Delhi Building Collapse : दिल्ली सत्य निकेतन इलाके में एक 40-50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के लिए बता दें हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कुछ लोगों का तत्काल इलाज भी चल रहा है।
घटनास्थल पहुंची सीएम रेखा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट ली।
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था और हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। मलबे से निकाले गए लोगों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर
हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक तेज झटके महसूस हुए, जिससे लगा कि भूकंप आया है। जब लोग बालकनी और सड़कों पर आए, तो चारों तरफ सिर्फ धूल का गुबार छाया हुआ था।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और छात्रों ने खुद मलबे से लोगों को निकालना शुरू कर दिया था। एनएसयूआई के नेशनल प्रेसिडेंट विनोद जाखड़ भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की।
अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का दावा है कि मलबे के नीचे अभी भी 20 से 30 लोग फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सांस लेते हुए दो बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन दो अन्य बच्चों को कड़ी मशक्कत के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
इलाके में भारी अफरातफरी का माहौल है और पीजी में रहने वाले छात्रों के परिजन लगातार फोन कर अपनी खैरियत पूछ रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई छात्रों दबे होने की आशंका


Download Android App
Download iOS App




