रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 4,000 महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र दिए है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब तक करीब 9.14 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकार का मकसद इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। आइए जानते हैं कि बैंक खाते में पैसे कब तक आएंगे।
बैंक खाते में पैसे कब आएंगे?
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज 4,000 महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। अब तक करीब 9.14 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
दिल्ली की मेरी सभी बहनों के आशीर्वाद, विश्वास और स्नेह के साथ आज दिल्ली लक्ष्मी योजना की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमने नारी सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया था, आज वह संकल्प दिल्ली की बहनों के जीवन में नई शक्ति बनकर उतरा है।… pic.twitter.com/0kjMa8KNm9
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 26, 2026
क्या आपको भी मिलेगा स्वीकृति पत्र? ऐसे चेक करें
दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत हो चुकी है और पहली किस्त जारी होने से पहले पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए जा रहे हैं। आज 2,500 महिलाओं को यह लेटर दिया गया। अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको लेटर मिलेगा या नहीं।
- सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Track Application पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरें।
- इसके बाद Sign In पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिखाई देगा।
कैसे मिलेगा योजना का पैसा?
CM रेखा गुप्ता ने पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र बांटते हुए कहा कि किसी को भी इस योजना का पैसा कैश नहीं मिलेगा। इसके लिए बैंक अकाउंट या CBDC वॉलेट फोन में खोलना होगा। इस योजना में महिलाओं के लिए बचत की एक अनोखी सोच भी शामिल है। सरकार ने लाभार्थियों को भुगतान के लिए दो विकल्प दिए हैं।
- पहले विकल्प में 1,000 रुपये CBDC वॉलेट में मिलेंगे, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि 1,500 रुपये RD या FD खाते में जमा होंगे।
- दूसरे विकल्प में पूरे 2,500 रुपये RD या FD में जमा किए जाएंगे। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ उनकी बचत और भविष्य को सुरक्षित करना है।


Download Android App
Download iOS App




