, 2026 11:54 am
NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पहले उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन किया था। अब अपने नए पोस्ट में सलमान ने छात्रों से आंदोलन खत्म कर घर लौटने की अपील की है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गुजारिश की है।
राहुल गांधी के आवास पर जुटे विपक्षी सांसद, कई खाली बसें भी पहुंचीं
July 4, 2026 11:51 am

दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों का लगातार पहुंचना जारी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, जेबी माथेर और पीजीवी समेत कई नेता सबसे पहले वहां पहुंचे। इसके अलावा परिणीति शिंदे, शफी परम्बिल और आरजेडी सांसद संजय यादव भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। राज्यसभा के कई सांसद भी बैठक में शामिल होने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। इनमें प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इसी बीच राहुल गांधी के आवास पर कई खाली बसें भी पहुंची हैं। हालांकि इन्हें किस उद्देश्य से बुलाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, अन्य विपक्षी सांसदों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
राहुल गांधी के घर जुटे कांग्रेस सांसद, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा और पुलिस तैनाती
July 4, 2026 10:50 am

दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस सांसदों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले और दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बैठक में संसद की रणनीति, मौजूदा दिल्ली में चल रहा प्रदर्शन और राजनीतिक मुद्दों समेत पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
राहुल गांधी के आवास पर शाम 6 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक
July 4, 2026 10:44 am

आज शाम 6 बजे कांग्रेस सांसदों की बैठक होने वाली है। इस बैठक का आयोजन राहुल गांधी के आवास पर किया जाएगा।
गुजरात में भारी बारिश से बिगड़ते हालात को लेकर PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात
July 4, 2026 9:33 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फ़ोन पर बात करके गुजरात में भारी बारिश से पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने भारी बारिश से राज्य में पैदा हुए हालात को देखते हुए राहत, बचाव और नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में भारी बारिश के बीच राहत और बचाव काम के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी बात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बारे में गुजरात को हर ज़रूरी मदद का भरोसा दिया: सूचना विभाग, गुजरात
छात्रों के कंधे पर रखकर ये लोग बंदूक चला रहे हैं- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
July 4, 2026 8:12 am

हम बातचीत के लिए तैयार हैं- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
July 3, 2026 2:57 pm
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, " हां हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए।"
पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध पर बोली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
July 3, 2026 12:26 pm
पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मुद्दा देश के लाखों छात्रों और उनके भविष्य से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के ऐलान से पहले ही सरकार ने एक्शन लेते हुए पेपर लीक, खरीद और बिक्री में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आज प्रधानमंत्री द्वारा किए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला उन छात्रों और उनके माता-पिता को भरोसा दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है जो दिन-रात मेहनत करते हैं। सरकार युवाओं के करियर की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाएगी।
पेपर लीक में शामिल दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- भाजपा सांसद तरुण चुघ
July 3, 2026 12:13 pm
पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के ट्वीट पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं की भलाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पेपर लीक में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संसद परिसर में आमने-सामने NDA और विपक्षी सांसद
July 3, 2026 8:33 am
आपके नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है- प्रियंका गांधी वाड्रा
July 3, 2026 8:33 am
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा वाले ट्वीट पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मांगे पूरी करो तभी नतीजा निकलेगा।
राहुल गांधी ने दिया पीएम मोदी की पोस्ट पर जवाब
July 3, 2026 8:33 am
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा की है। इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने जवाब दिया है।
फास्ट ट्रैक में होगी पेपर लीक मामले की सुनवाई, PM मोदी ने किया ऐलान
July 2, 2026 4:56 pm
पेपर लीक में शामिल लोगों को तुरंत और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही अधिकारियों और पदाधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
दिल्ली में अगले आदेश तक मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
July 2, 2026 12:30 pm
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कारणों से आज सुबह से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पेपर लीक विवाद पर जेपी नड्डा बोले- छात्रों के मुद्दे पर राजनीति बंद होनी चाहिए
July 2, 2026 12:29 pm
पेपर लीक मामले पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि छात्र हित को सबसे ऊपर रखें और उनकी समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से करें। नड्डा ने कहा कि शिक्षा और छात्रों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए इसी दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने को लेकर सरकार से अनुरोध, जानें क्या कहा?
July 2, 2026 11:27 am
सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने को लेकर सरकार से अपील की है। उन्होंने सरकार को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं कि छात्रों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया जाए। जैसे ही सरकार भरोसा दिलाएगी, मैं भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुरोध करूंगा कि वे फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करें और सरकार के साथ बातचीत का रास्ता अपनाएं।
NEET पेपर लीक विवाद, छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे, पीएम मोदी को लिखा पत्र, कल करेंगे मौन आंदोलन
July 2, 2026 11:27 am

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों के साथ विपक्ष भी लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। इसी बीच वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने 20 जुलाई को दिल्ली में 'संसद चलो मार्च' के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस घटना पर चिंता जताते हुए छात्रों की बात सुने जाने की अपील की है। अन्ना हजारे ने घोषणा की है कि वह छात्रों के समर्थन में गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित वाडिया पार्क के गांधी स्मारक पर दो घंटे का मौन आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण व जल्द समाधान निकालना चाहिए। उनका मानना है कि संवाद के जरिए ही इस विवाद का उचित रास्ता निकाला जा सकता है।
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को मेदांता गेट पर रोका, धरने पर बैठे नेता
July 2, 2026 9:22 am
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और समाजवादी पार्टी के कई सांसद मेदांता अस्पताल पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अस्पताल के मुख्य गेट पर ही रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के नियमों के अनुसार फिलहाल केवल मरीज के परिजनों को ही मिलने की इजाजत है। इसी कारण सांसदों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री माफ़ी मांगे - राहुल गांधी
July 1, 2026 6:33 pm
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कान्फ्रेसं में अपनी तीन मांगे फिर से दोहराए हैं. उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दें, इसके अलावा प्रधानमंत्री माफ़ी मांगे, तीसरा छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो.
10 साल में 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित - राहुल गांधी
July 1, 2026 6:18 pm
राहुल गांधी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 7.5 करोड़ छात्र एग्जाम लीक के चलते प्रभावित हुए हैं. बता दें, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इस साल नीट का एग्जाम लीक हुआ. जिसके बाद सरकार खासकर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान विपक्ष के हाथों घिर गए.
जिनके पास पैसा वो पेपर खरीद रहे हैं, हमें अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत - राहुल गांधी
July 1, 2026 4:27 pm

