एशियन गेम्स में भारत को 9वां गोल्ड मैडल, 34 अंकों के स्कोर के साथ नीरू और कायनन ने रचा एशियन रिकॉर्ड

Summary :

शूटिंग के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। यह देश के लिए 9वां गोल्ड मैडल है।

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स का 12 वां दिन भारत के लिए ख़ुशी लेकर आया है। 30 सितंबर को आर्चरी में मिली दोहरी सफलता के बाद अब शूटिंग रेंज से भी बड़ी खुशखबरी आई है। शूटिंग के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। यह देश के लिए 9वां गोल्ड मैडल है।
क्वालिफिकेशन राउंड में चौथे पायदान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची इस भारतीय जोड़ी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और शुरुआती 10 शॉट में वे पीछे छूटते दिखे। हालांकि, इसके बाद दोनों ने ज़बरदस्त वापसी की और कुल 40 में से 34 सटीक निशाने लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया।

34 अंकों के स्कोर के साथ जीत

34 अंकों के इस शानदार स्कोर के साथ नीरू और कायनन ने नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कतर की टीम के नाम था, जिसने इसी साल जनवरी में 30 का स्कोर बनाया था।

asian games

नीरू ढांडा का इन खेलों में यह कुल तीसरा पदक और दूसरा गोल्ड मेडल है। इस जीत के साथ ही भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 9 हो गई है, जबकि कुल पदकों का आंकड़ा 57 तक पहुंच चुका है। इस तरह भारत एशियन गेम्स में भारत 8वें नंबर पर है।

दूसरे नंबर पर क़तर

मुकाबले में कतर के मोहम्मद अल-रुमैही और रे बासिल की जोड़ी ने 32 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन की टीम 23 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर ही सिमट गई। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत भारत अब मेडल टैली में 8वें स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें – दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज का सबसे खतरनाक बैटर बाहर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।