1 सितंबर की शुरुआत में ही सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए 19 KG के कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में LPG सिलेंडर का रेट अब 2747.50 पहुंच गया है लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडरों की कीमत में कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। जानते है आपके शहर में अब कीमत बढ़ने के बाद LPG सिलेंडर का रेट कितना पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर का रेट

- दिल्ली में 19 KG के LPG सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद कीमत 2738 रुपये से बढ़कर 2747.50 रुपये हो गई है।
- मुंबई में LPG सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद कीमत 2691 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये हो गई है।
- चेन्नई में LPG सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद कीमत 2906 रुपये से बढ़कर 2916.50 रुपये हो गई है।
- कोलकाता में LPG सिलेंडर का रेट बढ़ने के बाद कीमत 2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गई है।
लगातार दो महीने हुआ था सस्ता
LPG सिलेंडर का रेट पिछले दो महीने से लगातार सस्ता हुआ था और जुलाई महीने में 183.50 रुपये सस्ता किया गया था और अगस्त महीने में 192 रुपये की कटौती की गई थी लेकिन अब दो महीने बाद सितंबर में LPG सिलेंडर की कीमत में हल्का 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसका सीधा असर रेस्टोरेंट, होटल और खाने बनाने की दुकानों पर पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App