राहुल गांधी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि जिनके पास पैसा है वो पेपर खरीद रहे हैं. राहुल ने सरकार के सामने फिर से 3 मांगे दोहराई हैं.
धर्मेन्द्र प्रधान की मांग सही मांग - राहुल गांधी
July 1, 2026 4:21 pm
राहुल गांधी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठाई गई मांग सही मांग है.
10 साल में 152 पेपर लीक - छात्रों के विरोध प्रदर्शन में हुई लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी
July 1, 2026 3:52 pm
राहुल गांधी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं.
राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन
July 1, 2026 3:49 pm

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए राजस्थान कांग्रेस ऑफिस की ओर मार्च किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
आज सोनम वांगचुक से मिलेगा समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन
July 1, 2026 2:42 pm

समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन आज शाम मेदांता हॉस्पिटल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलेगा और उनसे अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की अपील करेगा।
पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
July 1, 2026 2:16 pm

पटना में AISA के छात्रों को पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। छात्र आज पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन घेराव के लिए निकले थे। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी थी, जिसे तोड़ते हुए छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर और लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।
जब वंदे मातरम पर 8 घंटे की चर्चा हो सकती है तो इसपर क्यों नहीं- प्रियंका गांधी
July 1, 2026 2:14 pm
विपक्ष की तरफ से NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा की मांग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जब वंदे मातरम पर 8 घंटे की चर्चा हो सकती है तो इस मुद्दे (NEET पेपर लीक) पर भी डिटेल में चर्चा हो सकती है। सरकार हमेशा पॉलिटिकल गेम खेलती है।"
शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
July 1, 2026 12:25 pm
देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर व्यापक प्रदर्शन चल रहा है। पेपर लीक मुद्दे को लेकर राहुल गांधी आज शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
SC ने शिवसेना में शामिल होने वाले 6 बागी सांसदों को जारी किया नोटिस
July 1, 2026 12:05 pm
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के नेता उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) की याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 6 बागी सांसदों के मर्जर को मान्यता दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर, उसके सेक्रेटरी और शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले 6 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 2 हफ्ते में तय की है।
शरद पवार और सुप्रिया सुले ने PM मोदी से की मुलाकात
July 1, 2026 8:16 am
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद
July 1, 2026 7:57 am
दिल्ली में जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम अगले निर्देश तक बंद हैं।
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इंकार
June 30, 2026 4:41 pm
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी एक अर्जेंट याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता वकील ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि वह पुलिस हमले का वीडियो देखकर मामले पर एक्शन ले। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने साफ कहा कि कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। उन्होंने वकील को हिदायत दी कि वह अपना और कोर्ट का समय बर्बाद न करें।
दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशन बंद
June 30, 2026 2:53 pm

नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशन को आज बंद कर दिया गया है। इसमें केंद्र सचिवालय, जनपथ, राजीव चौक और पटेल चौक शामिल है। राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।
काले कपड़ों में संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन
June 30, 2026 12:46 pm

काले कपड़े में संसद पहुंचे पार्टी सांसद के सुरेश
June 30, 2026 12:03 pm
दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामा, CJP के आंदोलन में कूदा विपक्ष
June 30, 2026 12:02 pm
सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाया था और राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था। अ
राहुल गाँधी को ले जाया गया छत्रसाल स्टेडियम
June 30, 2026 8:37 am
बता दें प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गाँधी व विपक्षी सांसदों को आज देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस राहुल गाँधी को छत्रसाल स्टेडियम लेकर गई है.
राहुल गाँधी को मॉडल टाउन थाने ले गई पुलिस
June 30, 2026 8:16 am
बता दें प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गाँधी व विपक्षी सांसदों को आज देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस नेताओं को मॉडल टाउन थाने लेकर गई है.
पुलिस हिरासत के दौरान राहुल गांधी की नाक पर लगी चोट
June 30, 2026 8:11 am
राहुल गाँधी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हैं. इस बीच खबर है कि हिरासत के दौरान उनके नाक पर चोट लगी है. हिरासत के दौरान उनके नाक से खून निकलने लगा.
कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 3 मांग
June 30, 2026 8:10 am
कांग्रेस ने इस बीच 3 मांगें रखीं हैं. पहली मांग, छात्रों पर से FIR वापस लिया जाए. दूसरा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए. तीसरा, सदन में नीट परीक्षा पर चर्चा की जाएं.
सदन में चर्चा से पहले जिम्मेदारी तय करो - मनोज झा
June 29, 2026 4:30 pm
इस समय सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां से जानकारी आ रही है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसे लेकर राजद नेता मनोज झा ने बयान दिया है, 'मनोज झा ने कहा, 'सदन में चर्चा से पहले जिम्मेदारी तय हो.'
राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेताओं को धरने से हटाया गया
June 29, 2026 2:57 pm

