दिसपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सीएसबी ने अनुबंध के आधार पर सेरीकल्चर असिस्टेंट (एसए) के कुल 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
सीएसबी की ओर से सेरीकल्चर असिस्टेंट के 16 पदों पर रिक्तियां सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी यूनिट के लिए जारी की गई हैं, जिसमें संस्थान का नाम/यूनिट (तैनाती का स्थान) के आधार पर सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी (असम) में 2; सीएसबी-पी3 यूनिट, पैलापूल, सिलचर (असम) में 1; सीएसबी-पी2-ईआरआई बीएसएफ, टोपाटोली, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, नारायणपुर, लखिमपुरा (असम) में 1; सीएसआर-एमआईआईजीए एसएसपीसी, कालियाबाड़ी, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, हाहिम, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, नोंगपोह, री भोई (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी4 यूनिट, तुरा, वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय) में 2; सीएसबी-पी3 यूनिट, रामपोरा, नॉर्थ गारो हिल्स (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, मेंदीपाथर, नॉर्थ गारो हिल्स (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, कोबुलोंग, मोकोकचुंग (नागालैंड) में 1; सीएसबी-एमटीयू, आइजोल (पूर्व में सीएसबी-आरईसी, आइजोल)-(मिजोरम) में 1; और सीएसबी-ईएसएसपीसी, होसुर (तमिलनाडु) में 2 पद शामिल हैं।
सेरीकल्चर असिस्टेंट के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सेरीकल्चर में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री या सेरीकल्चर में चार वर्ष की फुल-टाइम डिग्री या सेरीकल्चर में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री के साथ पीजी डिप्लोमा या एग्रीकल्चर साइंसेज/फॉरेस्ट्री में चार वर्ष की फुल-टाइम बैचलर डिग्री या बायोलॉजिकल साइंसेज (जूलॉजी या बॉटनी या बायोलॉजी)/बायोटेक्नोलॉजी में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री के साथ सेरीकल्चर में पीजी डिप्लोमा या बायोलॉजिकल साइंसेज (जूलॉजी या बॉटनी या बायोलॉजी)/बायोटेक्नोलॉजी में तीन वर्ष की फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ सेरीकल्चर के काम में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, रेशम के कीड़े पालने और ग्रेनेज/सेरीकल्चर और संबंधित क्षेत्र (प्री-कोकून सेक्टर) में काम का अनुभव रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 6 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर है और शुरू में इसकी अवधि एक वर्ष से अधिक नहीं होगी।
–आईएएनएस
डीके/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



