भारतीय बाजार में Honda Motorcycle & Scooter ने नई Honda Rebel 300 को लॉन्च कर दिया है जिसमें E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ बॉबर डिजाइन दिया गया है और कंपनी ने इसे 2.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ रॉयल एनफील्ड मेटियर 350 युवाओं की पसंद बनी हुई है और इसमें कई नए फीचर के साथ ही पावरफुल इंजन दिया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 2 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत तक रखी गई है। जानते है फीचर और कीमत के आधार पर Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Meteor 350 में कौन-सी बेस्ट बाइक है।
Honda Rebel 300
Honda ने एक दिन पहले ही Rebel 300 क्रूजर बाइक को लॉन्च किया है जिसमें कम सीट के साथ चौड़े टायर दिए गए है साथ ही कई फीचर को भी शामिल किया गया है जानते है पूरी जानकारी
फीचर: बाइक के फ्रंट में LED प्रोजेक्ट हेडलैंप, TFT डिस्प्ले, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी और टर्न-बा:य-टर्न नेविगेशन का फीचर दिया गया है।
पावरट्रेन: बाइक में पावरफुल 286 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है और यह स्टैंर्ड वेरिएंट में 27.5Nm का टॉर्क और E-Clutch तकनीक के साथ 27.5Nm का टॉर्क के साथ 30hp का पावर जनरेट करती है।
E-Clutch: कंपनी ने इस बाइक को दो मॉडल में पेश किया है जिसमें स्टैंर्ड वेरिएंट में मैनुअल कल्च दिया गया है लेकिन दूसरे वेरिएंट में E-Clutch तकनीक दी गई है
डिजाइन: बॉबर लुक, नीची सीट और खास पेट्रोल टैंक के साथ ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
कीमत: कंपनी ने इसे 2.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है।
Royal Enfield Meteor 350
रॉयल एनफील्ड मेटियर 350 में कई खास फीचर, आकर्षक कलर के साथ ही पावरफुल इंजन दिया गया है जानते है सभी जानकारी के बारे में..
फीचर: LED DRL, हैडलैंप और इंडिकेटर, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपर नेविगेशन, सेमी-डिजिटल डिस्पले, समेत कई फीचर को शामिल किया गया है।
पावरट्रेन: जे सीरीज का 349.34 CC का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है और यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Clutch: इस बाइक में ई-क्लच के बदले स्लिप और असिस्ट क्लच का फीचर दिया गया है।
डिजाइन: इस बाइक का डिजाइन रेट्रो-स्टाइल क्रूजर की तरह रखा गया है जिसमें चौड़ी स्प्लिट सीट दी गई है।
कीमत: बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 2 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत तक रखी गई है।



Download Android App
Download iOS App