राहुल गाँधी समेत विपक्ष के सभी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बता दें विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास के नजदीक धरने पर बैठे थे.
पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्तों में झाड़प
June 29, 2026 2:53 pm

इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि धरने पर बैठे राहुल गाँधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ऐसे में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है.
राहुल, प्रियंका और अखिलेश पुलिस हिरासत में
June 29, 2026 2:48 pm
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे नेता राहुल गांधी व अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बता दें इस में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है.
सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार, राहुल ने शर्तें बदलीं: जितेंद्र सिंह
June 29, 2026 12:49 pm

पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. मॉनसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं. ये सभी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि राहुल गांधी की सभी मांगों को मान लिया गया है. सरकार मानसून सत्र में NEET पर चर्चा के लिए तैयार है. वहीं, इस बीच राहुल गांधी ने अपनी शर्तें बदल दी हैं. राहुल अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए हैं.
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक धरना देंगे राहुल गांधी - सूत्र
June 29, 2026 11:13 am

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता प्रधानमंत्री आवास के नजदीक धरने पर बैठ गए हैं. सूत्र के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरने पर बैठे रहेंगे.
धरने पर बैठे राहुल गाँधी व विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात करने धरनास्थल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
June 29, 2026 8:40 am
प्रधानमंत्री आवास के नजदीक आज कांग्रेस के टॉप लीडर राहुल गांधी व अन्य नेता धरने पर बैठ गए हैं. विपक्षी नेता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं. इसी बीच केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह धरने पर बैठे नेताओं से बात करने पहुंच गए हैं.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बैठे कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में लिया गया
June 28, 2026 2:44 pm

प्रधानमंत्री आवास के नजदीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर धरने पर बैठे कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें इन्हीं में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी धरने में शामिल रहे.
शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी, साथ में बैठे कई सांसद
June 28, 2026 2:34 pm

20 जुलाई को हुए सीजेपी के आंदोलन के बाद अब आज 21 जुलाई को कई सांसद प्रधानमंत्री मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. बता दें, इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. प्रियंका गांधी समेत कई सांसद शामिल हैं.
मध्य प्रदेश में पास हुआ UCC बिल, बना चौथा राज्य
June 28, 2026 2:33 pm
मध्य प्रदेश में UCC बिल पास हो गया है. इसके साथ ही यह राज्य देश का चौथा राज्य बन चुका है. बता दें, इससे पहले गुजरात, उत्तराखंड और असम में यह बिल पहले ही पास हो चुका है. अब मध्य प्रदेश चौथा राज्य बन चुका हूं.
किसानों का दिल्ली कूच, सरकार ने मानी दो अहम मांगे
June 28, 2026 1:51 pm
दिल्ली से सटे बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए पहुंचे किसानों की दो मांग को मानने के लिए हरियाणा सरकार मान गई है. हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने और कृषि मंत्री के साथ बैठक करने के लिए सहमती जता दी है.
सोनम वांगचुक को अब मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश
June 28, 2026 1:51 pm

स्वास्थ्य को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है और कहा है कि सोनम वांगचुक को अब सफदरजंग अस्पताल से मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाए साथ ही डॉक्टर्स की पैनल भी बनाई जाए।
हजारों किसानों का दिल्ली कूच
June 28, 2026 11:29 am
दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। पुलिस ने सीमा पर भारी बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया।
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
June 28, 2026 11:11 am
सिक्किम के समरडुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 की सुरंग में हुए भूस्खलन में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है और कई मजदूरों के अभी भी सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली के हरि नगर इलाके में लगी आग
June 27, 2026 1:35 pm
दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक इमारत के पार्किंग क्षेत्र में भीषण आग लग गई, जिससे दो सिलेंडर फट गए और चार वाहनों में आग लग गई।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब अगले सप्ताह होगी सुनवाई
June 27, 2026 11:58 am
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिलहाल टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पक्ष अब नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच दल (SIT) के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि नई SIT की अगुवाई एक वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे, ताकि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित हो सके।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब अगले सप्ताह होगी सुनवाई
June 27, 2026 11:57 am
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिलहाल टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पक्ष अब नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच दल (SIT) के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि नई SIT की अगुवाई एक वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे, ताकि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित हो सके।
मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पेश, 21 जुलाई को सदन में होगी विस्तृत बहस
June 27, 2026 10:03 am
मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) 2026 विधेयक सदन में पेश कर दिया। लंबे समय से इस बिल का इंतजार किया जा रहा था। अब इस विधेयक पर विधानसभा में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को विस्तार से चर्चा होगी। चर्चा के बाद सदन में इसे पारित कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव
June 26, 2026 5:37 pm

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ सोमवार, 20 जुलाई को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय के अंदर मृत मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मामले को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही त्रिपुरा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गृह मंत्री अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान
June 26, 2026 5:37 pm
दिल्ली के संसद भवन में चल रहे cjp के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल को लिखा पत्र, संसद मार्च में जाने की अपील
June 26, 2026 4:09 pm
सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखा है और डिस्चार्ज होने की मांग रखी है साथ ही संसद मार्च में जाने की अपील की है.
CJP के सांसद मार्च को लेकर दिल्ली में 5,000 जवान तैनात
June 26, 2026 4:09 pm
CJP के सांसद मार्च को लेकर दिल्ली में 5,000 जवान तैनात किए गए है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है साथ ही धारा 163 लागू कर दी गई है और उल्लंघन करने पर जेल होगी
सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान लेकिन रखी 3 शर्तें
June 26, 2026 2:49 pm

