West Bengal : पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ किए जाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक पहचान और जड़ों को संजोकर रखना है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लिए अलग-अलग नामों के भ्रम को खत्म किया जाएगा। बहुत जल्द विधानसभा के पहले सत्र में ही इस संबंध में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राज्य का आधिकारिक नाम ऐतिहासिक संदर्भों से जुड़कर ‘पश्चिम बंग’ हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन, विपक्ष की रणनीति और असम सरकार के मदरसा बोर्ड फैसले पर भी पार्टी का रुख रखा।
‘पश्चिम बंग नाम ही राज्य की असली पहचान’: समिक भट्टाचार्य
राज्य के नामकरण पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए समिक भट्टाचार्य ने कड़े लहजे में कहा, “मैं कितनी बार कहूं भाई? राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ ही होगा। अब लोगों को ‘पश्चिम बांग्ला’, ‘बांग्ला’ या ‘बंगा’ जैसे अलग-अलग नाम सुनने को नहीं मिलेंगे। पश्चिम बंग की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार पहले ही सत्र में बिल लाने जा रही है।”
यह भी पढ़ें – कोलकाता के 5-स्टार होटल में छेड़छाड़, फुटबॉल टीम की विक्ट्री पार्टी में महिलाओं से बदतमीजी, CCTV से धराया आरोपी


Download Android App
Download iOS App



