Telangana Bus Accident: तेलंगाना में बेकाबू बस का कहर, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी, 50 घायल

Summary :

तेलंगाना में हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंषाबाद के पास सोमवार तड़के सुबह एक दिलदहलाने वाला हादसा हो गया है ,जहां एक अनियंत्रित निजी ट्रैवल्स बस ने कई खड़े वाहनों को टक्कर मार दी

तेलंगाना में हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंषाबाद के पास सोमवार तड़के सुबह एक दिलदहलाने वाला हादसा हो गया है ,जहां एक अनियंत्रित निजी ट्रैवल्स बस ने कई खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और ये ही नहीं इसके बाद सड़क किनारे स्थित एक होटल में भी टक्कर मारी है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि यह घटना सोमवार सुबह 5.30 बजे की है जहां हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे।

कई गाड़ियों को मारी टक्कर

घटना के समय मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार हाईवे के डिवाइडर पर लगे एक बिजली के खंभे से पहले एक कंटेनर ट्रक टकराया वही उस कंटनेर से बचने के प्रयास में निजी ट्रैवल्स बस पूरी तरह अनिंयत्रित हो गई और खंभे से टकराने के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए बालाजी भवन नामक एक होटल के पास में स्थित एक पान की दुकान में जा घुसी। अनियंत्रित बस बाद में होटल की रसोई काउंटर से भी टकराई जिसके कारण आग भड़क उठी जिसे समय रहते स्थानीय लोगों द्वारा काबू पा लिया गया था।

50 यात्री गंभीर रूप से घायल

बेकाबू बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद इस हादसे  में पास ही में  होटल के बाहर चाय पी रहे कलीमनगर निवासी अजमल नामक व्यक्ति की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बस ने होटल में घुसने से पहले वहां खड़ी तीन से चार कारों को भी टक्कर मारी है। इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शंषाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने दुख जताया

इस बड़े हादसे के बाद राज्य बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने दुख जताया है और कहा कि हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और कई लोगों के घायल होने पर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उनहोंने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हादसों की वजह चाहे जो भी हो, सरकार को सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों को और मजबूत करना चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।