तीन सप्ताह से अधिक समय से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक ने कहा कि वह सोमवार को अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे जब सफदरजंग अस्पताल के हस्तलिखित पत्र में तीन शर्तें पूरी होंगी।
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा
June 26, 2026 1:51 pm

मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां हबीपुर गांव में एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।
अमित शाह राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश करेंगे
June 26, 2026 7:56 am
मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश करेंगे. बता दें कि इस विधेयक में 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान वैधानिक और कानूनी संरक्षण देने का प्रावधान है.
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट ने दी मंजूरी
June 25, 2026 2:39 pm
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने जगदीशपुर में आयोजित एक बैठक के दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी।
खराब मौसम के कारण अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, भारी बारिश का अलर्ट
June 25, 2026 2:38 pm
खराब मौसम और भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के बाद अब माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।
June 25, 2026 1:07 pm
उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा
June 25, 2026 11:19 am
उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की0 औपचारिक मंजूरी दे दी है।
PM मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस को दी बधाई, बोले- विक्रम-1 की सफलता आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान
June 25, 2026 11:17 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस को विक्रम-1 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कंपनी की टीम से बात करते हुए उनकी सफलता की तारीफ कर रहे हैं।
पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की पत्नी का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस
June 25, 2026 8:35 am
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का शनिवार को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्हें अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा, जिसके बाद डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया गया कि उन्हें पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार दिख रहा था और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं। लेकिन अचानक दिल की धड़कन रुक जाने से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया।
Abhijeet Dipke पर स्याही फेंकी
June 24, 2026 4:43 pm

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके पर किसी ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रदर्शन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग नतीजे दे रहे हैं।
मामले में सरकार के दखल की कोई ज़रूरत नहीं- सोनम वांगचुक की पत्नी
June 24, 2026 3:44 pm

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश में अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं कही गई थी। उसमें बस यह कहा गया था कि व्यक्ति की सेहत सबसे ज़रूरी है और समय-समय पर उसकी निगरानी होनी चाहिए, अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया गया था। इसलिए यह हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है। अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है। सिर्फ निगरानी और टेस्ट हो रहे हैं और हम असल में किसी बाहरी लैब से टेस्ट करवाने जा रहे हैं क्योंकि वे हमारी मांगी गई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, वे अभी भी उपवास पर हैं क्योंकि वे कोई शुगर नहीं ले रहे हैं। वो सिर्फ नमक वाला पानी ले रहे हैं जो वह पहले ले रहे थे, मैं आभारी हूं कि सरकार ने उन्हें यहां लाने की परवाह की लेकिन आगे के कदम हम खुद उठाएंगे, इस मामले में सरकार के दखल की कोई ज़रूरत नहीं है"
पीएम मोदी के फैसले से देश की स्पेस इकॉनमी में आया जबरदस्त उछाल- मंत्री जितेंद्र सिंह
June 24, 2026 11:24 am
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट, विक्रम-1 के लॉन्च पर कहा, "इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन्होंने 5-6 साल पहले साहसी फैसला लेते हुए स्पेस सेक्टर में प्राइवेट भागीदारी की इजाज़त देने का काम किया। इस फैसले से स्पेस इकॉनमी में ज़बरदस्त उछाल आया और कई स्पेस स्टार्टअप्स सामने आए, जिनमें स्काईरूट जैसी यूनिकॉर्न कंपनी का बनना भी शामिल है।"
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देखा लॉन्च का लाइव प्रसारण
June 24, 2026 11:23 am
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट, विक्रम-1 के लॉन्च का लाइव प्रसारण देखा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है।
तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव
June 24, 2026 10:26 am
आरजेडी (RJD) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की 17 जुलाई की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। कुछ देर तक अपनी देखरेख में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल रेफर कर दिया (यानी दिल्ली भेज दिया)।
सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा-मेरे अनुमति के बिना उन्हें कुछ न दें
June 24, 2026 8:23 am
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह अभी सफदरजंग अस्पताल में हैं। मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए।
जंतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी
June 24, 2026 8:05 am
जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।
सोनम वांगचुक को लेकर डिंपल यादव का सरकार पर वार
June 23, 2026 5:04 pm
डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर ने हटाए जाने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट के जरिए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है। भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं-यह तानाशाही है।"
वांगचुक को जरूरी मेडिकल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया- डीसीपी सचिन शर्मा
June 23, 2026 5:04 pm
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप
June 23, 2026 4:11 pm

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: टिन्नू यादव और मनीष यादव की 39 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर
June 23, 2026 4:07 pm

