दिल्ली में हो भारी बारिश के बीच सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। यहां इमारत ढहने के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
PG वाली तीन मंजिला इमारत गिरी
दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि हमें दोपहर 1:30 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई। फिलहाल राहत-बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस 5 मंजिला बिल्डिंग में पीजी चलाया जा रहा था। बिल्डिंग गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिरने की जगह पर JCB मशीन पहुँची है। बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/5FulcgCl7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2026
मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका
फायर डिपार्टमेंट की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। अब तक 2 से 3 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इसके अलावा घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में पीजी था, इसलिए मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।
हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2026
हादसे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फँसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
Also Read: मयूर विहार फेस-3 में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


Download Android App
Download iOS App




