हिंदू बनकर युवती को प्यार में फंसाया, Ex ने दूसरी लड़की के साथ पकड़ा, तो बॉयफ्रेंड ने कार की बोनट पर घसीटा, देखें वायरल Video

Summary :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक कार दुर्घटना का मामला सामने आया है। शाहनवाज नामक एक युवक ने अपनी प्रेमिका अनामिका को कार से टक्कर मारी और उसे बहुत दूर तक अपनी गाड़ी के बोनट पर घसीटता हुआ ले गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक लड़की को कार से टक्कर मरने का मामला सामने आया। एक कार ने युवती को टक्कर मारी और इसके बाद बहुत दूर तक कार की बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

युवती को कार की बोनट पर घसीटकर ले गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहनवाज ने हिन्दू बनकर अनामिका को अपने प्यार में फंसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी लड़की के साथ था, ये देखकर दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान आरोपी कार लेकर भाग रहा था, अनामिका ने कार को रोकने की कोशिश की। युवक ने कार रोकी नहीं और युवती को अपनी कार की बोनट पर घसीटता हुआ बहुत दूर तक ले गया। घटना के बाद आरोपी शाहनवाज मौके से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

हिन्दू बनकर प्यार में फंसाया

बताया जा रहा है कि अनामिका सुबह के समय जनेश्वर मिश्र पार्क के पास टापरी पर चाय पीने गई थी। इस दौरान वहां पर शाहनवाज दूसरी लड़कियों के साथ पहुंचा था। शाहनवाज अपनी पहचान छिपाकर, यश ठाकुर बनकर अनामिका के साथ रिलेशनशिप में था। जब वह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ घूमता दिखा तो अनामिका ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसे पता चला कि जिसे वह यश ठाकुर समझकर रिलेशनशिप में थी, वह शाहनवाज है। युवती ने उसके ऊपर धोखेबाजी के आरोप लगाए। इसके बाद उसने युवती को अपनी कार से टक्कर मार दी। इसमें युवती घायल को गई और उसे CHC में मेडिकल के लिए भेजा गया है।

फ़िलहाल पुलिस ने फरार आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है और इस मामले में जांच चल रही है।

Also Read: Gandey River Drowning Incident: नदी में नहाने के दौरान तीन मासूमों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।