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। इस केस में गिरफ्तार दो आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को कोर्ट ने 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने की मंजूरी दे दी है। पुलिस शनिवार को दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए जेल से बाहर लाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान चोरी की रकम, उसके इस्तेमाल और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई नए खुलासे होंगे, जिससे मामले की जांच आगे बढ़ेगी।
Passive Euthanasia: इच्छा मृत्यु पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला!
June 23, 2026 3:40 pm
महाराष्ट्र सरकार ने इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी निजी अस्पतालों में ऐसे मामलों की जांच और फैसला करने के लिए विशेष मेडिकल पैनल बनाया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में उठाया गया है। इसका उद्देश्य उन मरीजों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सम्मानजनक विदाई का अधिकार देना है, जो लाइलाज बीमारी के कारण केवल वेंटिलेटर या अन्य जीवन रक्षक मशीनों के सहारे जीवित हैं और जिनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। इस फैसले से ऐसे मामलों में प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बीजेपी राज्यसभा सांसद चुने गए
June 23, 2026 3:25 pm
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। अब सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक—इन तीनों उम्मीदवारों के लिए राज्यसभा का रास्ता बिना किसी रुकावट के साफ हो गया है।
Saharanpur Masjid Demolition: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से हटेगी मस्जिद, प्रशासन ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम
June 23, 2026 3:20 pm
कोर्ट ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक मस्जिद के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि यह मस्जिद सरकारी ज़मीन पर बनाई गई थी और यह अवैध कब्ज़े का मामला है। इसलिए, मस्जिद को 30 दिनों के भीतर हटाने का आदेश दिया गया है। फैसले में कहा गया है कि यह ढांचा बिना सही मंज़ूरी के लगभग 315 वर्ग मीटर सरकारी ज़मीन पर बनाया गया था; इसलिए, इसे तय समय-सीमा के भीतर हटाना जरूरी है।
वोटर लिस्ट से नाम हटने का मतलब नागरिकता खत्म होना नहीं, SIR मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट
June 23, 2026 3:02 pm
वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई लोगों के नाम सूची से हटाए जाने के बाद नागरिकता को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि केवल वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से किसी व्यक्ति की नागरिकता खत्म नहीं मानी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट से नाम हटना और किसी की नागरिकता समाप्त होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। अगर किसी व्यक्ति की नागरिकता पर सवाल उठता है, तो उसके लिए कानून के तहत अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसलिए सिर्फ वोटर लिस्ट में नाम न होने के आधार पर किसी को गैर-नागरिक नहीं माना जा सकता।
NEET-UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने वाले उपलक्ष्य गोयल
June 23, 2026 2:45 pm
NEET-UG 2026 परीक्षा में 720 में से 711 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR 3) पाने वाले जयपुर के उपलक्ष्य गोयल के परिवार में ख़ुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मैंने इस परीक्षा के लिए करीब 2 साल कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगभग 10-12 घंटे पढ़ते थे।
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को पद से हटाया
June 23, 2026 12:53 pm
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके रिटायरमेंट से पहले ही पद से हटा दिया गया है, जबकि उनका कार्यकाल साल 2027 में पूरा होना था। अब उनकी जगह अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है और इससे जुड़ा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
June 23, 2026 11:25 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
शरजील इमाम की ज़मानत अर्ज़ी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
June 23, 2026 11:23 am
दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम की ज़मानत अर्ज़ी खारिज होने के खिलाफ़ दायर अपील पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। ट्रायल कोर्ट से ज़मानत न मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख़ किया था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनकी ज़मानत अर्ज़ी खारिज कर दी थी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 2 हफ़्ते के अंदर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
11 बजे NDA की महत्वपूर्ण बैठक
June 23, 2026 10:42 am

संसद के मानसून सत्र 2026 से पहले आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होने वाली इस हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता वे खुद करेंगे। इस बैठक का मुख्य मकसद आगामी मानसून सत्र के लिए सरकार के एजेंडे और रणनीति को अंतिम रूप देना है।
सोनम वांगचुक से मिले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
June 23, 2026 10:19 am
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाक़ात की, जो जंतर-मंतर पर लगातार 20वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
हैदराबाद कलमा विवाद में बड़ा एक्शन, DM, पुलिस कमिश्नर और शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
June 23, 2026 9:07 am
हैदराबाद के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के हिंदू छात्र को कथित तौर पर इस्लामी कलमा सीखने का होमवर्क दिए जाने के मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में हैदराबाद के जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त और शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अधिकारियों से पूछा गया है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है। यह नोटिस वकील प्रियंक कानूनगो की शिकायत पर 'सेवा न्याय' की ओर से जारी किया गया है। शिकायत में घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया, तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना मुश्किल होगा। उनका मानना है कि प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही तय होने से ही ऐसी घटनाओं के दोबारा होने से रोका जा सकता है।
जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
June 23, 2026 8:40 am
डिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में एक श्रद्धालु की जान चली गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृत श्रद्धालु को भीड़ के बीच सांस लेने में परेशानी हुई थी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
मौलाना जर्जिस अंसारी बयान पर बवाल
June 23, 2026 8:37 am
श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद बीच मौलाना जर्जिस अंसारी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। मौलाना ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण मुसलमान थे और वह दिन में पांच बार नमाज पढ़ते थे। उनका यह जहरीला बयान सामने आने के बाद साधु-संतों, हिंदू संगठनों और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को कुचला
June 23, 2026 8:36 am
राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर गुरुवार को तेज गति से आ रहे लोडेड डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक अपने वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई, जो दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थीं
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस पर बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर
June 22, 2026 5:39 pm
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस जारी किए जाने पर कहा, "सपा अपने शासन में नारा देती थी कि जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है। सरकार की जमीन पर कब्जा करके इन्होंने यूनिवर्सिटी खोल ली है। अब जांच हो रही है तो इन्हें दर्द हो रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा कराकर यूनिवर्सिटी खुलवाने का काम सपा ने किया है।"
Hyderabad: दूसरी क्लास के छात्रों को कलमा पढ़ाने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
June 22, 2026 5:10 pm
पुलिस ने सईदाबाद के 'सक्सेस, द स्कूल' के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। स्कूल की एक टीचर, शेख आयशा परवीन पर आरोप है कि उन्होंने दूसरी क्लास के छात्रों को धार्मिक होमवर्क दिया था।
जगन्नाथ मंदिर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
June 22, 2026 5:07 pm
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तीर्थ नगरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा देखने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।
रोहिणी में अवैध हथियारों के ख़िलाफ़ बड़ा ऑपरेशन
June 22, 2026 4:23 pm

