Swatantra Bhardwaj News : स्वतंत्र भारद्वाज का मामला राजनीति के केंद्र में आ चुका है, जहां विपक्ष लगातार इस मामले में हमलावर है। बता दें, हालिया बड़ी अपडेट यह है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीशू आजाद के पिता से मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रविवार को पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया था। जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई इस वारदात के बाद भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कड़े से हमला करने की बात कबूल की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
अदालत में वकीलों का पक्ष और सुरक्षा पर चिंता
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील पीयूष जैन और उमेश शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वकीलों के मुताबिक, शुरुआत में मामूली मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दी गईं।
वकीलों का आरोप है कि कड़े प्रावधानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जेल के भीतर आरोपी की जान को खतरा जताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सुरक्षा की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत
दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद में केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-आरवी प्रमुख चिराग पासवान का नाम भी सामने आया था। चिराग पासवान ने साफ किया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है।
उन्होंने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है। मामले में प्रदर्शनकारियों की ओर से लगातार सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई छात्रों दबे होने की आशंका


Download Android App
Download iOS App