रोहिणी ज़िला पुलिस ने अवैध हथियारों के ख़िलाफ़ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन 2 दिनों तक चला। इसमें 19 पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किए गए और 31 लोगों को गिरफ़्तार किया गया: दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी
June 22, 2026 3:51 pm
जगन्नाथ रथ यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। PM मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं.
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू
June 22, 2026 3:47 pm
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू हो गई है। पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ आज तीनों रथों को रथाखला से जगन्नाथ मंदिर के सामने लाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष, भगवान बलभद्र का तालध्वज और देवी सुभद्रा का दर्पदलना रथ यात्रा शुरू की जाएगी
सिया गोयल के पिता की दुकान पर FDA ने छापा मारा
June 22, 2026 2:19 pm
केतन हत्याकांड में सिया गोयल के पिता की दुकान पर FDA ने छापा मारा है और पुणे के मार्केट यार्ड में स्थित प्रवीण गोयल की दुकान में उल्लंघनों के आरोप में लगभग 8,14,630 रुपये मूल्य के 4,172 किलोग्राम माल जब्त कर दिया है.
प्रबल प्रताप सिंह और चंद्र भान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
June 22, 2026 1:40 pm

CJI को गाली देने और कोर्ट में कागज फेंकने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रबल प्रताप सिंह और चंद्र भान को दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए एक आवेदन दायर किया.
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 38 भवन गिराने का आदेश
June 22, 2026 12:55 pm
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फिलहाल जेल में बंद मोहम्मद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी परिसर में बने कई भवनों को अवैध निर्माण मानते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अनुसार, यूनिवर्सिटी परिसर में कुल 40 भवन बने हुए हैं। इनमें से 38 भवनों का निर्माण बिना मंजूर नक्शे (मानचित्र) के किया गया है। इसी आधार पर इन भवनों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें गिराने का आदेश जारी किया गया है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया है। इस अवधि के भीतर संस्थान को खुद ही इन भवनों को हटाना होगा। यदि तय समय तक ऐसा नहीं किया गया, तो विकास प्राधिकरण अपने स्तर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के बाद जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन 15 दिनों के भीतर क्या कदम उठाता है और आगे प्रशासन की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है।
नोएडा के ममूरा में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 48 परिवारों का रेस्क्यू
June 22, 2026 12:05 pm
नोएडा के ममूरा गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां बीते दिन मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण तरीके से फैली कि इमारत में रहने वाले दर्जनों लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद इमारत में फंसे सभी परिवारों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
बेंगलुरु में 100 करोड़ का जमीन घोटाला मामला, पुलिस ने राजस्व अधिकारियों समेत 13 लोगों को किया गिरफ्तार
June 22, 2026 12:04 pm
जमीन धोखाधड़ी मामले में, बेंगलुरु पुलिस ने आदि चुंचनागिरी एजुकेशन ट्रस्ट से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक की छह एकड़ जमीन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एथेनॉल मामले में कई सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज
June 22, 2026 12:02 pm
एथेनॉल मिले हुए ईंधन के मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को निशाना बनाते हुए झूठी, भ्रामक और मानहानिकारक वीडियो शेयर करने के आरोप में कई सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज की है
दिल्ली: पत्नी की हत्या के आरोपी कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर दी जान
June 22, 2026 12:01 pm
राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मनीष भाटी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप का सामना कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
एक सिग्नेचर की गलती पड़ी भारी, वीणा मानवी का नामांकन हुआ रद्द
June 22, 2026 8:05 am
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्र में एक जरूरी हस्ताक्षर (सिग्नेचर) नहीं होने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने उनका पर्चा खारिज कर दिया।
कर्नाटक के CM ने रामचंद्र गौड़ा को दी श्रद्धांजलि
June 22, 2026 8:04 am
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा को श्रद्धांजलि दी, जिनका आज निधन हो गया।
संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे केस में टली सुनवाई
June 21, 2026 3:10 pm
संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे और हरिहर मंदिर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी।
ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट में फंसी 4 मासूम बच्चियां
June 21, 2026 3:10 pm
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में फिर डराने वाला हादसा हुआ है। लिफ्ट खराब होने से अंदर 4 मासूम बच्चियां फंस गई हैं।
आज लिखित आदेश आने के बाद कोर्ट सजा पर तारीख तय करेगी
June 21, 2026 3:08 pm
सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 365, 188, 153ए, 147, 148 और 149 के तहत दोषी करार दिया, लेकिन आपराधिक साजिश (120बी) के आरोप से बरी किया। सजा पर बहस की तारीख अभी कोर्ट ने तय नहीं की है। आज लिखित आदेश आने के बाद कोर्ट सजा पर तारीख तय करेगी।
अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का फैसले सुनते रोया ताहिर हुसैन
June 21, 2026 2:14 pm
कोर्ट ने इस मामले में AAP पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस फैसले के बाद सभी ध्यान से कोर्ट का फैसला सुनने लगे और ताहिर हुसैन सजा का फैसला सुनते ही रोने लगा.
हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है: तेज प्रताप यादव
June 21, 2026 2:14 pm
कार्रवाई गलत: JJD की प्रत्याशी वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर JJD अध्यक्ष तेज प्रताप
June 21, 2026 1:30 pm
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब पार्टी प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से परिसर में हलचल मच गई। JJD की प्रत्याशी वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर JJD अध्यक्ष तेज प्रताप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस कार्रवाई गलत बताते हुए कहा कि, 'महिला के साथ अत्याचार होता है तो सुदर्शन चक्र चलता है'.
हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है: तेज प्रताप यादव
June 21, 2026 11:53 am
राम जन्मभूमि मंदिर के CEO पद के लिए निकली वेकेंसी
June 21, 2026 11:18 am

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए निकली वेकेंसी। आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार, 18 जुलाई 2026; शाम 4 बजे।
इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली
June 21, 2026 9:58 am

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मधु विहार पुलिस स्टेशन में 2019 बैच के एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेशी
June 21, 2026 9:15 am

राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले में सभी 8 आरोपियों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उमर अब्दुल्ला को बीजेपी ने भेजा नोटिस
June 21, 2026 8:41 am
उमर अब्दुल्ला द्वारा 'ऑपरेशन लोटस' के आरोप लगाने के बाद बीजेपी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।
बद्रीनाथ चढ़ावा गड़बड़ी मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार
June 20, 2026 1:52 pm

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले में फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लाया गया है। ये गिरफ्तारी रविवार रात को करीब 11 बजे देरादून से हुई।
खान सर को मिली अग्रिम जमानत
June 20, 2026 1:52 pm

कोचिंग विवाद मामले में पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी है। इसके बाद अब उन्हें सरेंडर नहीं करना होगा। इसके साथ ही उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी अग्रिम जमानत मिल गई है।
भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
June 20, 2026 1:37 pm
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
India News Today Live: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, दिल्ली के बदरपुर में 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या
June 20, 2026 1:24 pm
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में एक 17 वर्षीय लड़के की चाकू से कई बार वार करके हत्या कर दी गई। यह घटना मोलरबंद इलाके में घटी, जहां किशोर को चाकू के गंभीर घाव लगे, जिससे उसकी मौत हो गई।
मणिपुर के कामजोंग जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप
June 20, 2026 11:38 am
मणिपुर के कामजोंग जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सर्वेयरेज सिस्टम (एनसीएस) के अनुसार, सुबह 6:32:10 बजे 80 किलोमीटर की गहराई पर यह भूकंप आया
पूरा ढांचा डकैतों और चोरों को बचाने में लगा हुआ- Arvind Kejriwal
June 20, 2026 10:14 am
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जो अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में डकैती हुई है, उससे पूरी दुनिया के राम भक्तों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा, जमीनों के घोटाले किए, भगवान के नाम पर जो लाखों-करोड़ों भक्तों ने पैसे दिए, उन पैसों की चोरी की। जब राम मंदिर बन रहा था तब भी बहुत बड़े स्तर पर कमीशनखोरी की गई। 40 दिनों में CCTV के अंदर 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गई हैं। 8 महीने की CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। हम मांग करते रहे। हम सोच रहे थे कि ऊपर वाले लोग कुछ न कुछ करेंगे लेकिन अब ये साफ हो गया कि वे कुछ नहीं करेंगे क्योंकि उन्हीं की पार्टी और उन्हीं के भाई संगठनों के लोग इसमें शामिल हैं। पूरा का पूरा ढांचा डकैतों और चोरों को बचाने में लगा हुआ है। आज हमने सुंदरपाठ का आयोजन किया, हर भक्त को कसम खानी है कि जिन लोगों ने भगवान राम के घर में डकैती की है, जब तक हम उन्हें फांसी की सजा नहीं दिला देंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।"
15 भारतीय नागरिकों के शवों को हो ची मिन्ह सिटी लाया जा रहा है
June 20, 2026 9:40 am
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "कल नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शवों को हो ची मिन्ह सिटी लाया जा रहा है और वे आज शाम तक वहां पहुंच जाएंगे। हो ची मिन्ह में ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, शवों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा। दूतावास और कॉन्सुलेट जनरल की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिन्होंने शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।"
CM सम्राट चौधरी ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
June 20, 2026 8:47 am

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना भी मुजफ्फरपुर को समर्पित की।
तमिलनाडु: प्राइवेट बस बॉडी-बिल्डिंग फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग
June 20, 2026 8:37 am

तमिलनाडु के करूर-कोयंबटूर रोड पर स्थित एक प्राइवेट बस बॉडी-बिल्डिंग फ़ैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
बंगाल की खाड़ी में भूकंप
June 20, 2026 8:14 am

रविवार सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका असर आंध्र प्रदेश के कई तटीय शहरों में भी देखा गया। इस भूकंप का केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर से 225 किलोमीटर दूर, समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था।
वियतनाम में बड़ा नाव हादसा, 15 भारतीयों की मौत, PM मोदी ने जताया गहरा दुख
June 19, 2026 5:11 pm

वियतनाम में एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में भारत सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।
बंगाल लिंचिंग केस में पीड़ित परिवार को बड़ी राहत, सरकार ने दिए ₹25 लाख का मुआवजा
June 19, 2026 4:49 pm

पश्चिम बंगाल में लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया। सरकार ने भरोसा दिलाया कि परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
धरती मां के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम और प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेक अभियान चला रहे हैं: PM MODI
June 19, 2026 3:59 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत में हम धरती मां के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम और प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेक अभियान चला रहे हैं. हम जितना प्यार जन्म भूमि को करते हैं उतना ही समर्पण कर्म भूमि को भी करते हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत जिस तेजी के साथ विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है. आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है. आज भारत मोबाइल बनाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है."
100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
June 19, 2026 3:33 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी। उसमें मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चा थी। उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल भी जीत लिया था. भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. स्पेस सेक्टर यह बताने के लिए काफी है कि भारत और न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था एक दूसरे को काफी कुछ दे सकती है। यही हमारे व्यापार समझौते की भावना है। यह व्यापार समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को गति देगा.
न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं: PM MODI
June 19, 2026 3:28 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "न्यूजीलैंड एक अद्भुत देश है। यहां शांति, समृद्धि और संस्कृति है और यहां न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं. न्यूजीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों पर भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। यहां कहीं खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट है."
PM लक्सन: भारत-न्यूजीलैंड FTA से खुला 1.4 अरब लोगों का बाजार
June 19, 2026 3:23 pm
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, "हमने न्यूजीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे हमारे कीवी निर्यातकों के लिए 1.4 बिलियन लोगों का बाजार खुल गया और न्यूजीलैंड में भारतीय व्यवसायों के लिए अवसर भी पैदा हुए। भारत सिर्फ एक ऐसा देश नहीं है जिसके साथ हम व्यापार करते हैं यह एक ऐसा देश है जिसके साथ हम बढ़ते हैं। यह एक ऐसा देश है जिस पर हम भरोसा करते हैं। कई वर्षों से, लोग कहते थे कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता संभव नहीं था। खैर, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने यह किया। हमने रिकॉर्ड समय में यह सौदा किया है. मुझे उम्मीद है कि आपमें से हर एक को न्यूजीलैंड में हमारे कीवी भारतीय समुदाय के भारी योगदान पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है".
पीएम मोदी ने न्यूज़ीलैंड के मिनी इंडिया में लोगों को संबोधित किया
June 19, 2026 2:04 pm

पीएम मोदी ने न्यूज़ीलैंड के 'मिनी इंडिया' में लोगों को संबोधित किया। न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आज, 40 साल बाद, कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड आया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं।"
India News Today Live: भारतीय नौसेना को मिला नया युद्धपोत महेंद्रगिरि, बढ़ी समुद्री ताकत
June 19, 2026 10:50 am
India News Today Live: भारतीय नौसेना को आंध्र प्रदेश में एक नया स्वदेशी युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' मिला है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह युद्धपोत देश की समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा। विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैंने पहले भी कुरनूल में आठ ड्रोन कंपनियों के एक ग्रुप द्वारा 'ड्रोन सिटी' बनाने के बारे में बात की थी। जैसे सूरत को 'डायमंड सिटी' और बेंगलुरु को देश की 'सिलिकॉन वैली' के तौर पर जाना जाता है, मुझे यकीन है कि एक दिन यह इलाका देश के 'ड्रोन हब' के तौर पर पहचाना जाएगा.'
Red Fort bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी
June 18, 2026 12:05 pm
India News Today Live: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फ़ोन कॉल आया, जिसमें चेतावनी दी गई कि दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। लाल किले और उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और धमकी की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है और मामले की गहन जांच जारी है।
दतिया में बवाल! नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने किया हाईवे जाम, पथराव में DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल
June 18, 2026 12:05 pm
दतिया में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हाईवे खाली कराने पहुंची पुलिस और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद हुई पत्थरबाजी में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, खबरों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई में 50 से ज़्यादा बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच, ऐसी खबरें हैं कि पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली जा सकते हैं।
बिहार बांकीपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने लिया नाम वापस
June 17, 2026 5:21 pm

बिहार में नितिन नवीन के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से बांकीपुर विधानसभा सीट खाली है। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। शुरू में बीजेपी ने अभिषेक कुमार, जिन्हें 'बंटी' के नाम से भी जाना जाता है, को अपना उम्मीदवार बनाया था; लेकिन नामांकन दाखिल करने के ठीक एक दिन बाद ही उन्होंने "पारिवारिक कारणों" का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद, पार्टी ने तेजी से कदम उठाते हुए युवा नेता नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपना नया उम्मीदवार घोषित किया। 'जन सुराज' के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन जीतता है; यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Narottam Mishra का टिकट कटते ही BJP में बगावत!
June 17, 2026 3:46 pm
India News Today Live: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस सीट से बीजेपी ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को साइड कर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया है। इसके बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं, BJP जिलाध्यक्ष में भी भारी बगावत की बयार बह चुकी है। पार्टी के इस फैसले से नाराज बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह और पूरी जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने से उनके समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे (NH44) को जाम कर दतिया उपचुनाव का जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर चिराग पासवान ने क्या कहा
June 17, 2026 3:11 pm
यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी हम लोगों ने विधिवत तरीके से शुरू कर दी है। इस महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव की भी तैयारी विधिवत तरीके से शुरू होगा । हमारी प्रदेश समिति ने ये इच्छा जरूर जाहिर की है उत्तराखंड के हमारे संगठन के द्वारा, प्रदेश ईकाई के द्वारा कि 2027 का चुनाव पार्टी उत्तराखंड में भी लड़े। लेकिन इसकी अभी कोई औपचारिक इसके ऊपर निर्णय नहीं लिया गया है। ये प्रस्ताव प्रदेश ईकाई के द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा। जैसे उत्तर प्रदेश में पार्टी चुनाव में लड़ रही है। ऐसी ही उत्तराखंड में हम चुनाव लड़ेंगे ये फैसला महीने के अंदर हम ले लेंगे।
न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एक नजर में देखें कार्यक्रम का शेड्यूल
June 17, 2026 3:11 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की 3 दिन की यात्रा पूरी करने कर न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. ऐसे में एक नजर में आप उनके न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम देखें। शनिवार को, वह ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में सुबह 3:00 बजे से 5:30 बजे (IST) के बीच कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, सुबह 5:30 बजे से 8:45 बजे तक वायाडक्ट बिज़नेस सेंटर में खेल और बिज़नेस से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वह दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक भारतीय समुदाय के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, वह दोपहर 2:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार, 12 जुलाई को सुबह 6:40 बजे (IST) नई दिल्ली पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App




